गार्ड ऑफ आनर के साथ संपन्न हुआ हवलदार का अंतिम संस्कार
शव यात्रा में हजारों की संख्या में शामिल हुए लोग रसड़ा (बलिया)। ब्लाक क्षेत्र रसड़ा के ग्राम सभा परसिया नम्बर 2 निवासी 55 वर्षीय राम भवन राम पुत्र स्व. बंगी राम का पी.ए.सी में नौकरी करते थे। जिनकी मृत्यु होने पर उनका शव शनिवार प्रातः उनके पैतृक ग्राम सभा आते ही क्षेत्र के हजारों महिलाये, बुजुर्ग एवं नौजवानो का उमड़ पड़े। हजारों के संख्या में मोटर साइकिल व पैदल क्षेत्रवासी शव -यात्रा निकाल देश भक्ति नारा लगाते हुए उनके शव के साथ चल रहे थे, पी.ए.सी के लगभग आधा दर्जन सिपाही व दरोगा केशव यात्रा में उपस्थिति रही। अंतिम संस्कार गाज़ीपुर घाट पहुंच गार्ड ऑफ आनर के साथ संपन्न हो गया। रामभवन राम जी (फाइल फोटो) मृतक हलवदार श्री राम भवन राम जी का कार्यकाल लगभग 5 वर्ष शेष था, इनके पिता स्व. बंगी राम किसान थे, दो भाइयों में बड़े थे व चार बच्चों के पिता थे। बड़ा पुत्र सचिन उम्र लगभग 36 वर्ष, नितिन उम्र लगभग 33 वर्ष व तीसरा पुत्र विपिन उम्र लगभग 28 वर्ष परिवार के पत्नी और बच्ची का रोते बिलखते हाल ...