Posts

Showing posts with the label नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर

रक्षा व सेवा के प्रहरी भाइयों की कलाइयों पर सजा स्नेह का धागा

Image
नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर, अखनपुरा रसड़ा की छात्राओं ने रक्षाबंधन पर बांधी राखी रसड़ा (बलिया)।  क्षेत्र के भारतीय संस्कृति के प्रेरणा के विद्या का मंदिर, नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर, अखनपुरा रसड़ा, बलिया की छात्राओं ने रक्षाबंधन पर्व को सामाजिक सरोकार, संस्कार और राष्ट्रसेवा की भावना से जोड़ते हुए समाज की सुरक्षा एवं सेवा में समर्पित पुलिसकर्मियों, प्रशासनिक अधिकारियों, महिला पुलिस पदाधिकारियों, पत्रकारों एवं सैनिकों को राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। विद्यालय की छात्राओं ने रसड़ा कोतवाली के कोतवाल सुशील कुमार, सीओ रसड़ा रजनीश कुमार, तहसीलदार रसड़ा, आदर्श नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष विनय शंकर जायसवाल, महिला थाना की पदाधिकारियों सहित पुलिसकर्मियों, पत्रकारों एवं सैनिकों को राखी बांधी। छात्राओं में न्यासा कुशवाहा, आस्था यादव, श्रेया सिंह, आराध्या सैनी, आयुषी, रिया, लक्ष्मी, पूजा, अंशिका आदि शामिल रहीं। छात्राओं के साथ विद्यालय के आचार्य रणजीत कुमार सिंह एवं आचार्या रीता सिंह भी उपस्थित रहे। राखी बांधते हुए बहनों ने कहा कि “आप समाज की रक्षा क...

नगर सहित ग्रामीण अंचलो में शान से फहराया तिरंगा

Image
रसड़ा में हर्षोल्लास के साथ मना स्वाधीनता दिवस रसड़ा (बलिया)। रसड़ा नगर सहित ग्रामीण अंचलो में 15 अगस्त को 80 वां स्वाधीनता दिवस हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर सभी सरकारी व गैर सरकारी प्रतिष्ठान तथा शिक्षण संस्थाओं में ध्वाजारोहण के पश्चात रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।  रसड़ा तहसील कार्यालय पर एसडीएम रनवीर सिंह, श्रीमती फुलेहरा स्मारक महिला पीजी कालेज में प्रबंधक गोविंद नारायण सिंह, श्रीमती फुलेहरा बालिका इंटर कालेज में उप प्रबंधक मीरा सिंह, श्रीमती फुलेहरा फार्मेसी कालेज में निदेशक ऋषिराज सिंह, आदर्श नगर पालिका परिषद व गांधी पार्क में चेयरमैन विनयशंकर जायसवाल, सन फ्लावर पब्लिक स्कूल में निदेशक एनपी श्रीवास्तव व प्रधानाचार्य नीरज सिंह, अमर शहीद भगत सिंह इंटर कालेज में प्रधानाचार्य आशुतोष कुमार सिंह, इमामिया इंटर कालेज में प्रबंधक सैय्यद मुजतबा हुसैन, सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल रसड़ा में निदेशक अखिलेश सिंह व प्रधानाचार्य संजीव सिंह चौहान, संस्कार सागर पब्लिक स्कूल महतवार में डा. जयप्रकाश सिंह व सुधीर सिंह, संत फ्रांसिस इंटर कालेज परसिया में प्रधाना...

वर्तमान के अनुशासित प्रयासों की दिशा है लक्ष्य: जानू राम

Image
नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर में ‘लक्ष्य बोध पत्रक’ कार्यक्रम हुई आयोजित रसड़ा (बलिया)। नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर, अखनपुरा रसड़ा में दशम एवं द्वादश के भैया-बहनों के लिए ‘लक्ष्य बोध पत्रक’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लक्ष्य निर्धारण, उसकी प्राप्ति की कार्ययोजना तथा विद्यार्थी, अभिभावक एवं अध्यापक की भूमिका पर मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम की प्रस्ताविकी एवं अतिथि परिचय प्रधानाचार्य डॉ. राजेंद्र पांडेय ने कराया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर अपनी प्रतिभा और ऊर्जा को सही दिशा देना आवश्यक है। मुख्य अतिथि डायट के प्रवक्ता श्री जानू राम जी ने कहा कि लक्ष्य केवल सपना नहीं, बल्कि स्पष्ट योजना और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। बड़े लक्ष्य को छोटे चरणों में विभाजित कर समय का सदुपयोग, नियमित आत्म मूल्यांकन और असफलताओं से सीखना सफलता की कुंजी है। उन्होंने कहा, “लक्ष्य भविष्य की कल्पना नहीं, वर्तमान के अनुशासित प्रयासों की दिशा है। विशिष्ट अतिथि एवं मनोवैज्ञानिक श्री देवेंद्र कुमार सिंह ने लक्ष्य निर्धारण के वैज्ञानिक एवं मनो...

विद्यार्थियों में नेतृत्व, सेवा, अनुशासन एवं लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास करती है छात्र संसद

Image
छात्र संसद के गठन के साथ विद्यार्थियों ने लिया कर्तव्यनिष्ठा का संकल्प रसड़ा (बलिया)। विद्या भारती से संबद्ध नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर, अखनपुरा , रसड़ा में छात्र नेतृत्व, अनुशासन एवं उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने के उद्देश्य से छात्र संसद शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।  मुख्य अतिथि शिशु शिक्षा समिति के मंत्री डॉ. शैलेश कुमार सिंह ने छात्र संसद के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में बलिया संभाग के संभाग निरीक्षक श्री कन्हैया चौबे एवं विद्यालय के प्रबंधक श्री संजय कश्यप विशिष्ट अतिथि रहे, जबकि अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. राजेंद्र पांडे ने की। छात्र संसद में आर्यन तिवारी ने प्रधानमंत्री, वीर प्रताप सिंह ने उप प्रधानमंत्री, श्रेया यादव ने कन्या भारती अध्यक्ष, रोहित सिंह एवं श्रेयांश गोयल ने सेनापति, आयुषी चौबे ने मुख्य न्यायाधीश, वर्तिका तिवारी, अपर्णा कुशवाहा एवं आस्था चौरसिया ने उपाध्यक्ष तथा आराध्या...