Posts

Showing posts with the label पंजीयन का शुभारंभ

पर्यावरण मिनी मैराथन- 2026 के पंजीयन का शुभारंभ

Image
धर्मेंद्र सिंह ने मैराथन प्रतिभागियों के पंजीयन का किया शुभारंभ बलिया। जनपद बलिया की स्थापना के 148वें वर्षगांठ के अवसर पर छात्र सहायता समिति, बलिया (उत्तर प्रदेश) पंजीकृत द्वारा आयोजित ‘पर्यावरण मिनी मैराथन-2026’ के पंजीयन अभियान का शुभारंभ शुक्रवार को वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम , बलिया में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ इतिहासकार डॉ. शिवकुमार सिंह कौशिकेय ने की।  इस अवसर पर माननीय परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के अनुज धर्मेंद्र सिंह ने मैराथन प्रतिभागियों के पंजीयन का शुभारंभ किया। मैराथन पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए करेगी प्रेरित: धर्मेंद्र सिंह इस अवसर पर धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि जनपद में खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए युवाओं को राष्ट्रीय स्तर का मंच उपलब्ध कराने की आवश्यकता है। पर्यावरण संरक्षण को समर्पित यह मैराथन युवाओं को नदी एवं जल संरक्षण, वृक्षारोपण तथा पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रेरित करेगी। युवाओं को प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित करना मैराथन का उद्देश्य: सर्वदमन जायसवाल मैराथन...