Posts

Showing posts with the label नशामुक्त युवा

नशे के दुष्परिणामों से अभिभावकों को कराया गया अवगत

Image
नशामुक्ति अभियान अंतर्गत ब्रह्माईन ग्राम पंचायत भवन में अभिभावकों के साथ हुई बैठक बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा रविवार को नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के अंतर्गत ब्रह्माईन ग्राम पंचायत भवन में अभिभावकों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। युवाओं को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम के अंतर्गत नशे के दुष्परिणामों से अभिभावकों को अवगत कराया गया।  नशा की परिभाषा, प्रकार, दैहिक- मनोसंवेदनात्मक प्रभाव, परिवार और समाज पर पड़ने वाले प्रभाव आदि पर आधारित समस्त पक्षों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।   अभिभावकों ने भी बैठक में उत्साह का प्रदर्शन किया और अपने परिवार के सभी सदस्यों को नशा दूर रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को अभिव्यक्त किया।    पंचायत भवन में उपस्थित सभी अभिभावकों को स्वयं एवं इष्ट-मित्रों को नशा से दूर रखने, समाज में उसके दुष्प्रभाव के प्रति जागरूकता बढ़ाने की शपथ दिलाई गई। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेन्द्र कुमार शुक्ल के संरक्षण में आयोजित इस बैठक का आयोजन राज...

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक किया प्रतिभाग

Image
नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत जेएनसीयू में हुई क्विज प्रतियोगिता बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में रविवार को नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के अंतर्गत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। युवाओं को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम के अंतर्गत नशे के दुष्परिणामों से युवाओं को अवगत कराया गया।  नशा की परिभाषा , प्रकार, दैहिक- मनोसंवेदनात्मक प्रभाव, परिवार और समाज पर पड़ने वाले प्रभाव आदि पर आधारित इस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में परिसर के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के अंत में सभी प्रतिभागियों को स्वयं एवं इष्ट- मित्रों को नशा से दूर रखने, समाज में उसके दुष्प्रभाव के प्रति जागरूकता बढ़ाने की शपथ दिलाई गई। कुलपति प्रो. नरेन्द्र कुमार शुक्ल के संरक्षण में आयोजित इस प्रतियोगिता का आयोजन हिन्दी विभाग द्वारा कराया गया।  विभाग प्रभारी डॉ. प्रवीण नाथ यादव, डॉ. संदीप यादव, डॉ. अभिषेक मिश्र, डॉ. प्रमोद शंकर पाण्डेय आदि परिसर के प्राध्यापक उपस्थित रहे। मुस्कान, रिया, हिमांशु, रामू, प्रदीप आदि व...