पेंटिंग प्रतियोगिता में रेशम केशरी को मिला प्रथम पुरस्कार
जेएनसीयू में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पेंटिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन बलिया। कुलपति प्रो. नरेन्द्र कुमार शुक्ल के संरक्षण में जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में सोमवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता और कलात्मक कौशल का परिचय देते हुए चित्रों के माध्यम से विकसित भारत की संकल्पना को आकार दिया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। रंगों और रेखाओं के जरिए प्रतिभागियों ने अपने विचारों को प्रभावी ढंग से कैनवास पर उतारा। सुश्री दिव्या एवं ज्ञानेंद्र चौहान ने निर्णायक की भूमिका का निर्वहन किया। प्रथम पुरस्कार रेशम केशरी, द्वितीय पुरस्कार रोहित कुमार वर्मा एवं तृतीय पुरस्कार अमृता को मिला। प्रतियोगिता में चयनित विजेता प्रतिभागियों को राज्य स्तर पर आयोजित प्रदर्शनी में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर डॉ.रंजना मल्ल डॉ.संदीप यादव, डॉ.प्रमोद शंकर पाण्डेय एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। रिपोर्ट: विनय कुमार