Posts

Showing posts with the label आवास विकास कॉलोनी

विश्व पर्यावरण दिवस पर एक दिवसीय संगोष्ठी का हुआ आयोजन

Image
दीनदयाल उपाध्याय पर्यावरण संरक्षण समिति के तत्वावधान में हुआ संपन्न बलिया। दीनदयाल उपाध्याय पर्यावरण संरक्षण समिति के सौजन्य से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शहर के आवास विकास कॉलोनी में एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी का विषय “ पर्यावरण संरक्षण में हमारी भूमिका “ रहा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. बी. एन. पाण्डेय, प्राचार्य , सतीश चन्द्र कालेज, बलिया द्वारा की गई तथा संगोष्ठी का संयोजन डॉ. अनिल कुमार तिवारी, सहायक प्रोफेसर, कमला देवी बाजोरिया के द्वारा किया गया।   संगोष्ठी का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। डॉ. अनिल कुमार तिवारी ने विषय परिवर्तन के तहत बताया कि पर्यावरण संरक्षण हमारी सांस्कृतिक विशेषता रही है तथा यह हमारे सामाजिक मान्यताओं व कार्यप्रणाली में सदा से समाहित रहा है। वर्तमान वैश्विक पर्यावरण संकट के वर्तमान दौर में  एक बार फिर पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाएं जाने की आवश्यकता है।  युवा विचार मनीष पाण्डेय ने बताया कि भारत के शहरों के गर्म होने का स्तर अपने भयावहता के स्तर तक पहुंचता जा रहा है ‌...