शिवपुर दियर की बेटी डॉ. नलिनी सिंह का KGMU में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
एक ही परिवार की चार बेटियां चिकित्सा क्षेत्र में कर रही हैं सेवा, 'मातृशक्ति' का बढ़ा मान दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के शिवपुर दियर नई बस्ती निवासी पूर्व नौ सैनिक के.डी. सिंह की सुपुत्री डॉ. नलिनी सिंह ने लखनऊ स्थित प्रतिष्ठित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में रेजिडेंट डॉक्टर के पद पर चयनित होकर जनपद का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है और उनके निवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। डॉ. नलिनी सिंह की प्रारंभिक शिक्षा मुंबई से हुई, जिसके बाद उन्होंने चिकित्सा की उच्च शिक्षा के लिए चीन का रुख किया। वहां से MBBS की डिग्री हासिल करने के बाद वे भारत लौटकर एम डी की तैयारी कर रही थीं। इसी बीच उनकी योग्यता और कड़ी मेहनत के चलते उनका चयन देश के प्रमुख चिकित्सा संस्थान KGMU में हो गया है। विशेष बात यह है कि डॉ. नलिनी के परिवार में 'मातृशक्ति' का चिकित्सा क्षेत्र के प्रति अटूट समर्पण है। परिवार की अन्य बेटियां भी इसी पथ पर अग्रसर हैं । बड़ी बहन डॉ. अपराजिता सिंह वर्तमान में उदयपुर, राजस्थान में अपनी सेवाएं दे रही है...