जेएनसीयू के कुलपति प्रो. नरेन्द्र कुमार शुक्ल ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट
विश्वविद्यालय की भविष्य की योजनाओं पर माननीय राज्यपाल से की चर्चा बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेन्द्र कुमार शुक्ल ने जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय की कुलाधिपति एवं उत्तर प्रदेश की श्री राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से लखनऊ में शिष्टाचार भेंट की।कुलपति जी ने इस अवसर पर विश्वविद्यालय की भविष्य की योजनाओं पर माननीय राज्यपाल से चर्चा की। विश्वविद्यालय की अकादमिक एवं शैक्षणिक प्रगति के बारे में कुलपति जी ने माननीया राज्यपाल को बताने के साथ विद्यार्थियों के हित में परिसर में नये रोजगारपरक पाठ्यक्रमों को चलाने के सम्बन्ध में चर्चा की। विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को बेहतर करने के प्रति प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया। माननीय कुलाधिपति महोदया ने विश्वविद्यालय में स्थापित इक्यूबेशन सेल को सक्रिय करने के लिए आवश्यक व्यवस्था करने की बात की ताकि विद्यार्थियों एवं नागरिकों के नवाचारी विचारों पर आधारित स्टार्ट अप शुरू किये जा सकें। बलिया में कृषि आधारित प्रसंस्करण उद्योगों के विकास की सम्भावनायें हैं। विवि उनके विकास में अपने कृषि संकाय के...