क्षय रोगियों में पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम
जेएनसीयू में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत क्षय रोगियों को वितरित की गई पोषण पोटली बलिया। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय की कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा तथा कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ल के निर्देशन में टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत विश्वविद्यालय परिसर में क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विश्वविद्यालय द्वारा क्षय रोगियों को गोद लेकर उन्हें पोषण सहयोग उपलब्ध कराने की पहल की गई, जिसमें मूंगफली, भुना चना, गुड़, सत्तू, तिल, गजक आदि प्रोटीन एवं पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य सामग्री शामिल थी। विशेषज्ञों के अनुसार टीबी रोगियों के उपचार में संतुलित एवं पौष्टिक आहार की महत्वपूर्ण भूमिका होती है तथा पर्याप्त पोषण रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में सहायक होता है। कार्यक्रम में बलिया सदर, हनुमानगंज, बेरुआरबारी एवं दुबहड़ क्षेत्र के क्षय रोगियों को पोषण सहयोग प्रदान किया गया। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ...