Posts

Showing posts with the label ऑनलाइन आवेदन

जेएनसीयू में प्रवेश आवेदन की तिथि 17 अगस्त तक बढ़ी

Image
पहले से आवेदन किये हुए छात्रों की काउंसलिंग भी जारी बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलसचिव एस. एल. पाल ने बताया कि विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में सत्र 2026-27 का प्रवेश हो रहा है। परिसर के एम. एससी. कृषि हार्टीकल्चर, एग्रोनॉमी, बीसीए (एआई ), एम. कॉम, बी.बी.ए, बी.एससी. कृषि, एवं पीजीडीसीए पाठ्यक्रम को छोड़कर, वर्तमान में निम्न विषयों में परिसर के स्नातक पाठ्यक्रमों के अंतर्गत , बीएफए, बीए- एलएलबी (पंचवर्षीय), बीकाम (बैंकिंग एवं इंश्योरेंस), परास्नातक पाठ्यक्रमों के अंतर्गत एमए हिन्दी , अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, मध्यकालीन इतिहास, प्राचीन इतिहास, गृहविज्ञान मानव विकास तथा आहार एवं पोषण, भूगोल, संगीत गायन, तबला, शिक्षाशास्त्र , एमएसडब्लू, एम एससी भौतिक विज्ञान, पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में पीजीडीसीए, पीजीडीजीएसटी, पीजीडीजेएमसी, पीजीडीटीएचएम, पीजडीवाईएन के साथ सम्बद्ध महाविद्यालयों में संचालित पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन जेएनसीयू की वेबसाइट से किये जा सकते हैं।  पहले से आवेदन किये हुए छात्रों का काउंसलिंग ...

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत दस दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण

Image
12 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन बलिया। प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत जनपद बलिया में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 10 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।  जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र , बलिया के उपयुक्त उद्योग रोशन अम्बेडकर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी राजमिस्त्री, नाई, लोहार, मोची एवं बढ़ई ट्रेड में प्रशिक्षण के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि: 12.08.2026 आवेदन राज्य सरकार की वेबसाइट http://diupmsme.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन किए जाएंगे। आवश्यक दस्तावेज: आधार कार्ड, बैंक पासबुक, हाईस्कूल की मार्कशीट, आय प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र। चयन हेतु साक्षात्कार की तिथि बाद में पृथक से सूचित की जाएगी। प्रशिक्षण पूरा होने पर सरकार द्वारा टूलकिट भी प्रदान की जाती है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालय-उपयुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र बलिया से संपर्क कर सकते हैं। यह योजना परंपरागत कारीगरों और श्रमिकों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश...

गोंड अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र जारी कराने हेतु धरना आज भी रहा जारी

Image
ऑनलाइन आवेदन की हार्ड कॉपी लेकर बांसडीह तहसील पर पूरे दिन धरने पर बैठे रहे गोंड छात्र बांसडीह (बलिया)।  जनजाति गोंड छात्र नौजवान अपना जाति प्रमाण पत्र बनवाने हेतु ऑनलाइन आवेदन की हार्ड कॉपी लेकर 13 अप्रैल दिन सोमवार को बांसडीह तहसील पर पूरे दिन धरने पर बैठे रहे।   बांसडीह तहसीलदार द्वारा 7 अप्रैल 2026 को 4 गोंड अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र जारी किया गया है। आंदोलनकारी गोंड छात्र नौजवानों का कहना है कि जो साक्ष्य लेकर बांसडीह तहसीलदार साहब द्वारा 4 गोंड अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र जारी किया गया है, वही साक्ष्य सबूत हम लोगों से भी लेकर हम लोगों का भी गोंड अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र सुगमता पूर्वक जारी किया जाय लेकिन बांसडीह तहसीलदार द्वारा ऑनलाइन आवेदन बार बार अस्वीकृत निरस्त कर दिया जा रहा है। गोंड छात्र नौजवानों का आर्थिक मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है।  धरने में प्रमुख रूप से गोंगपा बांसडीह तहसील इकाई के अध्यक्ष उमाशंकर गोंड के अलावा प्रिंस गोंड, विजेन्द्र गोंड, अभिषेक गोंड, राजेंद्र गोंड, रुपेश गोंड, सोनू गोंड, रमेश गोंड, विजय शंकर गोंड सहित कई लोग रह...

वर्किंग प्रोफेशनल के लिए पॉलीटेक्निक में प्रवेश लेने का सुनहरा अवसर

Image
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है निर्धारित बलिया। संस्था टाउन पॉलीटेक्निक बलिया के प्रधानाचार्य इंजीनियर विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा प्रदेश के पॉलीटेक्निक संस्थाओं में संचालित डिप्लोमा पाठ्यक्रम हेतु कामगारों (वर्किंग प्रोफेशनल) के लिए सत्र 2026 -27 में प्रवेश लेने हेतु ऑनलाइन आवेदन फार्म परिषद की वेबसाइट www.jeecup.admission.nic.in पर उपलब्ध है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 निश्चित है। प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थी परिषद की आधिकारिक वेबसाइट द्वारा ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।अधिक जानकारी के लिए संस्था टाउन पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य कार्यालय से भी संपर्क कर सकते हैं। रिपोर्ट: मोहसिन उर्फ रिंकू