Posts

Showing posts with the label सौंदर्यीकरण

भृगु कॉरिडोर का शिलान्यास 13 सितंबर को

Image
करीब 100 करोड़ रुपये खर्च होंगे भृगु मंदिर के संपूर्ण निर्माण पर बलिया। जनपदवासियों का बहुप्रतीक्षित इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह 13 सितंबर को सुबह 11 बजे महर्षि भृगु मंदिर परिसर में विधि-विधान से भृगु कॉरिडोर का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मार्च में इस ड्रीम प्रोजेक्ट को मंजूरी दी थी। इसके लिए प्रथम चरण में 50 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।  परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि भृगु मंदिर के संपूर्ण निर्माण पर करीब 100 करोड़ रुपये खर्च होंगे। परियोजना दो चरणों में पूरी की जाएगी। प्रथम चरण में मुख्य प्रवेश द्वार समेत अन्य निर्माण कार्यों पर 10 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे। इसके बाद दूसरे चरण का कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा।  कॉरिडोर बनने से मंदिर परिसर का विस्तार, सौंदर्यीकरण, चौड़े रास्ते, व्यवस्थित गलियारे और श्रद्धालुओं के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित होंगी। इससे बलिया की धार्मिक एवं पर्यटन पहचान को नई दिशा मिलेगी। रिपोर्ट: असगर अली

पंचायत भवन के सुंदरीकरण और विद्यालयों के कायाकल्प का प्रस्ताव पारित

Image
ग्राम पंचायत अखार में हुए खुली बैठक में किया गया निर्णय ​दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के ग्राम पंचायत अखार स्थित पंचायत भवन पर शनिवार की दोपहर गांव के सर्वांगीण विकास को लेकर ग्राम पंचायत की खुली बैठक का सफल आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रशासक/सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) एवं ग्राम सचिव कन्हैया गुप्ता ने की। ​बैठक के दौरान प्रशासक और सचिव ने उपस्थित ग्रामीणों से गांव के विकास कार्यों से संबंधित महत्वपूर्ण प्रस्ताव आमंत्रित किए। ग्रामीणों ने गांव की मूलभूत समस्याओं और आवश्यक विकास कार्यों को लेकर बारी-बारी से अपने सुझाव एवं मांगें अधिकारियों के समक्ष रखीं। अधिकारियों द्वारा सभी जन-प्रस्तावों को गंभीरता से सुनते हुए कार्रवाई रजिस्टर  में दर्ज किया गया और पारदर्शी व्यवस्था बनाए रखने के लिए अंत में सभी प्रस्तावों को पढ़कर सुनाया गया। ​ बैठक में मुख्य से निम्न प्रस्तावो पर भी प्रमुखता से मुहर लगी। जिसमें ग्राम पंचायत सचिवालय का सौंदर्यीकरण कराया जाए और पंचायत भवन पर आने के लिए रास्ता निर्माण कराने की पहल की जाय।  गांव के तीनों परिषदीय विद्यालयों में का...