महिलाओं को स्वयं अपने अधिकारों के लिए रहना पड़ेगा जागरूक: डॉ. प्रियंका सिंह

जेएनसीयू में समाजशास्त्र विभाग द्वारा मिशन शक्ति के अंतर्गत दो दिवसीय व्याख्यान का समापन 
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजीत कुमार गुप्ता के संरक्षण में मिशन शक्ति चरण 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत परिसर में समाजशास्त्र विभाग द्वारा व्याख्यान श्रृंखला "सफलता की कहानी नारी की जुबानी" का उद्घाटन हुआ। इस व्याख्यान श्रृंखला के आयोजन का मुख्य उद्देश्य उन महिलाओं के संघर्ष से सफलता की कहानी को मंच प्रदान करना है ,जो आज समाज के सामने एक उदाहरण और प्रेरणा के रूप में खड़ी है।

 इस श्रृंखला के उद्घाटन की मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय की निदेशक शैक्षणिक डॉ पुष्पा मिश्रा जी रहीं। इस व्याख्यान श्रृंखला के प्रथम दिवस को विभागाध्यक्ष डॉ प्रियंका सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को स्वयं अपने अधिकारों के लिए जागरूक रहना पड़ेगा। सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान और सम्मान के लिए हर कदम पर प्रतिबद्ध है, मिशन शक्ति इसी उपक्रम में संचालित हो रहा है, परन्तु अज्ञानता और जागरूकता के अभाव में महिलाएं उनका प्रयोग नहीं कर पाती हैं। विभाग की सहायक आचार्य डॉ स्मिता ने अपने उद्बोधन में कहा कि शसक्त और विकसित समाज का निर्माण तभी संभव है जब महिलाएं शसक्त हो, समाज में महिलाओं को समान अवसर और सम्मान की प्राप्ति हो। विकसित भारत का सपना तभी साकार हो सकता है।

कितनी भी बाधाएं आए हमें अडिग रहना है एक दिन सफलता अवश्य मिलेगी: पिंकी तिवारी
व्याख्यान श्रृंखला के द्वितीय दिवस मुख्य अतिथि के रूप में सुश्री पिंकी तिवारी जी उपस्थित रहीं। पिंकी तिवारी जिला न्यायालय बलिया में अधिवक्ता के रूप में कार्यरत हैं। इन्होंने पुरुष आधिपत्य से भरे इस क्षेत्र में अपार संघर्षों के बाद स्वयं को स्थापित किया और आज विभिन्न न्यायिक जिम्मेदारियों को निभा रहीं हैं। उन्होंने अपने सफलता का श्रेय अपनी माता जी को दिया जो उन्हें इस क्षेत्र में स्थान बनाने को प्रेरित किया। अपने व्याख्यान में इन्होंने सभी छात्राओं को अपने अधिकारो के प्रति जागरूक रहने एवं कर्तव्यों के निर्वहन करते रहने का संदेश दिया उन्होंने कहा कि कितनी भी बाधाएं आए हमें अडिग रहना है एक दिन सफलता अवश्य मिलेगी। 

मिशन शक्ति के समन्वयक डॉ अनुराधा राय के निर्देशन में कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआl स्वागत भाषण डॉ स्मिता एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ अभिषेक त्रिपाठी ने दिया। कार्यक्रम का संचालन चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र अनूप ने किया। इस कार्यक्रम में डॉ संध्या, डॉ विवेक कुमार यादव एवं समाज शास्त्र विभाग की समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: विनय कुमार

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा