अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ नौ सूत्रीय मांगों का सौंपा ज्ञापन
समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में दिया गया ज्ञापन बलिया। समाजवादी युवजन सभा , उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द गिरि नेतृत्व में मंगलवार अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड, बलिया को रघुनाथपुर, दुबहड़ एवं आईटीआई उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती, जर्जर विद्युत तारों, कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मरों तथा विद्युत व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर 9 सूत्रीय मांग-पत्र सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से बार-बार हो रही बिजली कटौती पर रोक लगाने, जर्जर एवं मानकविहीन विद्युत तारों को बदलकर नए केबल लगाने, बढ़ते विद्युत भार (लोड) के अनुरूप ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने, फीडरों एवं विद्युत लाइनों का नियमित रखरखाव कराने, उपकेंद्रों को संतुलित एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने सहित विभिन्न मांगें उठाई गईं। इस दौरान गड़वार क्षेत्र में 33 केवी लाइन पर पेड़ गिर जाने के कारण बाधित विद्युत आपूर्ति को बहाल करने में व्यस्त अधिशासी अभियंता को दूरभाष के माध्यम से क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया गया। उनकी अनुपस्थिति में विभाग द्वारा ...