पारिवारिक कलह से नाराज युवक जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा नदी में लगाई छलांग
गंगा नदी में युवक की तलाश कराई गई शुरू दुबहड़ बलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के नगवा गांव निवासी एक युवक ने शुक्रवार दोपहर पारिवारिक कलह से नाराज होकर जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। युवक को नदी में छलांग लगाते देख उसके मामा के लड़के ने उसे रोकने और समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। घटना की सूचना मिलते ही दुबहड़ थानाध्यक्ष बृजेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और फ्लड रिलीफ पीएसी को सूचना देकर युवक की तलाश शुरू करा दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगवा गांव निवासी नसीम अंसारी (36 वर्ष), पुत्र अनवर अली, शुक्रवार दोपहर किसी पारिवारिक विवाद से नाराज होकर घर से निकल गया था। उसके घर से चले जाने के बाद परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान नसीम जनेश्वर मिश्र सेतु पर पहुंच गया। वहां उसके मामा का लड़का भी मौजूद था। बताया जा रहा है कि नसीम ने अपने मामा के लड़के के सामने ही गंगा नदी में छलांग लगा दी। नसीम को नदी में कूदते देख उसके मामा के लड़के ने उसे रोकने के लिए काफी अनु...