नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
गुलाब देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं संकल्प संस्था के संयुक्त तत्वावधान में हुआ कार्यक्रम बलिया। नशा मुक्त समाज के निर्माण एवं युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आज दिनांक 18 अगस्त 2026 को गुलाब देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बलिया में भारत सरकार द्वारा आयोजित नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन गुलाब देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं संकल्प सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं एवं समाज के युवाओं को नशे की बढ़ती प्रवृत्ति, उसके दुष्परिणामों तथा इससे परिवार एवं समाज पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों के प्रति जागरूक करना रहा। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे के कारण होने वाली सामाजिक, आर्थिक एवं पारिवारिक समस्याओं को अत्यंत प्रभावशाली एवं संवेदनशील ढंग से प्रस्तुत किया गया। छात्राओं ने अपने अभिनय, संवाद एवं प्रस्तुति के माध्यम से उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में...