Posts

Showing posts with the label हवन पूजन

पीएम मोदी के जन्मदिन पर डॉ. विजय रंजन के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान

Image
मरीजों में फल वितरण और घर-घर दीप जलाने का भी कार्यक्रम।  सिकंदरपुर (बलिया)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से गुरुवार को सेवा एवं स्वच्छता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र 359 में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं चिकित्सक डॉ. विजय रंजन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रातः काल में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान अस्पताल परिसर में साफ-सफाई के साथ पौधारोपण भी किया गया। अभियान के दौरान डॉ. विजय रंजन ने स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान में सहभागिता की। कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर के विभिन्न हिस्सों में साफ-सफाई की तथा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया गया। इसके अतिरिक्त भारी संख्या में फल वितरण कर सेवा भाव का कार्य किया गया।   कैंप कार्यालय सिकंदरपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दीर्घायु होन...