Posts

Showing posts with the label रक्तदान अभियान

रक्तदानी रोटेरियन राजेश गुप्ता को एक ही दिन में मिलेंगे तीन प्रतिष्ठित सम्मान

Image
राजेश गुप्ता के प्रयास से असंख्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर उपलब्ध कराया जा सका रक्त वाराणसी। रक्तदान को जनआंदोलन का स्वरूप देने वाले जनपद के सुप्रसिद्ध समाजसेवी एवं "रक्तदूत" के नाम से विख्यात रोटेरियन राजेश कुमार गुप्ता के लिए 28 जून का दिन ऐतिहासिक बनने जा रहा है। मानवता की सेवा, रक्तदान एवं अंगदान जागरूकता के क्षेत्र में दो दशकों से अधिक समय से किए जा रहे उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें एक ही दिन में तीन प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित किया जाएगा। रोटरी क्लब ब्लड एंड ऑर्गन डोनर्स वाराणसी के चार्टर अध्यक्ष तथा काशी रक्तदान नेत्रदान कुटुंब समिति, वाराणसी के संस्थापक सचिव राजेश गुप्ता को लखनऊ में आयोजित भव्य "संवेदना-2 सम्मान समारोह" में विगत वर्ष 23 मार्च को आयोजित विशाल रक्तदान शिविर एवं रक्तदान जागरूकता अभियान के सफल संचालन हेतु नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स द्वारा प्रतिष्ठित " इंटरनेशनल लाइफ सेवर अवार्ड" प्रदान किया जाएगा। कोटवा सलारपुर, कपिलधारा निवासी राजेश गुप्ता को रक्तदान के क्षेत्र में पिछले 20 वर्षों से ...