Posts

Showing posts with the label स्कूल चलो रैली

नामांकन बढ़ाने के लिए क्षेत्र में चलाया गया जागरूकता अभियान

Image
प्राथमिक विद्यालय मिढ़्ढी नगर क्षेत्र बलिया द्वारा निकाली गई स्कूल चलो रैली बलिया। प्राथमिक विद्यालय मिढ़्ढी, नगर क्षेत्र बलिया द्वारा नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 में नामांकन बढ़ाने के लिए क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक व शिक्षकों ने घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क किया और उन्हें सरकारी विद्यालय में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। शिक्षकों ने बताया कि विद्यालय में निःशुल्क शिक्षा, किताबें, ड्रेस, एमडीएम, खेल सामग्री और गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई की व्यवस्था है। अभियान के दौरान शिक्षकों ने 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों का शत- प्रतिशत नामांकन कराने और ड्रॉपआउट रोकने के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया। साथ ही "स्कूल चलो अभियान" के तहत बच्चों को नियमित स्कूल भेजने की अपील की गई। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षक व शिक्षा मित्र मौजूद रहे। रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

आधी रोटी खायेंगे रोज पढ़ने जाएंगे, नारे के साथ निकली स्कूल चलो रैली

Image
बच्चों का नामांकन परिषदीय (सरकारी) विद्यालय में कराने की अपील रसड़ा (बलिया)। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नराक्ष में शनिवार को स्कूल चलो रैली निकालकर शिक्षा का महत्व बताते हुए अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया एवं अपने बच्चों का नामांकन परिषदीय (सरकारी) विद्यालय में कराने की अपील की गई।  स्कूल चलो रैली के दौरान बच्चों ने आधी रोटी खायेंगे, रोज पढ़ने जाएंगे सहित अन्य प्रेरक नारे लगा रहे थे वरिष्ठ शिक्षक विद्यासागर सिंह ने कहा कि सरकार परिषदीय विद्यालयों में सभी मूलभूत सुविधाओं साथ-साथ योग्य शिक्षकों की तैनाती की है ताकि बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर उन्हें राष्ट्र का जिम्मेदार नागरिक बनाया जा सके। अभिभावकों का यह दायित्व बनता है कि वे अपने पाल्यों को योग्य शिक्षकों से अपने बच्चों को शिक्षा दिलाने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें।   प्रधानाध्यापिका अंजू गुप्ता ने सभी अभिभावकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अपने बच्चें को नियमित विद्यालय भेजने की अपील की। इस रैली में रणविजय, संदीप, धर्मेंद्र, प्रियंका एवं अन्य शिक्षक गण उपस्थित  रहे। रिपोर्ट: मोह...