Posts

Showing posts with the label प्रोविजनल चयन

रोजगार मेले में 25 अभ्यर्थियों का प्रोविजनल चयन

Image
जेएनसीयू में रोजगार मेले का हुआ आयोजन बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव (रोजगार मेला) उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं को प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना था। इस रोजगार मेले में उत्कर्ष फाइनेंस बैंक, डी एच एल कंपनी के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और योग्य अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न चरणों की प्रक्रिया के माध्यम से किया। प्लेसमेंट ड्राइव में कुल 97 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिया, जिनमें से 65 अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में सफल रहे। अंततः चयन प्रक्रिया के बाद 25 अभ्यर्थियों का प्रोविजनल (अस्थायी) चयन किया गया। कार्यक्रम में स्नातक एवं परास्नातक उत्तीर्ण एवं अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने इस पहल को विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि विश्वविद्यालय छात्रों को रोजगारोन्मुख बनाने के लिए निरंतर प्रय...