ईपीएस-95 पेंशनधारको ने की पेंशन बढ़ाने की मांग
पांच अगस्त को जंतर-मंतर पर धरने का ऐलान रसड़ा (बलिया)। ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति के आह्वान पर उत्तर प्रदेश कताई मिल मजदूर संघ, रसड़ा के श्रमिकों की बैठक रविवार को ब्रह्माईन सती स्थल पर आयोजित हुई। बैठक में पेंशनधारकों ने न्यूनतम पेंशन बढ़ाने, महंगाई भत्ता तथा मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा लागू करने की मांग दोहराते हुए आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया। बैठक को संबोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष जयप्रकाश वर्मा ने कहा कि ईपीएस-95 के तहत अधिकांश श्रमिकों को मात्र 500 से 1200 रुपये मासिक पेंशन मिल रही है, जो वर्तमान महंगाई में सम्मानजनक जीवनयापन के लिए पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि पेंशनधारकों का अंशदान फंड में जमा है और उसके ब्याज से बेहतर पेंशन उपलब्ध कराई जा सकती है। उन्होंने मांग की कि सभी ईपीएस-95 पेंशनधारकों को महंगाई भत्ते सहित 7,500 रुपये मासिक न्यूनतम पेंशन, पति-पत्नी को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा तथा 10 वर्ष की सेवा पूरी न कर पाने के कारण पेंशन से वंचित श्रमिकों को महंगाई भत्ते सहित 5,000 रुपये मासिक पेंशन का लाभ दिया जाए। बैठक में वक्ताओं ने घोषणा की कि यदि सरकार न...