Posts

Showing posts with the label गौरवशाली पूर्व छात्र

सेंट जेवियर्स स्कूल धरहरा के गौरवशाली पूर्व छात्र

Image
 देश के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभाऔर मेहनत से सफलता के नए आयाम कर रहे स्थापित  बलिया। पूर्व छात्र परिचय * अंकुश सिंह (बैच 2015–2018) वर्तमान में भारतीय वायुसेना में सेवा दे रहे हैं तथा ACC के माध्यम से भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त कर चुके हैं। उनका संदेश है कि सपने देखना कभी न छोड़ें और निरंतर मेहनत करते रहें, क्योंकि मेहनत का फल अवश्य मिलता है। आदर्श मिश्रा (10वीं उत्तीर्ण – 2016) दिल्ली हाई कोर्ट एवं भारत के सर्वोच्च न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में प्रैक्टिस कर रहे हैं। वे पूर्व में विधि मंत्रालय के अंतर्गत न्याय विभाग में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। ऋषिकुमार सिंह (बैच 2018) ने बी.एससी. एग्रीकल्चर की शिक्षा पूर्ण कर कृषि एवं पशुपालन क्षेत्र में अनुसंधान कार्य को अपना योगदान दिया है। वे किसानों को आधुनिक कृषि संबंधी शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ पशु आहार से जुड़े शोध कार्यों में सक्रिय हैं। इन सभी पूर्व छात्रों की उपलब्धियां विद्यालय के लिए गर्व का विषय हैं तथा वर्तमान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। सेंट जेवियर्स स्कूल, धरहरा (बलिया) के ...