Posts

Showing posts from April, 2026

सम सेमेस्टर परीक्षा में सचल दल ने पकड़े 11 नकलची

Image
परीक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने को महाविद्यालय प्रशासन को दिए निर्देश बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय द्वारा संचालित सम सेमेस्टर परीक्षा की निगरानी कुलपति प्रोफेसर संजीत कुमार गुप्ता और कुलसचिव / परीक्षा नियंत्रक एस. एल. पाल  द्वारा की जा रही है। परीक्षा को नकलविहीन एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से प्रोफेसर सानन्द सिंह के नेतृत्व में गठित सचल दल की दोनों टीम ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।  निरीक्षण के दौरान टीम-एक ने मथुरा पी.जी. कॉलेज, रसड़ा से 6 एवं अवध बिहारी सिंह महाविद्यालय, बैरिया से 2 परीक्षार्थियों को अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए पकड़ा। इस दल का नेतृत्व डॉ.दुर्गाप्रसाद सिंह एवं सदस्य के रूप में डॉ.अभिषेक त्रिपाठी, डॉ. सौम्या तिवारी, डॉ. संजीव कुमार मिश्र शामिल हैं।  वहीं दूसरी टीम ने सतीश चन्द्र महाविद्यालय से 2 एवं गुलाब देवी महाविद्यालय से 1 परीक्षार्थी को नकल करते हुए पकड़ा। इस दल के प्रभारी डॉ. प्रवीण कुमार यादव एवं डॉ. स्मिता, डॉ. शैलेश कुमार, डॉ.आकाश मौर्या सदस्य के रूप में शामिल है। सचल दल के सदस्यों ने परीक्षा...

सामाजिक प्रतिबद्धता एवं जनाधार बढ़ाने पर दिया गया जोर

Image
लोजपा की समीक्षा बैठक में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर हुई चर्चा बलिया। लोक जनशक्ति पार्टी द्वारा जनपद बलिया में एक भव्य, सुव्यवस्थित एवं दूरदर्शी संगठनात्मक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम केंद्रीय नेतृत्व के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र के 24 जनपदों में “एक दिन, एक तिथि, एक समय” की अवधारणा के तहत सम्पन्न हुआ। बैठक का कुशल संचालन जिलाध्यक्ष डॉ. अखिलेश कुमार राय के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार प्रदेश महासचिव एवं उत्तर प्रदेश (पूर्वांचल) के बलिया प्रभारी बबलू कुमार सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में संगठन की मजबूती, अनुशासन और जमीनी स्तर पर सक्रियता को सफलता की कुंजी बताया। इस दौरान वक्ताओं ने संगठन की संरचना के सुदृढ़ीकरण, सदस्यता अभियान के विस्तार, बूथ स्तर तक मजबूती तथा जनसंपर्क अभियानों की प्रभावशीलता बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही संगठन की वैचारिक दृढ़ता, सामाजिक प्रतिबद्धता एवं जनाधार बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में मंचासीन ...

बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर होगा घर-घर गायत्री हर घर गायत्री महायज्ञ

Image
गायत्री शक्तिपीठ बलिया द्वारा बुद्ध पूर्णिमा पर आइए मिलकर घर-घर में दीव्यता जगाएं कार्यक्रम  बलिया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बुद्ध पूर्णिमा एक मई दिन शुक्रवार को एक साथ  देश- विदेश मे अखिल विश्व गायत्री परिवार गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देश मे घर घर गायत्री यज्ञ निर्धारित है। उक्त जानकारी देते हुए गायत्री शक्तिपीठ बलिया के प्रमुख विजेंद्र नाथ चौबे ने सभी भाई बहनों से निवेदन किया है कि उक्त महा यज्ञ में आप भी अपने व आत्मीय परिवार के घर यज्ञ करें, क्योंकि करोड़ों लोग अपने घर मे एक साथ गायत्री यज्ञ करेंगे, एक करोड़ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का दुर्लभ सामूहिक यज्ञ में भागीदारी सुनिश्चित कर पुण्य लाभ प्राप्त करें।   कहा कि सबके लिए सद्बुद्धि- सबके लिए उज्जवल भविष्य व विश्व शान्ति स्थापना हेतु इस महा अभियान मे शामिल हो कर अपने जीवन को धन्य बनाये।

'बुजुर्ग और शुगर रोगी रहें सबसे ज्यादा सतर्क': डॉ. संतोष कुमार

Image
लू से बचाव हेतु करे जरूरी उपाय बलिया। जिले में बढ़ते तापमान और हीटवेव के खतरे को देखते हुए अपूर्व हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेन्टर प्रा. लि., मझौली, शंकरपुर के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. संतोष कुमार, MBBS, MD ने लोगों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। डॉ. कुमार ने बताया कि हीटवेव के दौरान लू लगना जानलेवा हो सकता है। इसके मुख्य लक्षण तेज बुखार 104°F से ऊपर, सिरदर्द, चक्कर, उल्टी, बेहोशी और पसीना बंद होना हैं। ऐसे लक्षण दिखते ही मरीज को तुरंत छांव में लिटाकर शरीर पर गीली पट्टी रखें और नजदीकी अस्पताल पहुंचाएं। शुगर-BP के मरीज रहें सबसे ज्यादा सतर्क डॉ. संतोष ने चेतावनी दी कि मधुमेह और उच्च रक्तचाप के मरीजों पर हीटवेव का असर दोगुना होता है। डिहाइड्रेशन से ब्लड शुगर अचानक बढ़-घट सकती है। इंसुलिन लेने वाले मरीज दवा को फ्रिज में रखें और समय-समय पर शुगर जांचते रहें। लू से बचाव के 10 जरूरी उपाय: 1.  *समय:* सुबह 11 से शाम 4 बजे तक धूप में न निकलें।   2.  *पानी:* प्यास न लगे तब भी हर आधे घंटे में पानी, ORS, छाछ, नींबू पानी पिएं।   3.  *परहेज:* शराब, ...

गुजरात की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं एवं ऐतिहासिक महत्व से अवगत होंगे छात्र

Image
जे एन सी यू में गुजरात दिवस पर विविध कार्यक्रमों का होगा आयोजन बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय , बलिया में 1 मई 2026 को गुजरात स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक एवं शैक्षिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुजरात की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और ऐतिहासिक महत्व से अवगत कराना है।   विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की और संबंधित समन्वयकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आप ने सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों से इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है, ताकि वे देश की विविध सांस्कृतिक धरोहर को निकट से समझ सकें। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत नृत्य प्रस्तुतियां, दोपहिया वाहन रैली, गोद लिए गए गांवों में स्वच्छता अभियान, कस्तूरबा गांधी विद्यालय में विशेष स्वच्छता कार्यक्रम, ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण तथा राज्य सीमा क्षेत्र का शैक्षिक दौरा आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही विद्यार्थियों के लिए फिल्म प्रदर्शन भी रखा गया है, जिससे वे गुजरात की संस...

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत

Image
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुरू की आवश्यक कार्यवाई रसड़ा (बलिया)। नगर के चंद्रशेखर आजाद चौराहा के निकट सोमवार की देर सायं तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई।  जानकारी के अनुसार नगर के उत्तर पट्टी निवासी फुलचंद गुप्ता की 60 वर्षीय पत्नी लालमनी देवी किसी कार्यवश शाम को आजाद चौराहे पर गई हुई थी। जब वह सड़क के रास्ते घर की तरफ जा रही थी तभी अचानक पीछे से आ रही किसी अज्ञात वाहन उसे टक्कर मारते हुए भाग निकली। गंभीर रूप से घायल अवस्था में घायल महिला को एम्बुलेंस द्वारा सीएचसी रसड़ा लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल बलिया के लिए रेफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाई में शुरू कर दी। रिपोर्ट: लल्लन बागी

रसड़ा कोतवाली मिले और नये 68 पुलिस बल

Image
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने स्वागत कर उन्हें 'जनता की सेवा और अनुशासन' का दिलाया संकल्प रसड़ा (बलिया)। रसड़ा कोतवाली में परिशिक्षण पूर्ण कर लेने के बाद 68 नये पुलिसकर्मियो की तैनाती से स्थानीय पुलिस बल और सशक्त हो गया। रसडा़ में सोमवार को इन 68 नए पुलिस बल के पहली पोस्टिंग के  अवसर कोतवाली में एक गरिमयी कार्यक्रम आयोजित की गयी जिसमें 54 पुरूष और 14 महिला कांस्टेबल का कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र बहादुर सिंह ने सभी का फूल- मालाओं से भव्य स्वागत कर उन्हें 'जनता की सेवा और अनुशासन' का संकल्प दिलाया।  थाने में आये लोगो से मधुर व्यवहार उनके समस्या का त्वरित कार्यवाई न्याय की पहल करना इसका सीधा असर क्या होगा? नये और पुलिस बल मिलने से गश्त और कानून-व्यवस्था में शक्ती आएगी।महिला कांस्टेबलों की तैनाती से महिला फरियादियों की शिकायतों का होगा त्वरित समाधान। नए जवानों के आने से अपराध नियंत्रण में आयेगी तेजी जिसे लोगो का पुलिस पर भरोसा और विश्वास बढ़ेगा इस अवसर पर नये साथियो रसड़ा पुलिस का स्वागत करती है और सहायक होकर कार्य करते हुए और यब उम्मीद करती है कि वे पूरी ...

बलिया में खुला BHS TITAN EYEWEAR शोरूम

Image
धूप के चश्मों की बड़ी रेंज के साथ ऑटोमेटिक मशीन से फ्री आंख जांच की सुविधा बलिया। कुंवर सिंह पेट्रोल पंप के सामने BHS (TITAN) EYEWEAR शोरूम में अब ग्राहकों को ब्रांडेड चश्मों की अनेकों रेंज एक ही छत के नीचे मिलेगी।  शोरूम संचालक ने बताया कि यहां TITAN, Fastrack समेत अन्य नामी ब्रांड के धूप के चश्मे, पावर वाले चश्मे और स्टाइलिश फ्रेम उपलब्ध हैं। गर्मी और धूप से आंखों की सुरक्षा के लिए सनग्लासेस का नया कलेक्शन भी मंगाया गया है। खास बात: यहां ऑटोमेटिक मशीन द्वारा आंखों की जांच बिल्कुल निशुल्क की जाती है। जांच के तुरंत बाद ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से चश्मा बनवा सकते हैं। "हमारा मकसद बलिया के लोगों को ब्रांडेड चश्मे किफायती दाम में देना और साथ ही फ्री विजन टेस्ट की सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि हर कोई आंखों की देखभाल कर सके," संचालक ने कहा। पता: BHS (TITAN) EYEWEAR, कुंवर सिंह पेट्रोल पंप के सामने, बलिया। रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

सम्मान समारोह में छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित

Image
सॉफ्टनेट कंप्यूटर एंड टेक्निकल इंस्टीट्यूट के प्रबंधक अजय साहनी थे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  सिकंदरपुर (बलिया)। विधानसभा क्षेत्र सिकंदरपुर के ग्राम सभा सोनपुरवा में ग्रामीणों के द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें गांधी इंटर कॉलेज की छात्रा बंदना कश्यप पुत्री श्रीमान प्रसाद ने 12वीं में 83% कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया, 10वीं में संजना पुत्री  धनंजय साहनी 83.6% से, 12वीं में साधना साहनी पुत्री कमलदेव साहनी और बसंत कुमार पुत्र श्री विजय शंकर ने 60% से उत्तीर्ण कर गांव का नाम रौशन किए है, को सम्मानित किया गया।  ग्राम सभा सोनपुरवा के निवासी मुकेश कुमार निषाद एवं महेश कश्यप ने समान समारोह का आयोजन किया था। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में सॉफ्टनेट कंप्यूटर एंड टेक्निकल इंस्टीट्यूट के प्रबंधक एवं वार्ड संख्या 21 के जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी अजय साहनी रहे। अजय साहनी ने बताया की आप सब अपने अध्यापक एवं माता पिता का कहना मानकर उनके बताए हुए मार्ग पर चलते है आपको सफलता अवश्य मिलेगी। मुख्य अतिथि अजय साहनी ने 10वीं एवं 12वीं में उत्सव छात्र-छ...

सम सेमेस्टर परीक्षा में सचल दल ने 5 नकलची को पकड़ा

Image
सचल दल टीम ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण  बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की चल रही  सम सेमेस्टर परीक्षाओं में आज दिनांक  28/04/2026, दिन मंगलवार को विश्वविद्यालय द्वारा गठित सचल दल टीम 02 ने परीक्षा के तीनों पालीयों में, विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।  डॉ प्रवीण कुमार यादव के नेतृत्व में सचल दल टीम 02 ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा का निरीक्षण करने के साथ परीक्षार्थियों के प्रवेश-पत्र, परिचय-पत्र इत्यादि की जांच की एवं सख्त निर्देश दिया और नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए दृढ़ता जताई। इस दस्ते ने विभिन्न केंद्रों पर पहुँचकर महाविद्यालय प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश के साथ वहाँ की तैयारियों को जांचा-परखा। इस टीम ने मथुरा पी.जी. कालेज, बलिया से चार  परीक्षार्थी के पास से नकल सामग्री बरामद की। इसके साथ टी .डी. कालेज में एक परीक्षार्थी के पास निरीक्षण के दौरान मोबाइल फोन प्राप्त हुआ। इस टीम में डॉ स्मिता, डॉ शैलेश एवं डॉ आकाश मौर्या  टीम सदस्य के रूम में शामिल रहें। विश्वविद्यालय...

वार्षिक परीक्षा में अव्वल आए मेधावियों का हुआ सम्मान

Image
बाबा सुरेश दास अघोरपीठ शिक्षण संस्थान महराजपुर में आयोजित हुआ प्रतिभा सम्मान समारोह  रसड़ा (बलिया)। शिक्षा का बाजारीकरण न केवल समाज अपितु संपूर्ण राष्ट्र के लिए अभिशाप बनता जा रहा है वहीं इससे निर्धन बच्चे शिक्षा पाने के अवसर से वंचित हो रहे हैं। शिक्षित बच्चे ही समाज में प्रगति का मार्ग प्रशस्त कर सकेंगे और इसके लिए इनका प्रोत्साह बेहद जरूरी है।  मंगलवार को बाबा सुरेश दास अघोरपीठ शिक्षण संस्थान महराजपुर-रसड़ा में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह के दौरान वार्षिक परीक्षा में अपनी शानदार मेधा का प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को सम्मानित करते हुए विद्यालय के प्रबंध निदेशक शिशुपाल सिंह यादव ने उपर्युक्त बातें कहीं। इस दौरान उन्होंने प्रधानाचार्य दुर्गेश कुमार यादव एवं शिक्षकों के साथ कक्षा नर्सरी में शिवांश प्रथम, अंजु चौहान द्वितीय तथा सत्यज्ञान सिंह यादव तृतीय, एलकेजी में शिवम यादव प्रथम, करन राजभर द्वितीय, यूकेजी में बादल प्रथम, अंशुल यादव द्वितीय, शिवानी चौहान तृतीय, कक्षा एक में रूबी प्रथम, सोनाली चौहान द्वितीय, सोना चौहान तृतीय, कक्षा द्वितीय में नैन...

उपजिलाधिकारी बांसडीह के निर्देश पर प्रशासन द्वारा समाप्त कराया गया धरना

Image
मिला आश्वासन, बांसडीह तहसील सत्याग्रह धरना आज भी था जारी बांसडीह (बलिया)। प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन समाज कल्याण अनुभाग-3 लखनऊ शासनादेश  दिशा निर्देश का कड़ाई से अनुपालन कराने की मांग को लेकर 28 अप्रैल 2026 दिन मंगलवार को भी बांसडीह तहसील पर कार्यालय अवधि का अनिश्चित कालीन धरना जारी रहा।  इसी बीच उपजिलाधिकारी बांसडीह नोटिस जारी कर दस दिन का समय देकर तहसीलदार, पुलिस उपाधीक्षक सहित भरी पुलिस बल के साथ धरना स्थल पर पहुंचे और धरना समाप्त करा दिए।  सत्याग्रह धरना में प्रमुख रूप से सुरेश शाह, गोंगपा तहसील अध्यक्ष उमाशंकर गोंड, रंगीला गोंड, प्रियांशु प्रसाद, विशाल गोंड, मनीष कुमार गोंड, शिवसागर गोंड, हरेकृष्ण गोंड, पूर्व प्रधान कन्हैया गोंड, रवि गोंड, जितेंद्र गोंड, छठू गोंड, अनिल गोंड, रामअवध गोंड, शशिकांत गोंड रहे।

शासनादेश का अनुपालन कराने हेतु सत्याग्रह धरना 27 अप्रैल को भी रहा जारी

Image
सभी गोंड लोगों का जाति प्रमाण पत्र जारी किए जाने की मांग  बांसडीह (बलिया)। प्र मुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन समाज कल्याण अनुभाग-3 लखनऊ शासनादेश का कड़ाई से अनुपालन कराने की मांग को लेकर 27 अप्रैल 2026 दिन सोमवार को भी बांसडीह तहसील पर कार्यालय अवधि का अनिश्चित कालीन धरना जारी रहा। गोंड समुदाय के लोगों ने कहा कि बांसडीह तहसीलदार भारत के राष्ट्रपतीय राजपत्र, संविधान, प्रमुख सचिव समाज कल्याण अनुभाग-3 लखनऊ शासनादेश 3 नवम्बर 2021 द्वारा दिए गए दिशा निर्देश की घोर अवमानना कर रहे हैं।  जनजाति गोंड छात्र नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। गोंड जानजाति प्रमाण-पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करने पर तहसीलदार द्वारा बार-बार आवेदन अस्वीकृत/निरस्त कर दिया जा रहा है। जाति प्रमाण पत्र के अभाव में जनजाति छात्र अगली कक्षा में प्रवेश, छात्रवृति और सरकारी नौकरी का फार्म भरने से वंचित हो जा रहे हैं। बांसडीह तहसीलदार द्वारा गोंड छात्र नौजवानों का उत्पीड़न किया जा रहा है।  अरुण गोंड ने कहा कि मैं अपनी पुत्री का जाति प्रमाण पत्र बनवाने हेतु जिलाधिकारी महोदय से लगायत बांसडीह एसडीएम ...

ज्योति मौर्य को मेडल व प्रशस्ति पत्र से किया गया सम्मानित

Image
गायत्री शक्तिपीठ पर शिक्षक सम्मान समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल करने हुआ सम्मान बलिया। शहर के महावीर घाट, गंगा जी मार्ग पर स्थित गायत्री शक्तिपीठ में 26 अप्रैल दिन रविवार को शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।  बतौर मुख्य अतिथि देवेंद्र नाथ उपाध्याय व श्री रविंद्र नाथ पांडे (जिला संयोजक गायत्री परिवार) ने कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण है। वह बच्चों में विद्या के साथ संस्कार भी रोपता है। उन्होंने कहा कि युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी ने शिक्षक को युग निर्माता कहा है। आज के समय में शिक्षकों की भूमिका और बढ़ गई है। शक्तिपीठ संरक्षक विजेंद्र नाथ चौबे ने बताया कि शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में समय समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। जिला समन्वयक उषा सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से जोड़ना है।   समारोह में बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक व गायत्री परिजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुरेश पटेल जी ने किया। अंत में प्रसाद ...

ईंधन की आपूर्ति को सुचारु एवं नियमित किया जाए: सुशील कुमार पाण्डेय ‘कान्हजी’

Image
डीजल, पेट्रोल एवं रसोई गैस की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन से तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग बलिया। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय ‘कान्हजी’ ने जनपद में उत्पन्न डीजल, पेट्रोल एवं रसोई गैस की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन से तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। शनिवार को प्रेस को जारी अपने बयान में ‘कान्हजी’ ने कहा कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में ईंधन की कमी के कारण आम जनता को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पेट्रोल पंपों पर लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं, जिससे लोगों का समय और श्रम दोनों व्यर्थ हो रहा है। वहीं, रसोई गैस की कमी से घरेलू जीवन भी गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस स्थिति का सीधा असर जनजीवन, परिवहन व्यवस्था तथा छोटे व्यापारियों पर पड़ रहा है। किसानों को कृषि कार्यों में बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनकी आजीविका प्रभावित हो रही है। वर्तमान में शादी-विवाह का सीजन होने के कारण आम जनता की समस्याएं और भी बढ़ गई हैं। ‘कान्हजी’ ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस गंभीर समस्या को तत्काल संज्ञा...

बांसडीह तहसील पर सत्याग्रह धरना 25 अप्रैल को भी रहा जारी

Image
जाति प्रमाण पत्र जारी न होने से नवोदय विद्यालय में छात्रा के प्रवेश न हो पाने का संकट हो गया है खड़ा बांसडीह (बलिया)। प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन समाज कल्याण अनुभाग-3 के अनुपालन कराने की मांग को लेकर 25 अप्रैल 2026 दिन शनिवार को भी बांसडीह तहसील पर कार्यालय अवधि का अनिश्चित कालीन सत्याग्रह धरना जारी रहा।  गोंड समुदाय के लोगों ने कहा कि बांसडीह तहसीलदार शासन द्वारा जारी दिशा निर्देश की घोर अवमानना कर रहे हैं! जनजाति गोंड छात्र नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं! गोंड जानजाति प्रमाण-पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करने पर तहसीलदार द्वारा बार-बार आवेदन अस्वीकृत/निरस्त कर दिया जा रहा है। जाति प्रमाण पत्र के अभाव में जनजाति छात्र अगली कक्षा में प्रवेश, छात्रवृति और सरकारी नौकरी का फार्म भरने से वंचित हो जा रहे हैं। बांसडीह तहसीलदार द्वारा गोंड छात्र नौजवानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। आजादी के पूर्व के उनके पूर्वजों के जन्म-मृत्यु रजिस्टर फौती व भू-राजस्व अभिलेखों फसली में स्पष्ट रूप से गोंड अंकित है जो आज भी तहसील व कलेक्ट्रेट के रिकॉर्ड रुम में सुरक्षित है जिसकी तहसी...

सरकार द्वारा कर बढ़ोत्तरी वापसी का निर्णय सराहनीय

Image
उ.प्र. उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक में जताया गया आभार बलिया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की अत्यंत आवश्यक बैठक 25 अप्रैल दिन शनिवार को मालगोदाम एलआईसी रोड स्थित रानी इंटरप्राइजेज पर हुई।  उल्लेखनीय है कि नगर निगमों , नगर पालिकाओं और नगर पंचायत द्वारा मनमाने तरीके हाउस टैक्स वृद्धि कर दी गई थीं, जिसका स्थानीय स्तर पर भी और उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल द्वारा कड़ा विरोध किया गया था। संगठन के अनुरोध पर मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बढ़ोत्तरी को वापस ले लिया गया है। यह भी कहा कि जो लोग पहले बढ़ा हुआ टैक्स जमा किये हो तो विभाग से वापस ले ले। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रांतीय वरिष्ठ मंत्री सुनिल "परख" ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार, शासन के इस निर्णय से खास कर व्यापारी वर्ग को बहुत राहत महसूस हो रही है, जिसे हम सभी दिल से स्वागत करते है। नये स्मार्ट मीटर पर रोक, 45 दिन तक बकाया होने पर लाइन नही काटने के निर्यण की सराहना की गई। बैठक में मुख्य रूप से अन्नत प्रकाश रौनियार, चन्दन...

महायज्ञ के पंचम दिवस प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा और विशाल भण्डारा का आयोजन

Image
जेएनसीयू में मंदिर के अंदर चंद्रेश्वर महादेव, मारुति नन्दन हनुमान जी और सिद्धेश्वरी माता रानी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा  बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय स्थित साधना केंद्र में अवस्थित मंदिर में शिव शक्ति महायज्ञ के पंचम दिवस पर प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया। मंदिर के अंदर चंद्रेश्वर महादेव, मारुति नन्दन हनुमान जी और सिद्धेश्वरी माता रानी जी की प्रतिमा का विधिवत मन्त्रोंच्चारण के साथ पूजा कर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। इसके साथ ही मूर्ति श्रृंगार, हवन, पूर्णाहुति और भण्डारा का आयोजन सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का आरम्भ यज्ञ के प्रमुख यजमान कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता  एवं उनकी अर्धांगिनी डॉ. नीरा गुप्ता और वित्त अधिकारी आनंद दूबे सहित कुल पांच यजमानों की उपस्थिति में सम्पूर्ण विधि विधान से पूजन अर्चन की गईl जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सम्पूर्ण वातावरण में वैदिक मंत्रोच्चार एवं भक्ति की गूंज सुनाई दी। इस पावन अवसर पर आचार्य अश्वनी पाराशर,अमृत मिश्रा, दीपक मिश्रा, धनंजय तिवारी तथा ...

नितिन सत्यम उर्फ बॉबी के आकस्मिक निधन से शोक की लहर

Image
कायस्थ समाज सहित सभी समाज में लोकप्रिय थे नितिन सत्यम बरेली। विभिन्न कायस्थ संगठनों में सक्रिय रहने वाले समाजसेवी नितिन सत्यम उर्फ बॉबी भाई का गत रात्रि हार्ट अटैक पड़ने से निधन हो गया। वे लगभग 50 वर्ष के थे। उनके निधन का समाचार सुनकर हर कोई स्तब्ध रह गया। कायस्थ वैवाहिक परिचय सम्मेलन हो या होली मिलन समारोह या चित्रांश समागम हो हर जगह सत्यम जी की उपस्थिति रहती थी। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।  उनके निधन पर कायस्थ समाज के वन राज्य मंत्री डॉक्टर अरुण कुमार, वेद प्रकाश सक्सेना कातिब, संजीव कुमार सक्सेना, अश्विनी कमठान, शिव कुमार बरतरिया, गोविंद सक्सेना एडवोकेट, डॉ सुबोध अस्थाना, आलोक प्रधान, धर्मेंद्र सक्सेना, राजेश सक्सेना पन्नु ज्वैलर्स, डब्बल भटनागर, आशीष सक्सेना, शैलेन्द्र सक्सेना शैलू, श्यामदीप सक्सेना, किशोर कटरू, राकेश सक्सेना, रिंकेश सौरखिया, पार्षद गौरव सक्सेना, रवि सक्सेना, शक्ति मंगलम, सुंदरम सक्सेना गोलू, अमित सक्सेना मिठ्ठू, आलोक सक्सेना, रवि सक्सेना अवधपुरी, आशीष सिन्हा, सुनील सक्सेना मिलन,अनूप सक्सेना, विकास सक्सेना नीटू, राजीव सक्सेना, रश्म...

युवक ने कुआं में फांसी लगा की आत्महत्या

Image
आत्महत्या के कारणो की पुलिस कर रही पड़ताल रसड़ा (बलिया)। स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित पानीटंकी के समीप कुंआ में गुरूवार की शाम एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिए जाने की सूचना मिलते ही सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पहुंची आरपीएफ, एवं रसड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाई शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार छितौनी गांव निवासी जयलेश राजभर 40 पुत्र रामबरन राजभर स्टेशन रोड रसड़ा में ढाबा का संचालन करता था। गुरूवार की सुबह से जयलेश अचानक लापता हो गया। शाम लगभग 3 बजे रसड़ा रेलवे स्टेशन परिसर स्थित पानी टंकी के पुराने खंडहर के समीप कुंआ के पास से गुजर रहे एक व्यक्ति को मोबाइल की घंटी बजने की आवाज सुनाई देने पर वह खंडहर के अंदर गया और कुआं में लटका हुआ शव देखकर हो हल्ला मचाना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही आरपीएफ पुलिस मौके पर पहुंच गई और भारी संख्या में लोग जूट गए।  शव की शिनाख्त जयलेश राजभर निवासी छितौनी के रूप में होने के बाद पुलिस काफी मशक्कत के बाद कुंआ से बाहर शव को निकालने में सफल हुई। युवक ने किन कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या की इसकी प...

बांसडीह तहसील पर गोंड समुदाय का धरना 23 अप्रैल को भी रहा जारी

Image
प्रमुख सचिव के शासनादेश की अवमानना का बांसडीह तहसीलदार पर लगाया आरोप बांसडीह (बलिया)। आजादी के पूर्व के भू राजस्व अभिलेखों 1345, 1356, 1359 फसली में गोंड़ दर्ज है जो आज भी तहसील व कलेक्ट्रेट के रिकॉर्ड रुम में सुरक्षित है! आजादी के पूर्व के जन्म-मृत्यु रजिस्टर फौती में भी स्पष्ट रूप से गोंड़ दर्ज है। प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन समाज कल्याण अनुभाग-3 लखनऊ शासनादेश 3 नवम्बर 2021 द्वारा भी स्पष्ट दिशा निर्देश दिया गया है कि जिन आवेदकों के पूर्वजों के भू-राजस्व अभिलेखों में गोंड अंकित पाया जाय उन्हें तत्काल अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र निर्गत कर दिया जाए।  इसके बावजूद भी बांसडीह तहसीलदार मनमाना रुख अपनाते हुए गोंड अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र जारी नहीं कर रहे हैं। ऑनलाइन आवेदन करने पर आवेदन बार बार अस्वीकृत कर दे रहे हैं। पिछले दिनों बांसडीह तहसीलदार द्वारा 4 गोंड अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र जारी किया गया है। जो साक्ष्य-सबूत लेकर यह 4 गोंड जाति प्रमाण पत्र उन्होंने जारी किया है। वैसा ही साक्ष्य- सबूत लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे गोंड लोगों का भी जाति प्रमाण पत्र जारी ...

भारतीय शिक्षा निकेतन स्कूल में कैंप लगाकर हुआ बच्चों को टीकाकरण

Image
"5 साल, 7 बार, एक भी टीका न छूटे" – स्कूल में सम्पूर्ण टीकाकरण पर जोर बलिया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत "छाया एकीकृत ग्राम /शहरी स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस" के माध्यम से बच्चों, गर्भवती महिलाओं और किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य को लेकर बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। इस संदर्भ में भारतीय शिक्षा निकेतन स्कूल कृष्ण नगर में भी कैंप लगाकर बच्चों को टीकाकरण किया गया। स्कूल के डायरेक्टर जयशंकर सिंह ने बताया कि यह बलिया जिलाधिकारी द्वारा चलाया गया पहल बहुत ही अच्छा है जिससे कि हर बच्चों को यह टीका लगा सके। वहां पर उपस्थित एएनएम चंद्रकला ने बच्चों को बारी-बारी से टीकाकरण किया और साथ ही माता बहनों को जागरुक भी किया। उन्होंने बताया कि बताया गया कि जन्म से 5 साल तक बच्चे को 7 बार टीके लगवाना अनिवार्य है। इसका मुख्य नारा दिया गया है – "5 साल 7 बार छूटे न टीका एक भी बार"। टीकाकरण का पूरा शेड्यूल: - *जन्म पर*: बीसीजी, हेपेटाइटिस-बी, पोलियो (जीरो डोज) - *6 हफ्ते*: ओपीवी-1, पेंटा-1, आईपीवी-1, रोटा-1, पीसीवी-1   - *10 हफ्ते*: ओपीवी-2, पेंटा-2, रोटा-2 - *14 हफ्...

बच्चा पाठक जी का जीवन जनसेवा के लिए रहा समर्पित: संजय मिश्रा

Image
पूर्व मंत्री बच्चा पाठक की 9वीं  पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन बलिया। पूर्व मंत्री स्वर्गीय बच्चा पाठक की 9वीं पुण्यतिथि वृहस्पतिवार को शहर के कदम चौराहा पर श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष संजय मिश्रा दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।  उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि राजनीति में नेता और जनता का रिश्ता एक परिवार की तरह होता है। परिवार के सदस्य आपस में नाराज हो सकते हैं, लेकिन उनके पारिवारिक संबंध हमेशा बने रहते हैं। यही वजह थी कि स्व. बच्चा पाठक हमेशा अपने लोगों के बीच लोकप्रिय और जुड़े रहे। उन्होंने उन्हें एक करिश्माई व्यक्तित्व का धनी बताते हुए कहा कि उनका जीवन जनसेवा के लिए समर्पित रहा। कार्यक्रम के आयोजक सियाराम यादव को कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट के तरफ स्मृति चिन्ह अंग वस्त्र माल्यार्पण कर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में वीरेन्द्...

महायज्ञ के चतुर्थ दिवस पर विविध धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धा एवं भक्ति के साथ हुए संपन्न

Image
जेएनसीयू के साधना केंद्र में चल रहा शिव शक्ति प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय स्थित साधना केंद्र में आयोजित शिव शक्ति प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के चतुर्थ दिवस पर विविध धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धा एवं भक्ति के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आरंभ यज्ञ के यजमान कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता  एवं उनकी अर्धांगिनी डॉ. नीरा गुप्ता, वित्त अधिकारी आनंद दूबे सहित कुल पांच यजमानों की उपस्थिति में सम्पूर्ण विधि विधान से पूजन अर्चन की गई।  कार्यक्रम का शुभारम्भ दैनिक पूजन से हुआ, जिसके उपरांत हनुमान जी, नर्मदेश्वर भगवान आशुतोष तथा भगवती दुर्गा की मूर्तियों का एकादशी कलशों से दिव्य अभिषेक (स्नान) कराया गया। इसके पश्चात विधिवत रूप से मूर्तियों का नगर भ्रमण एवं सैय्या दिवस (विश्राम विधान) का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सम्पूर्ण वातावरण में वैदिक मंत्रोच्चार एवं भक्ति की गूंज सुनाई दी। इस पावन अवसर पर आचार्य अश्वनी पाराशर फिर नाम अमृत मिश्रा दीपक मिश्रा फिर धनंजय तिवारी देव राज पांडे के सानिध्य में वाराणसी से ...

सम सेमेस्टर की परीक्षा में सचल दल ने पकड़े चार नकलची

Image
विश्वविद्यालय द्वारा गठित सचल दल टीम 02 ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण  बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय  की चल रही सम सेमेस्टर परीक्षाओं में आज दिनांक 22/04/2026, दिन बुधवार को विश्वविद्यालय द्वारा गठित सचल दल टीम 02 ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।  डॉ प्रवीण नाथ यादव के नेतृत्व में सचल दल टीम  02 ने  विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा का निरीक्षण करने के साथ  परीक्षार्थियों के प्रवेश- पत्र, परिचय -पत्र इत्यादि की जांच की एवं सख्त निर्देश दिया कि प्रवेश पत्र के साथ परिचय पत्र भी परीक्षा के दौरान अपने साथ रखें। इस दस्ते ने विभिन्न केंद्रों पर पहुँचकर महाविद्यालय प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश के साथ वहाँ की तैयारियों को जांचा-परखा।          इस टीम ने कुंवर सिंह पी.जी. कालेज, बलिया से दो परीक्षार्थी के पास से नकल सामग्री बरामद की एवं टाउन पी. जी. कालेज बलिया में दो परीक्षार्थीयों को अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पकड़ा। इस टीम में डॉ स्मिता, डॉ शैलेश एवं डॉ आकाश मौर्या  टी...

एआई और स्किल-बेस्ड एजुकेशन से बनेगा फ्यूचर-रेडी यूथ: प्रो. डॉ. टी.पी. सिंह

Image
बलिया में सीयूसीईटी 2026 पोर्टल लॉन्च, सीयूसीईटी 2026 से खुलेंगे उच्च शिक्षा के नए द्वार बलिया। डिजिटल क्रांति के इस दौर में एआई और आधुनिक शिक्षा का महत्व अभूतपूर्व रूप से बढ़ गया है। आने वाले समय में रोजगार के अवसर इस बात पर निर्भर करेंगे कि युवा कितने स्किल्ड और इंडस्ट्री- रेडी हैं। स्किल आधारित शिक्षा ही उन्हें नए करियर अवसरों से सीधे जोड़ेगी। यह विचार चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, उत्तर प्रदेश के प्रो वाइस चांसलर प्रो. डॉ. टी.पी. सिंह ने बलिया में आयोजित सीयूसीईटी (चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट) पोर्टल लॉन्च कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किए।  प्रो. टीपी सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका केवल डिग्री प्रदान करने तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि उनका दायित्व छात्रों को इंडस्ट्री-अलाइन शिक्षा प्रदान कर उन्हें प्रोफेशनल रूप से सक्षम बनाना है। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, उत्तर प्रदेश—जो देश की पहली निजी एआई- ऑगमेंटेड यूनिवर्सिटी होने का गौरव रखती है, ने अपने कोर्स करिकुलम को इस प्रकार तैयार किया है कि छात्र शुरुआत से ही इंडस्ट्री-रेडी स्...

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ वेदियों का पूजन एवं कराया गया संकल्प

Image
जेएनसीयू परिसर में शिव-शक्ति प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के द्वितीय और तृतीय दिवस की पूजन सम्पन्न  बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय परिसर में अवस्थित साधना केंद्र पर आयोजित शिव- शक्ति प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के द्वितीय और तृतीय दिवस को यज्ञ के यजमान कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता एवं उनकी अर्धांगिनी डॉ. नीरा गुप्ता, वित्त अधिकारी आनंद दूबे सहित कुल पांच यजमानों की उपस्थिति में सम्पूर्ण विधि विधान से पूजन अर्चन की गई।  परिसर में आयोजित शिव शक्ति प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के द्वितीय दिवस पर धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम विधि-विधान से जारी रहा। मंगलवार को यज्ञ के दूसरे दिन पंचांग पूजन के साथ विभिन्न देवी-देवताओं के विग्रहों का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। इस अवसर पर विद्वान आचार्यों के साथ आचार्य अमृत मिश्रा की विशेष उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ वेदियों का पूजन एवं संकल्प कराया गया। श्रद्धालुओं और उपस्थित जनसमूह ने पूर्ण श्रद्धा एवं आस्था के साथ अनुष्ठान में भाग लिया। पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और “हर हर महादेव” के जयघोष से माहौल...

सीमा राजभर के मनोनयन से पार्टी को मिलेगी मजबूती: रामगोविन्द चौधरी

Image
बलिया निवासी सीमा राजभर को समस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी नेताओं ने जताया हर्ष बलिया। जनपद निवासी सीमा राजभर को समाजवादी महिला सभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी नेताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रामगोविन्द चौधरी ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र की निवासी सीमा राजभर एक जुझारू एवं कर्मठ कार्यकर्ता हैं। उनके मनोनयन से पार्टी को निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एक दूरदर्शी नेता हैं और उनकी इसी सोच के तहत सीमा राजभर को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी के जिला उपाध्यक्ष /प्रवक्ता सुशील कुमार पांडेय 'कान्हजी' ने कहा कि सीमा राजभर युवा एवं पार्टी के प्रति पूर्णतः समर्पित कार्यकर्ता हैं। उनके मनोनयन से पार्टी को आगामी 2027 के चुनाव में निश्चित ही लाभ मिलेगा।