गर्भवती महिला के मृत्यु की उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर सीएम को भेजा ज्ञापन
दोषियों पर प्राथमिकी दर्ज कर कठोर कार्यवाही की मांग बलिया। जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती नेहा गोंड की प्रसव के दौरान चिकित्साकर्मियों की लापरवाही व समय से महिला चिकित्सक उपलब्ध न होने के कारण हुई मृत्यु की उच्चस्तरीय जांच कराने व दोषियों पर प्राथमिकी दर्ज कर कठोर कार्यवाही करने सजा देने की मांग को लेकर 6 मार्च दिन शुक्रवार को मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन प्रेषित किया गया। उल्लेखनीय है कि जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती जनपद के मनियर पिलुई निवासी शंकर गोंड की पुत्री नेहा गोंड की प्रसव के दौरान उपचार में लापरवाही तथा अस्पताल कर्मियों द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया। महिला चिकित्सक के समय पर मौजूद न होने के कारण मरीज को सही समय पर ईलाज न होेने पर नेहा गोंड की मृत्यु हो गयी। इस घटना से मृतक के परिजन गहरे सदमे मानसिक आघात में है। इस दौरान नेहा गोंड के भाई विशाल गोंड व उनके पिता शंकर गोंड ने कहा कि प्रसव पीड़ा से नेहा गोंड तीन घंटे तक छटपटाती रही। उस दौरान जिला महिला चिकित्सालय में यदि समय रहते महिला चिकित्सक उपलब्ध रहीं होती तो नेहा गोंड की जान बचायी जा सकती थी। इस लापरवाही प्रक...