Posts

Showing posts with the label समाजवादी पार्टी

सपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मौर्य का 24 सितंबर को बलिया में प्रथम आगमन

Image
पार्टी जिला कार्यालय पर पार्टीजनों द्वारा होगा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन बलिया। समाजवादी पार्टी बलिया के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मौर्य का जिलाध्यक्ष मनोनीत होने के बाद 24 सितंबर दिन गुरुवार को जनपद में प्रथम आगमन होगा। पार्टी के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष/प्रवक्ता सुशील पाण्डेय कान्हजी ने बताया कि प्रातः 9 बजे नदौली बार्डर, रसड़ा पर स्वागत के बाद स्वागत यात्रा आजाद चौराहा रसड़ा, चिलकहर, पियरिया, फेफना, सागरपाली, बहेरी होते हुए चितू पाण्डेय चौराहा, बलिया पहुंचेगी।  इसके बाद दोपहर 12 बजे समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय, बलिया पर पार्टीजनों द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा तथा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रेस के साथियों से संवाद करेंगे। इसके पश्चात वे बांसडीह के लिए प्रस्थान करेंगे। सुशील पाण्डेय कान्हजी ने समाजवादी पार्टी के सभी नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत करने की अपील की है।

सुनील मौर्य के जिलाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

Image
सपा कार्यालय में सामाजिक एकजुटता के संदेश के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती बलिया। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर भगवान विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा, उल्लास और सामाजिक एकजुटता के संदेश के साथ मनाई गई। पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके श्रम, सृजन और निर्माण के आदर्शों को याद किया। इस अवसर पर सुनील कुमार मौर्य के समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त की और राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्णय के प्रति आभार जताया। इस मौके पर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष /प्रवक्ता  सुशील पाण्डेय कान्हजी ने कहा कि सुनील कुमार मौर्य का जिलाध्यक्ष मनोनीत होना संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए उत्साह और विश्वास का संदेश है। उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को एकजुट कर जनता के बीच समाजवादी विचारधारा को और मजबूती से पहुंचाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2027 का विध...

जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहेंगे: आशुतोष सिन्हा

Image
वाराणसी खंड स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर सपा की बैठक में जीत की रणनीति पर हुआ मंथन बलिया। वाराणसी खंड स्नातक विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र में आगामी माह होने वाले चुनाव में सफलता हासिल करने के उद्देश्य से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में चुनाव की तैयारियों को लेकर एक-एक बिंदु पर गहन मंथन किया गया तथा संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय कर चुनाव में पूरी ताकत के साथ उतरने की रणनीति बनाई गई। बैठक को संबोधित करते हुए वाराणसी खंड से वर्तमान विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा ने कहा कि विधान परिषद से लेकर सड़क तक उन्होंने युवाओं, छात्रों, अध्यापकों, अधिवक्ताओं, कर्मचारियों सहित समाज के सभी वर्गों के मुद्दों पर लगातार आवाज बुलंद की है। उन्होंने कहा कि एक जनप्रतिनिधि का जो कर्तव्य होता है, उसे पूरी तन्मयता और निष्ठा के साथ निभाने का उन्होंने प्रयास किया है और आगे भी जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि विधान परिषद में जनता की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाना और सड़क पर सं...

2027 में बदलाव के लिए बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान

Image
सपा की मासिक बैठक में सरकार की कार्य प्रणाली पर उठा सवाल बलिया। जिला समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक में जनपद में बाढ़ की स्थिति, बढ़ते अपराध, ठप पड़े विकास कार्यों, आम जनता की समस्याओं तथा वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में वक्ताओं ने जनहित के मुद्दों को लेकर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने पर जोर दिया। बैठक को संबोधित करते हुए बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को राहत और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। किसानों, ग्रामीणों और प्रभावित परिवारों की समस्याओं का तत्काल समाधान सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता की समस्याओं को सदन से लेकर सड़क तक मजबूती से उठाती रहेगी। समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं, किसानों, नौजवानों और गरीबों से जुड़े सवाल लगातार गंभीर होते जा रहे...

नीट परीक्षा के पेपर लीक व दिल्ली में छात्रो को पिटाई को लेकर राष्ट्रपति महोदया को भेजा पत्रक

Image
सपा नेता के नेतृत्व में सौंपा गया चार सूत्री मांग पत्र  रसड़ा (बलिया)। नगर के समाजवादी पार्टी के नेता के नेतृत्व में नीट परीक्षा के पेपर लीक को तथा धरनारत दिल्ली में बर्बरता पूर्ण पिटाई को लेकर अनशन व धरनारत कार्यक्रम के मान सिंह सेंगर के नेतृत्व में 48 घंटा अनशन धरना के बाद शनिवार को शांति ढंग से प्रदर्शन करते हुए तहसील पर पहुंच कर एसडीएम के माध्यम से महाहिम राष्ट्रपति महोदया को चार सूत्रीय मांग लेकर छात्रो के हित में न्याय दिलाने के लिए ज्ञापन पत्र सौप कर न्याय करने की मांग की।  1 जिसमें केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा।  2 राष्टीय परीक्षा(NTA) में सुधार के साथ परीक्षा में पारदर्शिता व सुरक्षा की सुनिश्चित किया जाय।  3 नोट परीक्षा सहित राष्ट्रीय सभी परीक्षा में डबाबदेही के साथ पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए ताकि विश्वास पुन:स्थापित हो सके।  4 लोकतान्त्रिक शांति पूर्ण फीस वृद्धि को लेकर आन्दोलन कर रहे लखनऊ विश्वविद्यालय से से निष्कासन को वापस लिया जाय। फीस की वृद्धि को निरस्त किया जाय ताकि गरीब व अन्य आर्थिक रूप कमजोर परिवार के बच्...

सोनम वांगचुक जी को जबरन धरना स्थल से हटाना निंदनीय एवं अलोकतांत्रिक

Image
सपा के जिला उपाध्यक्ष सुशील पाण्डेय कान्हजी ने की कार्रवाई की कड़ी निंदा बलिया। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता सुशील पाण्डेय कान्हजी ने जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे पर्यावरणविद् एवं सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक जी को जबरन धरना स्थल से हटाकर अस्पताल ले जाने की कार्रवाई की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक जी के साथ की गई यह कार्रवाई केवल एक व्यक्ति के खिलाफ नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक के शांतिपूर्ण विरोध और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के संवैधानिक अधिकार पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करती है। लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति संवाद, असहमति का सम्मान तथा संविधान द्वारा प्रदत्त नागरिक अधिकारों की रक्षा है। यदि शांतिपूर्ण आंदोलन और अहिंसक विरोध का उत्तर बल प्रयोग से दिया जाएगा, तो यह किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए अत्यंत चिंताजनक स्थिति है। सुशील पाण्डेय कान्हजी ने कहा कि जो सरकार शांतिपूर्ण आंदोलन से भी भयभीत हो जाए, वह अपनी राजनीतिक शक्ति नहीं, बल्कि अपनी असुरक्षा का परिचय देती है। लोकतंत्र में मतभेदों का समाधान संवाद से होना चाहिए, दम...

सपा का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल 17 जुलाई को गायघाट गांव का करेगा दौरा

Image
कामजी गोंड की कथित पुलिस पिटाई से हुई मृत्यु संबंधी तथ्यों की जानकारी करेगा प्राप्त  बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव जी के निर्देश पर बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के रेवती थाना अंतर्गत गायघाट गांव निवासी कामजी गोंड की कथित पुलिस पिटाई से हुई मृत्यु पर शोक व्यक्त करने तथा घटना के सही तथ्यों की जानकारी प्राप्त करने के लिए पार्टी का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल 17 जुलाई को गायघाट गांव का दौरा करेगा।  इस संबंध में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल द्वारा 14 जुलाई को ही पत्र जारी कर दिया गया है। प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव रामगोविन्द चौधरी, सांसद सनातन पाण्डेय एवं रामशंकर राजभर, अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्यास जी गौड़, अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती, युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी, राष्ट्रीय सचिव अवलेश सिंह, विधायक जियाउद्दीन रिज़वी, जय प्रकाश अंचल, राजेश गौड़, हरिहर गौड़, विधानसभा अध्यक्ष उदय बहादुर सिंह सहित...

अमर्यादित राजनीति पर रोक लगाई जाए रोक: सुशील पाण्डेय कान्हजी

Image
सपा जिला प्रवक्ता ने की सांसद निशिकांत दुबे पर अविलंब कार्रवाई की मांग बलिया। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता सुशील पाण्डेय कान्हजी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भारतीय जनता पार्टी से सांसद निशिकांत दुबे के विरुद्ध तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग की है। प्रेस विज्ञप्ति में सुशील पाण्डेय कान्हजी ने कहा कि देश इस समय राम मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी, जंतर-मंतर पर छात्रों और युवाओं के आंदोलन, पेपर लीक, बेरोजगारी, महंगाई तथा डीजल- पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण जैसे अनेक ज्वलंत मुद्दों से जूझ रहा है। इन मूलभूत मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा अपने कुछ नेताओं से लगातार भड़काऊ और अनर्गल बयान दिलवा रही है, जिससे सामाजिक एवं राजनीतिक वातावरण को अनावश्यक रूप से प्रभावित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सांसद निशिकांत दुबे के हालिया बयान इसी प्रवृत्ति का उदाहरण हैं। कान्हजी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का सार्वजनिक और राजनीतिक जीवन लोकतांत्रिक मूल्यों तथा विकासपरक राजनीति के लिए जाना जाता है। उनकी बढ़ती जनस्...

जनता को सिर्फ वादे मिले, विकास नहीं: सांसद सनातन पाण्डेय

Image
सांसद सनातन पाण्डेय ने सपा के जिला कार्यालय पर प्रेस प्रतिनिधियों से की वार्ता बलिया। लोकसभा क्षेत्र बलिया के सांसद सनातन पाण्डेय ने सोमवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्र और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार के 12 वर्षों तथा उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्षों के कार्यकाल में देश की जनता को केवल ठगा गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता में आने से पहले हर वर्ष 2 करोड़ रोजगार देने, प्रत्येक नागरिक के खाते में 15 लाख रुपये भेजने, हवाई चप्पल पहनने वाले को हवाई जहाज में सफर कराने तथा किसानों की आय दोगुनी करने जैसे कई वादे किए थे, लेकिन इनमें से कोई भी वादा पूरा नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि देश की बागडोर कमजोर हाथों में है। सांसद सनातन पाण्डेय ने कहा कि विदेशों से काला धन वापस लाने का वादा भी अधूरा रह गया, जबकि नोटबंदी के बाद आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2014 के बाद देश में ...

पार्टी में टूट-फूट की आधारहीन चर्चाएं फैलाने का किया जा रहा प्रयास: सुशील पाण्डेय कान्हजी

Image
कहा: भाजपा अपनी राजनीतिक जमीन खिसकती देख है बेचैन बलिया। समाजवादी पार्टी बलिया के जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता सुशील पाण्डेय "कान्हजी" ने प्रेस को जारी एक बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सत्ताधारी दल अपनी राजनीतिक जमीन खिसकती देख बेचैन हो उठा है। यही कारण है कि जनता के मूल मुद्दों—महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों से ध्यान भटकाने के लिए प्रतिदिन नए-नए राजनीतिक शिगूफे छोड़े जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के प्रति जनता का बढ़ता समर्थन भारतीय जनता पार्टी की चिंता का कारण बनता दिखाई दे रहा है। अपनी संभावित राजनीतिक चुनौती से घबराकर भाजपा और उसके सहयोगी नेताओं द्वारा समाजवादी पार्टी में टूट-फूट की भ्रामक एवं आधारहीन चर्चाएं फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। कान्हजी ने कहा कि सच्चाई यह है कि जनता सब कुछ देख और समझ रही है। चुनावी माहौल में इस प्रकार की अफवाहें और दुष्प्रचार राजनीतिक हताशा का परिचायक हैं। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी के सभी...

पंचतत्व में विलीन हुए लालबचन यादव, नम आंखों से लोगों ने दी अंतिम विदाई

Image
पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को भ्रातृ शोक सिकंदरपुर (बलिया)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री रामगोविन्द चौधरी के छोटे भाई श्री लालबचन यादव का अंतिम संस्कार शुक्रवार को उनके पैतृक गांव गोसाईपुर में पूरे विधि-विधान एवं श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ। उनके पुत्र संपूर्णानंद यादव "चुन्नू" ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार की रस्म पूरी की।                  स्व. लालबचन यादव (फाइल फोटो) स्वर्गीय लालबचन यादव के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन हेतु उनके गोसाईपुर स्थित आवास पर रखा गया था, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर पुष्प अर्पित किए और भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके उपरांत निकली अंतिम यात्रा में पूर्वांचल सहित जिले एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, शुभचिंतक तथा ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। घाघरा नदी के श्मशान घाट पर हजारों लोगों की उपस्थिति में उनका अंतिम संस्कार किया गया। नम आंखों से लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी और इसी के साथ वे पंचतत्व में विलीन हो गए। श्री लालबचन य...

वास्तविक मुद्दों पर सवाल उठाने वाले को किया जा रहा प्रताड़ित: सुशील पाण्डेय ‘कान्हजी’

Image
जनहित से जुड़े कई मुद्दों पर सपा नेता ने सरकार को घेरा बलिया। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय ‘कान्हजी’ ने रविवार को प्रेस को जारी एक विज्ञप्ति में जनहित से जुड़े कई मुद्दों पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि एसआईआर की आड़ में मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां की जा रही हैं। इतना गहन निरीक्षण होने के बावजूद मतदाता सूची में त्रुटियों की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। भाजपा के लोग संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर जनता के अधिकारों का अतिक्रमण करने पर आमादा हैं, जो लोकतंत्र के लिए अत्यंत घातक और निंदनीय है। कान्हजी ने कहा कि महंगाई सुरसा के मुंह की तरह लगातार बढ़ती जा रही है, जबकि सत्ता में बैठे लोग विज्ञापनों और होर्डिंगों के माध्यम से केवल सुनहरे सपने दिखाने में लगे हैं। वास्तविक मुद्दों पर सवाल उठाने वाले लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है। सपा नेता ने विद्युत व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिजली की खपत प्रतिदिन बढ़ रही है, लेकिन विकास की बड़ी-बड़ी बातें करने वाली सरकार के कार्यकाल में एक भी नया सब स्टेशन तक जनपद में स्थापित न...

गरीब मजलूमों की लड़ाई लड़ने वाले महान योद्धा थे स्व. शारदानंद अंचल: सनातन पाण्डेय

Image
मनाई गई पूर्व मंत्री स्व. शारदानंद अंचल जी की 16वीं पुण्यतिथि बलिया। पूर्व मंत्री रहे शारदानंद अंचल जी की 16वीं पुण्यतिथि बलिया नगर के बापू भवन टाउन हॉल में आयोजित की गई। बैरिया के पूर्व विधायक पूर्व मंत्री रहे स्वर्गीय शारदा नन्द आंचल जी की  पुण्यतिथि दिनांक 2 मई 2026 दिन शनिवार को मनाई गई। जिसमें  सपा के वरिष्ठ नेता एवं बलिया लोकसभा के सांसद सनातन पांडेय जी मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे।  उन्होंने कहा कि स्वर्गीय शारदानंद अंचल गरीब मजलूमों के लड़ाई लड़ने वाले महान योद्धा थे। जिन्होंने अपने जीवन काल में जाति धर्म से उठकर के लोकहित में कार्य किया। कार्यक्रम के अध्यक्षता के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री समाजवादी पार्टी के नेता अंबिका चौधरी ने अपने विचारों को प्रस्तुत करते हुए कहा कि शारदानंद अंचल नेता ही नहीं बल्कि वर्तमान में एक विचार बन गए हैं और उनकी सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम लोग उनके विचारधारा को धरातल पर उतार करके ही ही सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है।  इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिकंदरपुर विधानसभा के विधायक पूर...

ईंधन की आपूर्ति को सुचारु एवं नियमित किया जाए: सुशील कुमार पाण्डेय ‘कान्हजी’

Image
डीजल, पेट्रोल एवं रसोई गैस की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन से तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग बलिया। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय ‘कान्हजी’ ने जनपद में उत्पन्न डीजल, पेट्रोल एवं रसोई गैस की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन से तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। शनिवार को प्रेस को जारी अपने बयान में ‘कान्हजी’ ने कहा कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में ईंधन की कमी के कारण आम जनता को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पेट्रोल पंपों पर लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं, जिससे लोगों का समय और श्रम दोनों व्यर्थ हो रहा है। वहीं, रसोई गैस की कमी से घरेलू जीवन भी गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस स्थिति का सीधा असर जनजीवन, परिवहन व्यवस्था तथा छोटे व्यापारियों पर पड़ रहा है। किसानों को कृषि कार्यों में बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनकी आजीविका प्रभावित हो रही है। वर्तमान में शादी-विवाह का सीजन होने के कारण आम जनता की समस्याएं और भी बढ़ गई हैं। ‘कान्हजी’ ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस गंभीर समस्या को तत्काल संज्ञा...

पूर्व प्रवक्ता रहे स्व.नंद गोपाल जी के ब्रह्म भोज में जुटे लोग

Image
तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि बलिया। शहर के साकेतपुरी मुहल्ला निवासी एवं श्री मुरली मनोहर टाउन इंटर कॉलेज के पूर्व प्रवक्ता नंद गोपाल जी के निधन पर आयोजित ब्रह्मभोज 10 अप्रैल दिन शुक्रवार को संपन्न हुआ।  इस मौके पर उपस्थित जनो ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में टाऊन इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य अशोक श्रीवास्तव, सपा नेता एवं पूर्व नपा अध्यक्ष लक्ष्मण गुप्ता, यशपाल सिंह, पूर्व नपा अध्यक्ष संजय उपाध्याय, साथी रामजी गुप्ता, अनिल राय, अंबादत्त पांडेय, अनिल गुप्ता, राजेश महाजन, शिक्षक संजय कुमार मिश्रा, राकेश कुमार आनंद आदि सम्मिलित रहे।   शोक संतप्त परिवार में उनके पुत्र रितेश गुप्ता, विवेक रंजन सहित नंदू गुप्ता, संजीव गुप्ता, विजय गुप्ता, अजय गुप्ता, राजेश गुप्ता, मनोज गुप्ता, टुनटुन गुप्ता, गुंजन श्रीवास्तव, साधना गुप्ता, स्मिता गुप्ता, सार्थक गुप्ता, समृद्ध, वेरोनिका गुप्ता, अभिनव गुप्ता, आशा गुप्ता, चंडी गुप्ता, श्रीति गुप्ता, दिलीप गुप्ता, आशीष गुप्ता, सत्यव्र...

सपा द्वारा 14 अप्रैल को मनाई जाएगी भारत रत्न डा.भीम राव अंबेडकर जी की जयंती

Image
बलिया जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों में सेक्टर स्तर पर कार्यक्रम का होगा आयोजन बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा.अखिलेश यादव के निर्देश पर भारतीय संविधान के शिल्पकार, स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री एवं भारत रत्न डा.भीम राव अंबेडकर जी की जयंती 14 अप्रैल को समाजवादी पार्टी द्वारा पूरे जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों में सेक्टर स्तर पर मनाई जाएगी। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों के साथ विचार गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। इन गोष्ठियों में बाबा साहब के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला जाएगा तथा उनके द्वारा सामाजिक चेतना, दलित उत्थान एवं सामाजिक परिवर्तन के क्षेत्र में किए गए ऐतिहासिक योगदान को स्मरण किया जाएगा।                 सुशील कुमार पाण्डेय "कान्हजी"                   जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता                     समाजवादी पार्टी, बलिया      उक्त जानकारी देते हुए समाजवादी पार्टी , बलिया...

मान्यवर कांशीराम की जयंती को “पी.डी.ए. दिवस” के रूप में मनाएगी सपा: सुशील पांडेय

Image
बांसडीह क्षेत्रीय संगठन द्वारा बांसडीह स्थित आदित्य लॉज में होली मिलन समारोह 13 मार्च को बलिया। समाजवादी पार्टी द्वारा इस सप्ताह जनपद में दो बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पहला कार्यक्रम बांसडीह क्षेत्रीय संगठन द्वारा आगामी 13 मार्च को बांसडीह स्थित आदित्य लॉज में होली मिलन समारोह के रूप में आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 15 मार्च को जिला समाजवादी पार्टी द्वारा सामाजिक बदलाव के प्रतीक एवं वंचितों के मसीहा मान्यवर स्वर्गीय कांशीराम जी की जयंती नगर के टाउन हॉल में मनाई जाएगी। उक्त जानकारी देते हुए समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय ‘कान्हजी’ ने बताया कि बांसडीह में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता, नेता और पार्टी पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। इस अवसर पर विशेष रूप से पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी की उपस्थिति रहेगी। इसके साथ ही जनपद के पार्टी पदाधिकारी, वर्तमान एवं पूर्व सांसद और विधायक भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। मान्यवर कांशीराम जी की जयंती पर कार्यक्रम 15 मार्च को उन्होंने आगे बताया कि 15...

विपक्षी विचारधारा वाले और आम मतदाताओं के नाम कटवाने का रचा जा रहा कुचक्र: सुशील पाण्डेय

Image
कहा: लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश रच रही सत्ताधारी भाजपा  बलिया। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष /प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय 'कान्हजी' ने मतदाता सूची से नाम काटने की प्रक्रिया (फॉर्म-7) के दुरुपयोग को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता के दबाव में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विपक्षी विचारधारा वाले और आम मतदाताओं के नाम कटवाने का कुचक्र रचा जा रहा है, जो लोकतंत्र के लिए बेहद घातक है।                   सुशील कुमार पाण्डेय 'कान्हजी                      जिला उपाध्यक्ष /प्रवक्ता                      समाजवादी पार्टी बलिया सपा प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा के लोग सत्ता की हनक पर बड़े पैमाने पर 'फॉर्म-7' भरकर सही मतदाताओं के नाम कटवाने की साजिश कर रहे हैं। कान्हजी ने  मांग किया कि  चुनाव आयोग द्वारा (एस. आई. आर.) प्रक्रिया में नाम हटाने से पूर्व उपयोग होने वाले सभी 'फॉर्म-7' को संबंधि...

संत रविदास जी का दर्शन आज भी बना हुआ है जीवन्त : अचल राजभर

Image
संत शिरोमणि गुरू रैदास जयन्ती पर विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन बलिया। संत शिरोमणि गुरू रैदास जयन्ती समारोह का आयोजन सतनी सराय स्थित रैदास मंदिर पर हुआ। रैदास जयन्ती के अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि सह पूर्व मंत्री अचल राजभर ने कहा कि देश मे अनोखा राम राज्य चल रहा है जहां बहन बेटियो की आबरू तक सुरक्षित नही है।  कहा कि संतो के संत शिरोमणि रविदास ने हमेशा समता मूलक समाज के साथ साथ ही मनुवादी मानसिकता आज की गरिमा और चेतन को कुचलना और उसे भटकाकर अपनी सत्ता और वर्चस्व कायम करने वाले प्रत्येक संस्थान विचार और काम का पूरजोर विरोध किया। उन्होंने ऊंच-नीच, जातिवादी, फासिस्ट वादी व्यवस्था के खिलाफ रविदास का दर्शन आज भी जीवन्त बना हुआ है। वर्तमान पीढ़ी को ओछी मानसिकता से उपर उठ कर इस तरह की गुलामी की जंजीर उखाड़ फेकने का युवाओ से आह्वान किया। इस के पूर्व मंत्री श्री राजभर ने संत रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।  साथ ही समाजवादी पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री अम्बिका चौधरी, विधायक मु.जियाउद्दीन रिजवी,जय प्रकाश अंचल, संग्राम सिह यादव, डा.विश्राम यादव, यशपाल सिंह, नपा...