Posts

Showing posts with the label शिक्षा चौपाल

शिक्षा के बिना जीवन है अधूरा, बच्चों को शिक्षा दिलाने हेतु अभिभावको को किया जागरूक

Image
न्याय पंचायत नागपुर में शिक्षा चौपाल का हुआ आयोजन रसड़ा(बलिया)। स्थानीय विकास खंड के न्याय पंचायत नागपुर में एक शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना और बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना था। चौपाल का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीएम फेलो संदीप कुमार सिंह, एडीओ पंचायत रविन्द्र यादव और अन्य गणमान्य अतिथियों ने किया।  इस दौरान उच्च प्राथमिक विद्यालय नागपुर की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किए। वक्ताओं ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों के लिए सरकार द्वारा प्रदान किए जा रहे निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा के अधिकार ( RTE) की जानकारी दी।अभिभावकों से अपील की गई कि वे अपने बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजें। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है और आज के बच्चे ही देश का भविष्य हैं। यह चौपाल संकुल स्तर पर आयोजित की गई ताकि कोई भी बच्चा संसाधनों या जानकारी के अभाव में शिक्षा से वंचित न रहे और शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित हो सके। कार्यक्रम की अध्यक...