Posts

Showing posts with the label 'मेरे हिस्से की माँ'

'मेरे हिस्से की माँ' एवं 'धूप का मुसाफिर' का गरिमामय लोकार्पण, नवोदित रचनाकारों का हुआ सम्मान

Image
शिविजा पब्लिकेशंस एवं सतीश चंद्र कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में भव्य पुस्तक लोकार्पण एवं साहित्य संगोष्ठी सम्पन्न बलिया। शिविजा पब्लिकेशंस, बलिया एवं सतीश चंद्र कॉलेज, बलिया के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को सतीश चंद्र कॉलेज परिसर में भव्य पुस्तक लोकार्पण समारोह एवं साहित्य संगोष्ठी का आयोजन अत्यंत गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।  साहित्य, शिक्षा और सामाजिक चेतना को समर्पित इस आयोजन में मातृ दिवस एवं पितृ दिवस पर आधारित दो महत्वपूर्ण कृतियों ' मेरे हिस्से की माँ ' तथा ' धूप का मुसाफिर' का विधिवत लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में जनपद के प्रतिष्ठित शिक्षाविदों, साहित्यकारों, पत्रकारों, प्राध्यापकों एवं युवा रचनाकारों की उल्लेखनीय सहभागिता रही। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती अर्चना दुबे (धर्मपत्नी श्री आनंद दुबे, वरिष्ठ कोषाधिकारी एवं वित्त अधिकारी, बलिया) रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. गणेश पाठक (पूर्व प्राचार्य, अमरनाथ मिश्र पी.जी. कॉलेज, दूबेछपरा) उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. जनार्दन राय रहे, जबकि समारो...