प्रमुख सचिव के आदेश का अनुपालन कराने की मांग को लेकर बांसडीह तहसील का घेराव


गोंडऊ नाच एवं गोंडऊ बाजा हुरुका बजाते हुए जुलूस के रूप में लोग पहुंचे बांसडीह तहसील पर

गोंड जनजाति प्रमाण पत्र जारी होने तक संवैधानिक लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष आंदोलन रहेगा जारी 
बांसडीह (बलिया)। मा.प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन समाज कल्याण अनुभाग-3 लखनऊ शासनादेश संख्या- 129/2021/3206/26-3-2021 दिनांक 3 नवम्बर 2021 द्वारा स्पष्ट रूप से दिशा-निर्देश दिया गया है कि आवेदनकर्ता द्वारा साक्ष्य के तौर पर प्रमाणित भू-राजस्व अभिलेखों 1356 या 1359 फसली की खतौनी में गोंड़ अंकित हो की पुष्टि अभिलेखागार के मूल रिकॉर्ड से किए जाने के पश्चात सही पाए जाने पर गोंड अनुसूचित जनजाति का प्रमाण-पत्र निर्गत कर दिया जाय। इसमें किसी भी प्रकार की हिला-हवाली न की जाए।

 आवेदनकर्ता के भूमिहीन होने की दशा में उनके परिवार रजिस्टर की नकल, शैक्षणिक संस्थाओं विद्यालय की टी.सी. नजदीकी गोंड परिवार से भी पूछ-ताछ जॉच-पड़ताल कर गोंड जाति प्रमाण पत्र निर्गत करें" का कड़ाई से अक्षरश: अनुपालन कराने, गोंड अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र सुगमता पूर्वक जारी करने की मांग को लेकर घेरा डालो-डेरा डालो आंदोलन के तहत 30 मार्च दिन सोमवार को बांसडीह तहसील का घेराव कर बांसडीह तहसील पर विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया।

 कार्यक्रम की अध्यक्षता संरक्षक अरविन्द गोंडवाना तथा संचालन ऑल गोंडवाना स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आगसा) के अध्यक्ष मनोज शाह ने किया। मुख्य वक्ता के बतौर पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के संयोजक श्री मुरली मनोहर टाऊन स्नातकोत्तर महाविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष नागेंद्र बहादुर सिंह झुन्नू ने कहा कि बांसडीह तहसीलदार द्वारा भारत के राष्ट्रपतीय राजपत्र, संविधान मा.प्रमुख सचिव शासनादेश 3 नवम्बर 2021 द्वारा दिए गए दिशा निर्देश की घोर अवमानना की जा रही है। बांसडीह तहसीलदार द्वारा गोंड जनजाति छात्र नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। गोंड जानजाति प्रमाण-पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करने पर तहसीलदार द्वारा बार बार आवेदन अस्वीकृत/ निरस्त कर दिया जा रहा है। गोंड छात्र नौजवानों का उत्पीड़न चरम पर है। जाति प्रमाण पत्र के अभाव में गोंड छात्र नौजवान छात्रवृति सरकारी नौकरियों के फार्म भरने से वंचित हो जा रहे हैं। 

ऑल गोंडवाना स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आगसा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज शाह व संरक्षक अरविंद गोंडवाना ने संयुक्त रूप से कहा कि राजपत्र संविधान शासनादेश के अनुपालन कराने, गोंड जनजाति प्रमाण पत्र जारी होने तक गोंडवाना का आंदोलन जारी रहेगा।

इस दौरान प्रमुख रूप से नागेंद्र बहादुर सिंह झुन्नू के अलावा छात्र नेता गण आदित्य प्रताप सिंह योगी, वीरेन्द्र यादव, प्रभात मौर्य, अमित यादव गोलू, भोला वर्मा, गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्र नेता शिव शंकर गोंड ने भी समर्थन देते हुए संबोधित किया। तहसील अध्यक्ष उमाशंकर गोंड, लल्लन गोंड, विनय गोंड, तारकेश्वर गोंड, रवि गोंड, विजेन्द्र गोंड, विशाल गोंड, छट्ठू गोंड, संजय गोंड, राजा गोंड, बिट्टू गोंड, विक्रम गोंड, टिंकू गोंड, गौतम गोंड, प्रिंस गोंड, बीरबल गोंड ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा