आज वैश्विक चुनौती है जलवायु परिवर्तन: प्रो. संजीव कुमार गुप्ता
जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने गांव में चलाया पर्यावरण जागरूकता अभियान बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय , बलिया के आईक्यूएसी द्वारा "सोशियो इकोलॉजिकल अप्रोचस टू क्लाइमेट रेसिलिएंट डेवलेपमेंट” विषय पर आयोजित एक दिवसीय वर्कशॉप एवं इंटर्नशिप प्रोग्राम के अंतर्गत विद्यार्थियों को पर्यावरण जागरूकता का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. एस. बी. राय (चेयरमैन, इब्राड) ने अपने व्याख्यान में जलवायु परिवर्तन की बढ़ती चुनौतियों, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा समाज की सहभागिता की आवश्यकता पर विशेष बल दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज से जुड़कर कार्य करने तथा पर्यावरण संरक्षण को अपनी जीवन शैली का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। इंटर्नशिप गतिविधि के अंतर्गत 20 विद्यार्थियों को पिपरौली गांव ले जाया गया, जहाँ प्रो. राय के निर्देशन में विद्यार्थियों ने लगभग दो घंटे तक ग्रामीणों के बीच रहकर पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, स्वच्छता तथा जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलायी। इस दौरान विद्यार्थि...