Posts

Showing posts with the label पूर्व ग्राम प्रधान

यूएन वीमेन द्वारा आयोजित “शी लीड्स” कार्यक्रम में बलिया की स्मृति सिंह ने किया प्रतिभाग

Image
तीन दिवसीय कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से चयनित महिलाओं को किया गया था शामिल बलिया। संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूएन वीमेन द्वारा आयोजित “शी लीड्स” कार्यक्रम में बलिया की सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता स्मृति सिंह ने प्रतिभाग किया। लखनऊ स्थित आईटीसी ग्रुप के पांच सितारा होटल में आयोजित इस तीन दिवसीय आवासीय कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से चयनित महिलाओं को शामिल किया गया था। कार्यक्रम में महिला कल्याण मंत्री एवं उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल श्रीमती बेबीरानी मौर्य सहित अनेक महिला विधायक, उद्यमी एवं विभिन्न क्षेत्रों की ख्यातिप्राप्त महिलाएं उपस्थित रहीं। पूर्व ग्राम प्रधान रतसरकला एवं भाजपा नेत्री स्मृति सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा महिला आरक्षण विधेयक पारित कर महिलाओं को राजनीति एवं नीति निर्माण में नई भागीदारी देने की दिशा में ऐतिहासिक पहल की गई है। उसी क्रम में संयुक्त राष्ट्र संघ की संस्था यूएन वीमेन द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम महिला नेतृत्व सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम ...

पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, हजारों को बांटे गए कंबल

Image
श्रद्धापूर्वक मनाई गई पूर्व ग्राम प्रधान स्व.जयकुमार सिंह की प्रथम पुण्यतिथि ​दुबहर (बलिया)। अखार गांव के लोकप्रिय ग्राम प्रधान रहे स्व. जयकुमार सिंह की प्रथम पुण्यतिथि शुक्रवार को उनके पैतृक आवास पर श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित  पूर्व विधायक मंजू सिंह ने उन्हें एक कुशल राजनेता और कर्मठ जनप्रतिनिधि बताते हुए कहा, "जयकुमार सिंह ने अपने कार्यकाल में गांव को एक नई पहचान दी। उनके द्वारा कराए गए विकास कार्य आज भी गांव की शोभा बढ़ा रहे हैं और जनता उनका लाभ ले रही है।" ​परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के भाई धर्मेंद्र सिंह ने उन्हें 'विकास पुरुष' की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि वह 24 घंटे गांव के विकास के लिए चिंतनशील रहते थे। उनकी कमी हमेशा खलेगी, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। पुण्यतिथि के अवसर पर स्व. जयकुमार सिंह के पुत्रों ने अपने पिता की स्मृति में सेवा का संकल्प दोहराया। इ...