Posts

Showing posts with the label बांसडीह रोड

ठगी कर खाते से निकली गई रकम को पुलिस ने दिलाया वापस

Image
थाना बांसडीह रोड पुलिस ने 40,000/- रूपये शिकायत कर्ता के खाते में कराया वापस बांसडीह रोड (बलिया)। अज्ञात व्यक्ति के द्वारा धोखाधड़ी/ठगी कर निकाली गई व्यक्ति की धनराशि को होल्ड कराते हुए थाना बांसडीह रोड पुलिस ने 40,000/- रूपये आवेदक के खाते में वापस कराया है। जानकारी के अनुसार शिव प्रकाश यादव पुत्र जगदीश यादव निवासी टकरसन थाना बांसडीह रोड,  जनपद बलिया द्वारा थाना बांसडीह रोड बलिया पर आकर शिकायत दर्ज किया गया था जिसमें शिकायतकर्ता के खाते से दिनाँक- 03.05.2026 को फर्जी तरीके से 40,000/- रूपये स्थानान्तरण करा लिया गया था। इस सूचना के पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया ओमवीर सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक (द.)/नोडल साइबर सेल बलिया संजय वर्मा के निकट पर्यवेक्षण व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी बांसडीह श्री जयशंकर मिश्र के कुशल नेतृत्व में थाना बांसडीह रोड बलिया की साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा तत्काल शिकायत को संज्ञान मे लेते हुए त्वरित विधिक कार्यवाही करते हुए फ्राड हुए पूरे पैसे को Fino Payments Bank में होल्ड कराया तथा माननीय न्यायालय के आदेश से फ्राड हुए 40,000/- रूपये को आवेदक के...

व्यापारियों से संपर्क एवं सदस्यता अभियान चलने हेतु कमेटी का हुआ गठन

Image
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल बांसहीह रोड की बैठक सम्पन्न बलिया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल बांसहीह रोड बलिया की एक आवश्यक बैठक शिवांश फैमिली रेस्टोरेंट में समय 10:30 बजे दिन में आयोजित की गई जिसके मुख्य अतिथि अरविंद गांधी, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथि संजय सिंह मुन्ना जी जिला संरक्षक रहे।  अध्यक्षता संजय सिंह नगर अध्यक्ष एवं संचालन डॉक्टर परमेश्वर सिंह ने किया।  इस बैठक में मुख्य रूप से संगठन को मजबूत करने के लिए व्यापारियों से संपर्क अभियान चलाने, सदस्यता अभियान बाजार में चलने, सदस्यता अभियान चलाने हेतु कमेटी का गठन और 3 सितंबर को लखनऊ में आयोजित होने वाले व्यापारी महाकुंभ में शामिल होने का निर्णय लिया गया। सदस्यता अभियान के बाद कमेटी का गठन किया जाएगा।   सदस्यता अभियान कमेटी में प्रमुख रूप से डॉक्टर परमेश्वर सिंह, विजय बहादुर यादव, शशिकांत वर्मा, विजय कुमार बिंद, अनिल कुमार शर्मा, जावेद, पवन कुमार वर्मा, मिथिलेश कुमार, जितेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार ठाकुर, अनूप कुमार यादव और उत्तम ठाकुर को सर्वसम्मत से शामिल किया गय...

अवैध कब्जा के विरोध में उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Image
कुए को अवैध रूप से भरने व अवैध कब्जा पर जताया आक्रोश बलिया। बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के ग्राम मझौली में एक प्राचीन कुएं को अवैध रूप से भरकर कब्जा करने का मामला सामने आया है।  इस संबंध में प्रार्थी रविशंकर दुबे ने  जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर उप जिला अधिकारी को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि ग्राम मझौली स्थित शांति मेडिकल कॉलेज के बगल में एक प्राचीन कुआं है। कुएं के दोनों तरफ की जमीन प्रार्थी से संबंधित है। यह कुआं नयी परती अरजी नं. 93, मौजा नयी चक की ग्रामसभा की जमीन में स्थित है।  आरोप है एक व्यक्ति जिनका आवास वहीं पास में है, ने इस कुएं को अवैध रूप से भरकर उस पर कब्जा कर लिया है। इससे क्षेत्र की शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका है। प्रार्थी ने बताया कि इस कुएं से सटी चकनाली से संबंधित मामला पहले से ही दीवानी न्यायालय में स्थगन आदेश के साथ लंबित है। इसके बावजूद कुएं को भर दिया गया। प्रार्थी रविशंकर दुबे ने पुलिस प्रशासन से कुएं की पुरानी स्थिति को बरकरार रखने और अवैध कब्जा हटाने की मांग की है। उन्होंने इस प्रार्थना पत्र की प्रतिलिपि सचिव ग्रामस...