शाखा के वर्षभर के सतत् साधना एवं कार्यों का सजीव प्रदर्शन है वार्षिकोत्सव: संजय शुक्ल
बाल्मीकि शाखा का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ हुआ संपन्न बलिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ , बलिया नगर द्वारा 12 अप्रैल दिन रविवार को प्रातः 06:30 बजे मण्डी समिति परिसर, परिखरा में लगने वाली बाल्मीकि शाखा का वार्षिकोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में शाखा के नियमित कार्यक्रमों योग, व्यायाम, आसन, खेल एवं समता का अनुशासित एवं प्रभावशाली प्रदर्शन कर उपस्थित जनसमूह को अभिभूत किया। कार्यक्रम में मंच पर सह जिला संघचालक डॉ. विनोद सिंह तथा मुख्य वक्ता गोरक्षप्रान्त के प्रान्त संयोजक श्री संजय शुक्ल जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। अपने प्रेरक उद्बोधन में मुख्य वक्ता ने कहा कि संघ का शताब्दी वर्ष चल रहा है। संघ के शताब्दी वर्ष में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ साथ बलिया नगर की शाखाएं अपना परंपरागत शाखा का वार्षिकोत्सव मना रहा है। शाखा का वार्षिकोत्सव केवल एक आयोजन नहीं, अपितु शाखा के वर्षभर के सतत् साधना एवं कार्यों का सजीव प्रदर्शन है। यह आत्ममंथन का भी अवसर होता है “हम संघ में आते हैं, पर क्या संघ हमा...