जो आज तक कोई नहीं कर पाया, वह करके दिखाऊंगा: मतलूब अहमद
कहा: क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए करना होगा प्रभावी पहल रसड़ा (बलिया)। आगामी वर्ष में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर रसड़ा विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। विभिन्न राजनीतिक दल अपने-अपने स्तर पर संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति बनाने में जुटे हैं। इसी बीच समाजसेवी, व्यवसायी एवं पत्रकार के रूप में पहचान रखने वाले मतलूब अहमद ने भी रसड़ा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के संकेत देकर राजनीतिक चर्चाओं को नई दिशा दे दी है। मतलूब अहमद नेता, विधानसभा क्षेत्र रसड़ा प्रेस से बातचीत में मतलूब अहमद ने कहा कि रसड़ा विधानसभा क्षेत्र लंबे समय से विकास की मुख्यधारा से पीछे रह गया है। उनका आरोप है कि पूर्व के जनप्रतिनिधियों ने चुनाव जीतने के बाद क्षेत्र के अपेक्षित विकास पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया, जिससे सड़क, स्वास्थ्य, रोजगार, उद्योग और आधारभूत सुविधाओं ...