बलिया के चार बाल वैज्ञानिकों का हुआ चयन
पूरे प्रदेश में सबसे अधिक बलिया से चुने गए बाल विज्ञानी समूह 29वीं राज्य स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का परिणाम घोषित बलिया। वोलेंट्री इंस्टिट्यूट फ़ॉर कम्युनिटी एप्लाइड साइन्स (विकास) प्रयागराज के तत्वावधान में राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद भारत सरकार द्वारा संचालित 29वीं राज्य स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के परिणाम की घोषणा राज्य एकेडमिक समन्वयक डॉ विजय कुमार ने किया। घोषित परिणामों का विश्लेषण करते हुए राज्य समन्वयक एवं आयोजक संस्था विकास के निदेशक डॉ सत्येन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के 18 ज़िलों में से कुल 28 बाल वैज्ञानिक समूहों का चयन किया गया है जिसमें से क्रमशः बलिया से 4, बिजनौर से 3, प्रयागराज, बाँदा, गौतमबुद्ध नगर, प्रतापगढ़ तथा वारणसी से 2-2 सहित अम्बेडकर नगर, बहराइच, बाराबंकी, ग़ाज़ीपुर, मऊ, जौनपुर, महराजगंज, मिर्ज़ापुर, सहारनपुर, गोंडा तथा सिद्धार्थनगर से 1-1 बाल विज्ञानी समूहों का चयन मूल्यांकन कर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय आयोजन में सहभागिता करने के लिए किया गया है। राज्य समन्वयक डॉ सत्येन्द्र सिं...