Posts

Showing posts with the label जीरा बस्ती

S.R. मार्बल एंड ग्रेनाइट की अनोखी पहल

Image
लाखों घरों को सजाया: प्रो. महेंद्र चौधरी बलिया। नगर के बहादुरपुर जीराबस्ती जिला बलिया में स्थित S.R. मार्बल एंड ग्रेनाइट ने अपने कारोबार में एक अनोखी पहल की है। फर्म के प्रोपराइटर महेंद्र चौधरी ने बताया कि अब तक हम लाखों घरों को मार्बल और ग्रेनाइट से सजा चुके हैं। अब आपकी बारी है। महेंद्र चौधरी ने बताया कि हमारी फर्म ग्राहकों को पूरी पारदर्शिता के साथ सेवा देती है। यहां ग्राहकों के बैठने की उत्तम व्यवस्था है और मार्बल-टाइल्स को घर तक बिना किसी कमीशन के पहुंचाया जाता है।  उन्होंने कहा कि " नए घरों में मार्बल टाइल्स लगाने का पूरा काम हम फिनिशिंग के साथ करते हैं। बीच में कोई बिचौलिया या कमीशन नहीं है। सीधे हमसे संपर्क करें और अपने घरों को खूबसूरत बनाएं।" फर्म में मार्बल, ग्रेनाइट और टाइल्स के सभी आधुनिक डिजाइन उपलब्ध हैं। शोरूम में ग्राहकों के लिए बैठने की व्यवस्था के साथ-साथ सभी सैंपल डिस्प्ले किए गए हैं ताकि ग्राहक अपनी पसंद का माल आसानी से चुन सकें। S.R. मार्बल एंड ग्रेनाइट को "राजस्थान वाले" के नाम से भी जाना जात...

विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण को अपने जीवन का हिस्सा बनाये विद्यार्थीगण: डीएफओ

Image
ज्ञानपीठिका स्कूल में वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन बलिया। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ जीरा बस्ती स्थित ज्ञानपीठिका स्कूल में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएफओ नीरज कुमार आर्य रहे। उन्होंने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मुख्य अतिथि डीएफओ नीरज कुमार आर्य ने अपने संबोधन में कहा कि वृक्ष पृथ्वी का अमूल्य धरोहर हैं। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन से बचाव के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने वृक्षों के महत्व पर आधारित लघु नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया। बच्चों ने अपने अभिनय के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का प्रभावशाली संदेश दिया। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राएँ अनुप्रिया देव, प्राची राय, ...