ईवीएम हटाओ बैलेट से प्रत्यक्ष चुनाव कराओ के नारे के साथ आईपीएस, गोंगपा का प्रदर्शन
जिलाधिकारी के माध्यमराष्ट्रपति को प्रेषित किया गया ज्ञापन बलिया। ईवीएम हटाओ- बैलेट से प्रत्यक्ष चुनाव कराओ! लोकतंत्र बचाओ नारे के साथ इंडियन पीपुल्स सर्विसेज (आईपीएस) व गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के संयुक्त तत्वावधान में 9 नवम्बर दिन शुक्रवार को बलिया जिलाधिकारी कार्यालय पर शान्तिपूर्ण लोकतांत्रिक तरीके से तीन सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। भारत जैसे महान लोकतांत्रिक देश में ईवीएम को तत्काल प्रभाव से बैन करने तथा लोकसभा, विधानसभा सहित सभी प्रकार के निर्वाचन प्रत्यक्ष रूप से बैलेट पेपर से कराने, वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार पर से आम जनता का विश्वास उठ गया है। उनको पद से हटाने के लिए देश भर में प्रदर्शन हो रहे हैं। इसलिए मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त करने व पूर्व में मा.सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त सहित सभी निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, प्रधानमंत्री व लोकसभा नेता प्रतिपक्ष की तीन सदस्यीय कमेटी द्वारा नियुक्त किया जायेगा जिसे बहाल करते हुए मुख...