Posts

Showing posts with the label शुभारंभ

संगठन की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं: विनोद राय

Image
नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का बलिया आगमन पर हुआ भव्य स्वागत बलिया। भारतीय जनता पार्टी के गोरखपुर क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का शनिवार को पहली बार बलिया आगमन पर जिला मुख्यालय में भव्य स्वागत किया गया। पार्टी कार्यालय में आयोजित अभिनंदन समारोह में जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विनोद शंकर दुबे ने उन्हें गदा भेंट कर संगठन की मजबूती और विजय का प्रतीक बताया। अपने संबोधन में क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है, जिसकी सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका निर्वह...

बस सेवा शुरू करने के लिए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का जताया आभार

Image
व्यापारियों के मांग पर्वदानवीर भामाशाह के नाम से शुरू हुआ है बस सेवा बलिया। शहर के गुरुद्वारा रोड में व्यापारियों की एक बैठक सोमवार को  संपन्न हुई जिसमें परिवहन मंत्री माननीय दयाशंकर सिंह जी के द्वारा दानवीर भामाशाह एक्सप्रेस बस सेवा शुरू करने पर बहुत-बहुत आभार और धन्यवाद प्रकट किया गया। आपको ज्ञात हो कि गत 29 जून को भामाशाह जयंती के शुभ अवसर पर अरविंद गांधी एडवोकेट राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय वैश्य चेतना महासभा, नई दिल्ली एवं प्रदेश उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश के द्वारा "दानवीर भामाशाह" के नाम पर बस सेवा शुरू करने की मांग विशेष प्रमुख अतिथि माननीय दयाशंकर सिंह से किया था। उसी क्रम में 12 जुलाई से यह बस सेवा प्रारंभ किया गया है।    अरविंद गांधी एडवोकेट ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप के वंशज परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह जी ने भामाशाह का सम्मान बढ़ाते हुए लखनऊ से बलिया से लखनऊ दानवीर भामाशाह के नाम से बस का जो शुभारंभ किया है उसके प्रति हम लोग उनको कोटि-कोटि धन्यवाद देते हैं और आभार प्रकट करते हैं। यह वैश...

राष्ट्रनायक दानवीर भामाशाह जी के नाम से बस सेवा का शुभारंभ आज

Image
व्यापारी नेता अरविंद गांधी के प्रयास से शुरू हो रही यह बस सेवा बलिया। माननीय दयाशंकर सिंह जी परिवहन मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा दिनांक 12 जुलाई दिन रविवार को शाम 4:00 बजे रोडवेज बलिया पर राष्ट्र नायक दानवीर भामाशाह जी के नाम से " बस सेवा प्रारंभ " की जाएगी।  उल्लेखनीय है कि 29 जून भामाशाह जयंती के शुभ अवसर पर अरविंद गांधी एडवोकेट, राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय वैश्य चेतना महासभा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित" प्रांतीय वैश्य प्रतिनिधि समागम -2026" में विशेष प्रमुख अतिथि के रूप में सम्मिलित माननीय दया शंकर सिंह जी से यह मांग किया गया था कि भामाशाह जी के नाम पर बलिया से लखनऊ तक एक बस सेवा, बलिया शहर में एक गेट, एक मार्ग का नामकरण और एक आदमकद मूर्ति का स्थापना किया जाए। पहला मांग बस सेवा रविवार से शुरू किया जाएगा।  श्री गांधी ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक क्षण होगा। इस अवसर पर मैं सभी लोगों को हार्दिक रूप से आमंत्रित करता हूं।

नपा अध्यक्ष ने सीसी रोड एवं कवर्ड नाली बनाने के कार्य के शुभारंभ हेतु की पूजा

Image
नगर पालिका परिषद रसड़ा क्षेत्र में चल रहा विकास कार्य रसडा़ (बलिया)। नगर पालिका परिषद रसडा़ के अध्यक्ष विनय शंकर जायसवाल ने नगर के दो वार्डो में सीसी रोड व कवर्ड नाली बनाने का कार्य शुभारम्भ की, पुजा करायी गयी।  वार्ड संख्या 19 में झाबर के मकान से रवि के मकान तक सी०सी० रोड व कवर्ड नाली का निर्माण व वार्ड 05 दयानन्द के मकान से प्रजापति के मकान होते हुए जफर के मकान व गायत्री मन्दिर तक सीसी० रोड एवं कवर्ड नाली का कार्य हेतू नगर पालिका अध्यक्ष विनय शंकर जायसवाल द्वारा पूजन कराया गया।  इस कार्यक्रम के शुभारम्भ के लिए पुजन के अवसर पर सभासद  जैकी, मोनू जायसवाल एवं प्रिंस, आशुतोष, शिवम, रजत, बब्लू सिंह, धीरज, पप्पू  व नगर पालिका के अन्य सभासद कर्मचारी आदि उपस्थित रहे। रिपोर्ट: लल्लन बागी

तिखमपुर में धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम जयंती

Image
डॉ. डी. राय द्वारा किया गया भगवान परशुराम के चित्र पर पूजा-अर्चना एवं माल्यार्पण बलिया। शहर के तिखमपुर स्थित गौरव नर्सिंग होम में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के बैनर तले भगवान परशुराम जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. डी. राय द्वारा भगवान परशुराम के चित्र पर पूजा-अर्चना एवं माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में कमला प्रसाद मिश्र, शंकर शुक्ल, डॉ. उमेश तिवारी, संतोष तिवारी, संजय तिवारी, विजय पाण्डेय, संजीव उपाध्याय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान कार्यक्रम का संचालन कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव संतोष तिवारी ने किया। अंत में सभी ने एक स्वर में भगवान परशुराम जी के जयकारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

रसड़ा विकास खंड में स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ

Image
कन्या प्राथमिक विद्यालय के छात्रों ने बेसिक शिक्षा के महत्व पर किया  नाटक का मंचन रसड़ा (बलिया)। स्थानीय विकास खंड में 'स्कूल चलो अभियान 2026-27' का शुभारंभ किया गया। जिसमें पकवाइनार स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर गुरूवार  को आयोजित की गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा को हर घर तक पहुंचाना है। श्रीनाथ बाबा मठ के पीठाधीश्वर कौशलेंद्र गिरी जी महाराज मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की शुरुआत महामंडलेश्वर गिरी द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पण से हुई।  खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) पवन कुमार सिंह और सभी प्रधानाध्यापकों ने मुख्य अतिथि का अंग वस्त्र, फूल-माला और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। वहीं पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पकवाइनार के बच्चों ने स्वागत गीत गाया, जबकि कन्या प्राथमिक विद्यालय के छात्रों ने बेसिक शिक्षा के महत्व पर एक नाटक का मंचन किया। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने सर...

बलिया में बालाजी कैफे का नए अंदाज में शुभारंभ

Image
कैफे में कई नई सुविधाएं उपलब्ध बलिया। शहर के जापलिनगंज नया चौक के समीप बालाजी कैफे का शुभारंभ किया गया। जिसमें प्रो. जितेंद्र कश्यप ने बताया कि इस बार कैफे में कई नई सुविधाएं हैं, जैसे वातानुकूलित व्यवस्था, बिना फ्लेवर के फ्रूट सेक और ड्राई फ्रूट्स। उद्घाटन के दौरान किशन कश्यप, धीरज कश्यप, नीरज कश्यप, संजीव कश्यप और अन्य लोग मौजूद रहे। शॉप की विशेषताएं श्री कश्यप ने कहा कि वातानुकूलित व्यवस्था, बिना फ्लेवर के फ्रूट सेक, ड्राई फ्रूट्स उपलब्ध, विभिन्न प्रकार के व्यंजन उपलब्ध है। आप लोग एक बार शॉप पर आये और सेवा का मौका दें। रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

बलिया में खादिम के नए शोरूम का शुभारंभ

Image
उच्च गुणवत्ता के उत्पाद उचित एवं किफायती मूल्य पर उपलब्ध करा रही कंपनी बलिया। देश का लोकप्रिय फैशन फुटवियर ब्रांड खादिम ने बलिया के स्टेशन रोड पर टाउन हॉल के सामने अपना नया एक्सक्लुसिव शोरूम प्रारंभ किया है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री श्री दयाशंकर सिंह के प्रतिनिधि के रूप में श्री धर्मेंद्र सिंह एवं शहर के गणमान्य नागरिकों एवं ग्राहकों की उपस्थिति में शोरूम का शुभारंभ किया गया। नए शोरूम में पुरुषों, महिलाओं एवं बच्चों के लिए आधुनिक डिज़ाइन, आकर्षक स्टाइल और आरामदायक फुटवियर का विस्तृत संग्रह उपलब्ध है। ब्रांड ने ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उच्च गुणवत्ता के उत्पाद उचित एवं किफायती मूल्य पर उपलब्ध कराए हैं। खादिम का नया शोरूम बलिया में शुरू हो गया है, जिसमें पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए आधुनिक और आकर्षक फुटवियर का संग्रह है। उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री श्री दयाशंकर सिंह के प्रतिनिधि श्री धर्मेंद्र सिंह ने शोरूम का शुभारंभ किया। रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

सेवा सदन स्कूल कथरिया के तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

Image
दौड़, कैरम, चेस, खोखो, बैडमिंटन एवं कबड्डी का होगा आयोजन सोहाव (बलिया)। माँ सुरसरी सेवा संस्थान कथरिया द्वारा संचालित सेवा सदन स्कूल कथरिया बलिया में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का 5 फरवरी दिन गुरुवार से शुरू हुआ जो कि 7 फरवरी दिन शनिवार तक चलेगा।इसके अंतर्गत वालीबॉल, विभिन्न प्रकार के दौड़, कैरम, चेस, खोखो, बैडमिंटन और कबड्डी खेला जाएगा। छोटे बच्चों के कुर्सी दौड़ से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्रबंधक डॉ सुधीर कुमार सिंह ने फीता काटकर एवं खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। वही कार्यक्रम का शुभारंभ छोटे बच्चों के कुर्सी दौड़ से हुआ। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका अर्चना कश्यप एवं सभी का आभार सेवा सदन स्कूल की प्रिंसिपल सुमन सिंह ने व्यक्त किया।  इस दौरान दीपशिखा सिंह, किरन, सोनम, रिया गुप्ता, शबाना खातून, रूबी, प्रणिता, अंजली सहित स्कूल के सभी शिक्षको ने बढ़-चढ़कर के कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना भरपूर सहयोग दिया।  पूरी प्रतियोगिता के दौरान सभी बच्चे मौजूद रहे। प्रतियोगिता का समापन एवं ...

बलिया में ब्लस मेकअप स्टूडियो का भव्य शुभारंभ

Image
ब्राइडल मेकअप के साथ ही शादी विवाह के लिए भाड़े पर लहंगे भी है उपलब्ध बलिया। शह र के सुभाष नगर बनकट्टा निकट स्प्रिंगडेल स्कूल के पास ब्लस मेकअप स्टूडियो का भव्य शुभारंभ किया गया।  प्रोपराइटर वैष्णवी ने बताया कि उन्होंने दिल्ली से मेकअप की शिक्षा प्राप्त की है और अब बलिया में अपना स्टूडियो खोलकर अपना सपना पूरा किया है। वैष्णवी ने कहा कि उनके माता-पिता के आशीर्वाद से ही उनका यह सपना पूरा हो पाया है। ब्लस मेकअप स्टूडियो में ब्राइडल मेकअप के साथ ही शादी विवाह और अन्य कार्यक्रमों के लिए भाड़े पर लहंगे भी उपलब्ध हैं। साथ ही उचित मूल्य पर लहंगे भी सेल होते हैं। ओपनिंग ऑफर के तहत लहंगे पर ज्वेलरी फ्री दी जा रही है। पहले आए, पहले पाए के आधार पर बुकिंग कराई जा सकती है। रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता