Posts

Showing posts with the label विशेष प्रस्तुति

दीपावली एवं लक्ष्मी पूजा पर विशेष-

Image
विदेशों में भी मनाई जाता है दीपावली एवं लक्ष्मी पूजा                                                 -डाॅ० गणेश पाठक भारत की तरह विश्व के अनेक देशों में भी दीपावली का पर्व बड़े ही हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया जाता है। कुछ देशों में दीपावली का पर्व वहां की स्थानीय मान्यताओं के अनुसार मनाया जाता है, जबकि कुछ देशों में भारतीय रीति - रिवाज के अनुसार ही दीपावली मनाई जाती है।       हम जानते हैं कि दीपावली को प्रकाश पर्व कहा जाता है और यह पर्व विश्व के देशों में भिन्न - भिन्न मनाया जाता है।    इजरायल का प्रकाश पर्व 'हन्त -काह' -     इजरायल में ' हन्त - काह' नाम से प्रकाश पर्व मनाया जाता है।  'हन्त- काह' पर्व पर यहूदी कैलेण्डर के नवें माह में आठ दिन तक मोमबत्ती जलाकर प्रकाश पर्व मनाया जाता है। यह प्रकाशोत्सव लगभग २१३० वर्ष पूर्व सीरियाई सेनाओं पर ' जडाह द मकानी' की विजय के रूप में मनाया जाता है। किंतु इस पर्व का मूल स...

3 अक्टूवर, विश्व प्रकृति दिवस पर विशेष -

Image
भारतीय संस्कृति एवं ज्ञान परम्परा में निहित हैं प्रकृति   संरक्षण की अवधारणाएं                                           -डाॅ० गणेश पाठक   मानव इस सृष्टि का सबसे महत्वपूर्ण एवं क्रियाशील प्राणी है। वह स्वयं एक सर्वश्रेष्ठ संसाधन हैं एवं संसाधन निर्माणकर्ता भी है। मानव अपने विकास हेतु सतत् क्रियाशील रहा है एवं अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु प्रकृति का सतत् दोहन एवं शोषण करता रहा है। प्रकृति में निहित सभी सम्भावनाओं का मानव द्वारा भरपूर उपभोग किया गया। प्राकृतिक संसाधनों में वनों का तेजी से विनाश किया गया।   विश्व में प्रतिवर्ष औसतन 47 लाख हेक्टेयर जंगलों का विनाश हो रहा है। 10,000 वर्ष पू्र्व धरती के 600 करोड़ हेक्टेयर भू -भाग पर जंगल था। वर्तमान समय में मात्र 400 करोड़ हेक्टेयर क्षेत्र पर ही जंगल बचा है। 2015 से 2020 के दौरान प्रतिवर्ष 1 करोड़ हेक्टेयर क्षेत्र से जंगल का सफाया हुआ है।  स्थलीय प्रजातियों का 80 प्रतिशत हिस्सा जंगलों में ही रहता है...

विश्व पर्यटन दिवस (27 सितम्बर) पर विशेष-

Image
बलिया ज़िला में हैं पर्यटन के विविध आयाम: विकसित कर बनाया जा सकता है पर्यटन का जाल                                                    -डा.गणेश पाठक  जनपद बलिया विविधताओं एवं विभिन्नताओं से भरा पड़ा है।खनिज संसाधन विहिन इस जिला में कोई बड़ा उद्योग भी स्थापित नहीं है। लघु एवं कुटीर उद्योगों की स्थिति भी बेहतर नहीं है। एकमात्र कृषि ही जनपद की अर्थव्यवस्था का स्रोत है। कृषि का भी समुचित विकास नहीं हो पाया है। यही कारण है कि बलिया ज़िला में बेरोजगारों भरमार है और जिला का विकास भी कुंठित हो गया है। ऐसी स्थिति में पर्यटन ही एकमात्र ऐसा विकल्प दिखाई दे रहा है,जिसको विकसित कर बलिया ज़िला को विकास के पथ पर अग्रसर किया जा सकता है। बलिया में है पर्यटन विकास की अपार सम्भावनाएं -      बलिया ज़िला में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं विद्यमान हैं। खासतौर से खासतौर से धार्मिक - आध्यत्मिक एवं पौराणिक स्थलों, ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थलों, प...

पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ0 मनमोहन सिंह की जयंती 26 सितम्बर पर विशेष प्रस्तुति

Image
आज भी प्रासंगिक व प्रेरणादायी है डाॅ0 मनमोहन सिंह के विचार: प्रो. सन्तोष प्रसाद गुप्त बहुआयामी प्रतिभा के धनी मनमोहन सिंह का जन्म ब्रिटिश पंजाब में 26 सितम्बर 1932 को हुआ था, जिनका निधन 23 दिसम्बर 2024 को 92 साल की उम्र में दिल्ली में हुआ। उनकी माता का नाम अमृत कौर और पिता का नाम गुरूमुख सिंह था। देश के विभाजन के बाद मनमोहन सिंह का परिवार भारत चला आया।  यहां पंजाब विश्वविद्यालय से मनमोहन सिंह ने स्नातक तथा स्नातकोत्तर की पढ़ाई की। बाद में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से इन्होंने पीएच-डी की। तत्पश्चात आक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से डी-फिल किया। उनकी पुस्तक ‘‘ इण्डियाज ट्रेड एक्सपोर्ट ट्रेन्ड्स एण्ड प्रास्पेक्टस फाॅर सेल्फ सस्टेन्ड ग्रोथ’’ भारत की अन्तर्मुखी व्यापार नीति की प्रमुख पुस्तक मानी जाती है। डाॅ0 सिंह ने अर्थशास्त्र के अध्यापक के तौर पर पंजाब विश्वविद्यालय तथा दिल्ली स्कूल आफ इकाॅनामिक्स में अपनी सेवा प्रदान की। डाॅ0 मनमोहन सिंह ने संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास सम्मेलन सचिवालय में सलाहकार भी रहे। 1972 में उन्हे वित्त मंत्रालय में आर्थिक सलाहकार नियुक्त किया गया। ...

12 अगस्त, अन्तरराष्ट्रीय युवा दिवस पर विशेष -

Image
वर्तमान संदर्भ में भी अत्यन्त प्रासंगिक हैं स्वामी विवेकानंद के विचार: डा० गणेश पाठक      स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं के व्यक्तित्व के समग्र विकास हेतु विशेष उपादेय हैं। युवा वर्ग में अपार ऊर्जा (शक्ति) होती है। सम्भवत: इसीलिए स्वामी विवेकानंद जी का कहना था कि युवा वर्ग की ऊर्जा बहती नदी के समान होती है। जिस प्रकार बहती नदी को सही दिशा नहीं मिलने या प्रवाह मार्ग अवरूद्ध हो जाने पर धारा अवरूद्ध हो जाती है तथा नदी में बाढ़ या उबाल आ जाता है, ठीक उसी प्रकार यदि युवाओं में निहित ऊर्जा को सही एवं सकारात्मक दिशा में उपयोग नहीं किया गया वह ऊर्जा विनाशात्मक भी हो जाती है एवं युवा दिग्भ्रमित हो जाता है।  इस सन्दर्भ में स्वामी विवेकानंद ने युवाओं के ऊर्जा को सही दिशा में लाने हेतु अपने विभिन्न व्याख्यानों में विभिन्न तरह के विचार व्यक्त किए ताकि युवा वर्ग उनके विचारों को आत्मसात कर अपने व्यक्तित्व का विकास कर अपनी ऊर्जा को समाज हित एवं देश हित में लगाकर देश को उन्नति के पथ पर अग्रसर कर सके।       स्वामी विवेकानंद जी का मत था कि आज का ...

10 मई गदर दिवस तथा शेर-ए-बलिया चित्तू पाण्डेय जयंती पर विशेष प्रस्तुति

Image
इतिहास वही लिखवाते हैं जो युद्ध में जीत जाते हैं कहा जाता है कि इतिहास वही लिखवात हैं जो युद्ध में जीत जाते हैं। भारतीय इतिहास का पहला स्वंतत्रता संग्राम 10 मई 1857 जिसे अंग्रेेजों ने सिपाही विद्रोह कहकर खारिज करने की कोशिश की थी लेकिन हम भारतीयों के लिए यह आजादी की लडाई का बिगुल बजाने जैसा था।     10 मई 1857 को आज ही के दिन अंग्रेजों के लिए लड़ने वाले सिपाहियों ने अंग्रेजों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। ये आजादी के लड़ाई की बेहद मजबूत नींव बनी जिसे 1857 का गदर कहा जाता है। इसी क्रम में आज ही के दिन 10 मई 1865 को उ0प्र0 के बलिया जनपद में स्थित रट्टूचक गांव में जन्में चित्तू पाण्डेय का जन्म हुआ जिनके नेतृत्व मे 19 अगस्त 1942 को क्रांतिकारियों ने अंग्रेजों को खदेड़ कर अपनी समानान्तर सरकार की स्थापना कर दी जो सभी के लिए प्रेरणादायी रही। दो नदियों गंगा और यमुना के दोआब के बीच बसा मेरठ वैदिक काल से ही मानवीय क्रिया-कलाप का केन्द्र रहा है। 10 मई 1857 को आज ही के दिन रविवार को स्वतंत्रता की पहली लड़ाई की शुरूआत मेरठ से ही हुई थी। कहा जाता है कि सुअर तथा गोमांस के ...