जेएनसीयू में द्वि-दिवसीय संगोष्ठी का शुभारंभ
पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली एवं विकसित भारत के निर्माण पर हुआ मंथन बलिया। वन्देमातरम की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर ग्रामीण संविकास संस्थान एवं अर्थशास्त्र विभाग, जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में 31वें पृथ्वी पर्व के अवसर पर शनिवार को लाइफ स्टाइल फॉर एनवायरमेंट की संकल्पना विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारम्भ हुआ। उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि श्री दयाशंकर सिंह, परिवहन राज्य मंत्री, उत्तर प्रदेश ने बताया कि बलिया की अर्थव्यवस्था कृषि आधारित है। विकास की ज्यादा संभावना भी इसी क्षेत्र में है आर्गेनिक खेती बलिया के वातावरण में प्राकृतिक रूप से होती है। इसका व्यवसायीकरण कर बलिया के किसानों की आय में वृद्धि की जा सकती है। भारत में अनादिकाल से प्रकृति पूजित एवं संरक्षित रही है। वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में भारत की संकल्पना का महत्व बढ़ गया है। उम्मीद जताई कि इस संगोष्ठी में होने वाले विचार- विमर्श से बलिया और देश के विकास के लिए नए रास्ते खुलेंगे। विशिष्ट अतिथि प्रो. के एन. सिंह, कुलपति, दक्षिण बिहार केंद्रीय विश...