अधिवक्ता श्रीरामजी ठाकुर के नेतृत्व में एसडीएम सदर से मिला कबीरम् समाज, मिला आश्वासन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा सात सूत्रीय अनुमोदित डिमाण्ड की शीघ्र घोषणा किये जाने की किया मांग बलिया। जनपद के काशीपुर- मिश्र नेऊरी, नगर बलिया के निवासी तथा बलिया के मालवीय मुरली बाबू के बचपन के साथी वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीरामजी ठाकुर (उम्र 85 वर्ष) के नेतृत्व में कबीरम् समाज - बलिया तथा अखिल भारतीय कबीरम् सेवा संघ, गर्जपतिपुरम् के प्रतिनिधिमण्डल नई तहसील स्थित सदर, बलिया के उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर सात सूत्रीय अनुमोदित डिमाण्ड की घोषणा को लेकर उपजिलाधिकारी मा0 श्री तीमराज सिंह से मिला। श्रीरामजी ठाकुर ने कहा कि सात सूत्रीय डिमाण्ड की पूर्व में जिलाधिकारी कार्यालय, बलिया, मुख्यमंत्री कार्यालय उ0प्र0, प्रधानमंत्री कार्यालय नई दिल्ली द्वारा कई बार अनुमोदन किया जा चुका है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अब सिर्फ औपचारिक घोषणा किया जाना शेष रह गया है। वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीरामजी ठाकुर ने प्रशासनिक सुधार विभाग नई दिल्ली के प्रपत्र पी0एम0ओ0 पी0जी0/डी0/ 2026/0036090 तथा जनसुनवाई सं0- 60000260049395 को रखते हुए उपजिलाधिकारी मा0 श्री तीमराज सिंह से कहा कि सारे मामल...