Posts

Showing posts with the label बरेली

धार्मिक ट्रस्ट में हुए घोटाले की ट्रस्टियों द्वारा जांच की मांग

Image
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शिष्टमंडल को उचित कार्यवाही का दिया आश्वासन बरेली। शहर के इंदिरा नगर में कुछ वर्ष पूर्व सुंदर कांड व अन्य धार्मिक आयोजन हेतु क्षेत्रवासियों ने एक ट्रस्ट का गठन किया था जिसका नाम बाला जी सुंदर कांड आयोजन समिति रखा जिसके अध्यक्ष रूप किशोर गंगवार थे सचिव गिरीश चंद्र शर्मा थे व कोषाध्यक्ष नरेश सिंह थे। समिति लगातार प्रत्येक माह कोई न कोई धार्मिक कार्यक्रम करती रहती थी जिसका लेखा जोखा ट्रस्ट के सचिव और कोषाध्यक्ष रखते थे।  विवाद तब हुआ जब विगत माह बांके बिहारी मंदिर राजेंद्र नगर में राम कथा हुई थी और कथा के उपरांत भंडारा भी हुआ था। उस कार्यक्रम हेतु भी विशाल चंदा हुआ था। बताया जाता है कि कथा समाप्ति के बाद जब मगन सिन्हा ने सचिव गिरीश चंद्र शर्मा से हिसाब मांगा तो उन्होंने हिसाब देने से मना कर दिया और जान से मारने की भी धमकी दी। आरोप है कि चंदे के धन को किसी और खाते में हस्तांतरित किया गया है।  इसी सिलसिले में आज ट्रस्ट के महेंद्र सिंह गंगवार, सोमवीर सिंह, वेद प्रकाश सक्सेना, स्मिथ जौहरी, सुशील चंद्र सिंह, अज्जू भैया, अमर जौहरी आदि ने वरिष्ठ पु...

नितिन सत्यम उर्फ बॉबी के आकस्मिक निधन से शोक की लहर

Image
कायस्थ समाज सहित सभी समाज में लोकप्रिय थे नितिन सत्यम बरेली। विभिन्न कायस्थ संगठनों में सक्रिय रहने वाले समाजसेवी नितिन सत्यम उर्फ बॉबी भाई का गत रात्रि हार्ट अटैक पड़ने से निधन हो गया। वे लगभग 50 वर्ष के थे। उनके निधन का समाचार सुनकर हर कोई स्तब्ध रह गया। कायस्थ वैवाहिक परिचय सम्मेलन हो या होली मिलन समारोह या चित्रांश समागम हो हर जगह सत्यम जी की उपस्थिति रहती थी। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।  उनके निधन पर कायस्थ समाज के वन राज्य मंत्री डॉक्टर अरुण कुमार, वेद प्रकाश सक्सेना कातिब, संजीव कुमार सक्सेना, अश्विनी कमठान, शिव कुमार बरतरिया, गोविंद सक्सेना एडवोकेट, डॉ सुबोध अस्थाना, आलोक प्रधान, धर्मेंद्र सक्सेना, राजेश सक्सेना पन्नु ज्वैलर्स, डब्बल भटनागर, आशीष सक्सेना, शैलेन्द्र सक्सेना शैलू, श्यामदीप सक्सेना, किशोर कटरू, राकेश सक्सेना, रिंकेश सौरखिया, पार्षद गौरव सक्सेना, रवि सक्सेना, शक्ति मंगलम, सुंदरम सक्सेना गोलू, अमित सक्सेना मिठ्ठू, आलोक सक्सेना, रवि सक्सेना अवधपुरी, आशीष सिन्हा, सुनील सक्सेना मिलन,अनूप सक्सेना, विकास सक्सेना नीटू, राजीव सक्सेना, रश्म...

गट्टूमल आयुर्वेद बरेली के प्रमुख राजेंद्र अग्रवाल जी का निधन

Image
      देश के कोने कोने तक पहुंचाया है गट्टूमल आयुर्वेद को  बरेली। गट्टूमल आयुर्वेद का नाम भारतवर्ष के साथ विश्व के अनेक देशों में पहुंचाने वाले गट्टूमल पीढ़ी के श्री राजेंद्र अग्रवाल जी का शुक्रवार को निधन हो गया है। आयुर्वेद और गट्टूमल एक दूसरे के पर्यायवाची हैं। श्री अग्रवाल ने गट्टूमल आयुर्वेद को देश के कोने कोने तक पहुंचाया है। श्री अग्रवाल बरेली शहर के एक अच्छे एवं प्रसिद्ध समाजसेवी भी थे ।     श्री अग्रवाल जी के निधन पर वेद प्रकाश सक्सेना कातिब, अश्विनी कमठान, डॉक्टर विकास वर्मा, डॉक्टर सुबोध अस्थाना, अंकुर किशोर सक्सेना, राजेश सक्सेना पन्नु ज्वैलर्स, धर्मेंद्र सक्सेना,रवि सक्सेना, अनूप सक्सेना, शांतनु सक्सेना, ईशान सक्सेना इशू, सुंदरम सक्सेना गोलू, सुनील सक्सेना मिलन, शैलेन्द्र सक्सेना शैलू, बबिता रेक्रीवाल, रश्मि प्रधान, किरन सक्सेना, शालू सक्सेना, गरिमा सक्सेना,अमन सक्सेना, आदित्य सक्सेना हनी, राजीव सक्सेना, अभिषेक नाथ आदि ने दुःख व्यक्त किया है।

नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की

Image
भागवत कथा के पंचम दिवस सुनाई गई कन्हैया जन्म की कथा बरेली। कायस्थ सेना कल्याण परिवार उत्तर प्रदेश द्वारा प्रेरित बरेली में लाल फाटक स्थित वृद्धाश्रम में हो रही भागवत कथा के पंचम दिवस कन्हैया जन्म की कथा सुनाई गई कान्हा के जन्म का मंचन किया गया आचार्य मुमुक्ष बाल कृष्ण दद्दा जी महाराज ने अपने मुखार बिंदु से कृष्ण के जन्म के समय की कथा और प्रसंगों को बहुत सुंदर ढंग से वर्णन किया।  बधाई गीत गए गए और मिश्री माखन का भोग लगाकर सभी श्रोताओं में बांटा गया। आज की कथा का प्रसाद रवींद्र नाथ श्रीवास्तव, आर्यन प्रधान, रचना चौहान और मेघा सिंह द्वारा वितरण किया गया। कथा के मुख्य यजमान राजेंद्र पाल सिंह, श्रीमती सुशील सिंह थे।  इस अवसर पर श्री संजीव सक्सेना, आलोक प्रधान, रविंद्र नाथ श्रीवास्तव, श्रीमती सीमा प्रधान, श्यामदीप सक्सेना, आलोक सक्सेना, आलोक कुमार एडवोकेट, भगवा परिषद जिलाध्यक्ष डॉक्टर सुबोध अस्थाना, विकास सक्सेना नीटू, अभिषेक नाथ, राजीव सक्सेना, कांता गंगवार, रचना चौहान, एम एस यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कायस्थ सेना कल्याण परिवार द्वारा आयोजित श्रीमदभागवत कथा 30 मार्च से

Image
आचार्य मुमुक्ष कृष्ण दद्दा द्वारा होगा कथा वाचन बरेली। कायस्थ सेना कल्याण परिवार बरेली द्वारा कैंट लाल फाटक स्थित वृद्धाश्रम में भागवत कथा का आयोजन 30 मार्च दिन सोमवार से किया जा रहा है।  यह जानकारी देते हुए प्रदेश संरक्षक संजीव कुमार सक्सेना ने बताया कि कथा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से लेकर रात्रि 7 बजे तक आयोजित होगी। कथा आचार्य मुमुक्ष कृष्ण दद्दा द्वारा कही जाएगी जिसमें अलग अलग दिन यजमान होंगे।            इस भागवत कथा के आयोजन में आलोक प्रधान जी, श्यामदीप सक्सेना, मनोज सक्सेना, गोपाल धूप वाले, रविंद्र श्रीवास्तव, आर के श्रीवास्तव, रवि सक्सेना अवधपुरी, राजेंद्र पाल सिंह, श्रीमती सुशील सिंह, आलोक सक्सेना, अमित सक्सेना, मिठ्ठू एडवोकेट, महेश प्रसाद श्रीवास्तव, राकेश सक्सेना सहित बड़ी संख्या में लोगों का सहयोग है।

प्रेम भाईचारा और सदभाव का नाम ही है होली: वेद प्रकाश सक्सेना

Image
कायस्थ महासभा बरेली द्वारा आयोजित होली मिलन कार्यक्रम संपन्न बरेली। होली का पर्व आपसी भाईचारे और प्रेम को बढ़ाने वाला है यह पर्व ऊँच नीच ग़रीब अमीर के भेदभाव को दूर करता है। यह विचार अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश सक्सेना कातिब जी ने कायस्थ महासभा बरेली द्वारा आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में रखे।  कार्यक्रम में पधारे वृंदावन पीठ के पीठाधीश्वर सच्चिदानंद स्वामी जी ने समाज के लोगों से एकजुट रहने की अपील की। कार्यक्रम में राधा कृष्ण की झांकी ने लोगों के मन को मोह लिया इसके अलावा छोटे छोटे बच्चों के नृत्य ने उपस्थित लोगों को नृत्य करने पर मजबूर कर दिया ग्रुप डांस क्विज प्रतियोगिता के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।             इस अवसर पर प्रदेश के वन राज्य मंत्री डॉक्टर अरुण कुमार, संजीव सक्सेना जी, शिव कुमार बरतरिया, डॉ शिव कुमार, अश्विनी कमठान, धर्मेंद्र सक्सेना, डॉक्टर सुबोध अस्थाना, राजेश सक्सेना पुन्नू ज्वैलर्स, आशीष सक्सेना, विकास सक्सेना नीटू, अमित सक्सेना मिठ्ठ, शैलेन्द्र सक्सेना शैलू, सुंदरम सक्सेना गोलू...

विश्व प्रसिद्ध फाल्गुनी राजगद्दी का भगवा परिषद ने किया स्वागत

Image
राजगद्दी शोभायात्रा का शुभारंभ बरेली के महापौर उमेश गौतम एवं अन्य द्वारा आरती के उपरांत हुआ बरेली। विश्व प्रसिद्ध यूनेस्को धरोहर बमनपुरी स्थित 166वीं फाल्गुनी रामलीला में रावण वध के बाद श्रीराम जी की राजगद्दी यात्रा नृसिंह मंदिर से शुरू हुई। इस शोभायात्रा का भगवा परिषद द्वारा लोकतंत्र सेनानी स्व. ओम प्रकाश आर्य मार्ग पर भव्य स्वागत किया गया।   राजगद्दी शोभायात्रा का शुभारंभ बरेली के महापौर उमेश गौतम एवं क्षेत्रीय पार्षद सर्वेश रस्तोगी एवं पूर्व पार्षद महेश पंडित एवं व्यापारी नेता विशाल मेहरोत्रा एवं कमेटी अध्यक्ष राजू मिश्रा द्वारा आरती के उपरांत हुआ।           भगवा परिषद के इस स्वागत समारोह में सर्वश्री संतोष उपाध्याय, सुनील सक्सेना मिलन, दिवाकर आर्य, डॉक्टर सुबोध अस्थाना, रक्ष पाल सिंह, शैलेन्द्र सक्सेना शैलू, डब्बल भटनागर, सचिन कंचन, आलोक सक्सेना, अवधेश कुमार सिंह, विमल सक्सेना, दीपक सक्सेना, प्रदीप गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

पूर्वी आर्या ने जीता राष्ट्रीय कला गौरव आर्ट पुरस्कार

Image
उपलब्धि पर आर्मी पब्लिक स्कूल के निदेशक ने आर्या को किया सम्मानित बरेली। बरेली की होनहार बिटिया पूर्वी आर्या ने विगत दिवस दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कला प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में काफी संख्या में बच्चों ने भाग लिया था।  आर्या आर्मी पब्लिक स्कूल की छात्रा है। विगत दिवस 26 जनवरी को स्कूल निदेशक ने आर्या को सम्मानित किया। मिस पूर्वी आर्या ख्याति प्राप्त चित्रकार राष्ट्रपति पदक विजेता दिवाकर आर्य की सुपुत्री हैं। श्री दिवाकर आर्य भगवा परिषद के मंडलीय अध्यक्ष भी हैं। पूर्वी आर्या के पुरस्कृत होने पर अजय कटियार, संतोष उपाध्याय, डॉक्टर सुबोध अस्थाना, अश्विनी कमठान, सुनील सक्सेना मिलन, रवि सक्सेना, रक्ष पाल सिंह, अवधेश कुमार सिंह, आशीष सक्सेना, गौरव पांडे, शैलेन्द्र सक्सेना शैलू, विमल सक्सेना, विकास सक्सेना नीटू, अंकुर पाठक, दीपक राज, सचिन कंचन, प्रदीप शर्मा महंत, प्रदीप मिश्रा, राहुल शर्मा, गौरव मिश्रा, विपिन कौसर, मोहित शर्मा, अनुभव कुमार, प्रदीप गुप्ता, दीपक सक्सेना ने हर्ष व्यक्त किया है।