Posts

Showing posts with the label सौंदर्यीकरण कार्यक्रम

स्वच्छता को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने का लिया संकल्प

Image
जेएनसीयू में “स्वच्छता अभियान एवं सौंदर्यीकरण कार्यक्रम" का हुआ आयोजन बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो.नरेंद्र कुमार शुक्ल के निर्देशन में ' सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार को विश्वविद्यालय परिसर में “ स्वच्छता अभियान एवं सौंदर्यीकरण कार्यक्रम " का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विश्वविद्यालय परिसर को स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण के अनुकूल बनाना एवं विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना था।  कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के लगभग 100 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय परिसर से लेकर लगभग 500 मीटर तक सड़क एवं आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की। विद्यार्थियों ने सड़क पर फैले कूड़े-कचरे एवं अन्य अवांछित वस्तुओं को एकत्रित कर निर्धारित स्थान पर पहुंचाया तथा आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने का प्रयास किया। इस दौरान विद्यार्थियों ...