वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीरामजी ठाकुर के नेतृत्व में कबीरम् समाज ने सीडीओ से किया भेट
प्रधानमंत्री द्वारा सात सूत्रीय अनुमोदित डिमाण्ड की शीघ्र घोषणा किये जाने को लेकर की वार्ता
बलिया। बलिया के मालवीय मुरली बाबू के बचपन के साथी वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीरामजी ठाकुर (उम्र 85 वर्ष) के नेतृत्व में कबीरम् समाज- बलिया, तथा अखिल भारतीय कबीरम् सेवा संघ, गर्जपतिपुरम् के प्रतिनिधिमण्डल विकास भवन, बलिया पहुंचकर सात सूत्रीय अनुमोदित डिमाण्ड की घोषणा को लेकर जिला मुख्य विकास अधिकारी श्री ओजस्वी राज से मिला।
उक्त अवसर पर बातचीत के दौरान वरिष्ठ अधिक्ता श्रीरामजी ठाकुर ने जनसुनवाई प्रपत्र सं0- 20019326003494 का हवाला देते हुए कहा कि सात सूत्रीय अनुमोदित डिमाण्ड जो जिलाधिकारी कार्यालय, बलिया, मुख्यमंत्री कार्यालय उ0प्र0, प्रधानमंत्री कार्यालय नई दिल्ली द्वारा कई बार अनुमोदन किया जा चुका है। प्रधानमंत्री द्वारा अब सिर्फ औपचारिक घोषणा किया जाना शेष रह गया है। वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीरामजी ठाकुर ने प्रपत्र को जोरदार ढ़ंग से रखते हुए पुनः कहा कि प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग, नई दिल्ली के प्रपत्र पी0एम0ओ0पी0जी0/डी0/2026/0036090 तथा जनसुनवाई सं0- 60000260049395 के प्रपत्र इत्यादि सारे मामलों का निपटारा किया जा चुका है। सात्र सूत्रीय डिमाण्ड का कई बार अनुमोदित की जा चुकी है।
प्रधानमंत्री द्वारा अब सिर्फ औपचारिक घोषणा किया जाना शेष रह गया है। अतः आप उक्त प्रपत्र पर जल्द से जल्द कार्यवाही करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय, बलिया भेजने का कष्ट करें ताकि भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी द्वारा जल्द से जल्द अनुमोदित डिमाण्ड को पूर्ण करने की घोषणा की जा सके। मा0 श्री ओजस्वी राज, मुख्य विकास अधिकारी, बलिया ने जांच व आख्या रिपोर्ट यथाशीघ्र भेजने का आश्वासन दिया।
सात सूत्रीय अनुमोदित डिमाण्ड का संक्षेप में विवरण इस प्रकार है। जैसे-
1-19 अगस्त बलिया बलिदान दिवस को राष्ट्रीय मान्यता प्रदान किया जाय।
2-पुरानी पेंशन योजना पुनः बहाल किया जाय।
3-नई पेंशन योजना रद्द किया जाय, यू0पी0एस0 रद्द किया जाय। 4-संविदा/तदर्थ/मानदेय अस्थायी कर्मियों की सेवाओं का स्थायीकरण एवं विनियमितीकरण किया जाय। 5-शोधार्थियों को रू0- 25000/- (रू0 पच्चीस हजार) शोध अध्येत्तावृत्ति प्रतिमाह प्रदान किया जाय।
6-आधार कार्ड की अनिवार्यता व बाध्यता समाप्त किया जाय।
7-मुरली मनोहर के नाम पर केन्द्रीय विश्वविद्यालय स्थापित किया जाय इत्यादि।
उक्त अवसर पर यह भी कहा गया कि समाजसेवी घूराराम जी जो लोकसभा संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी भी रह चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी उनके मो0नं0- 7275910783 पर बात करें, मुलाकात करें तथा सभी डिमाण्ड को पूर्ण किये जाने की आश्वासन प्रदान करें ताकि वे संतुष्ट रहें। इसी क्रम में आगे बलिया लोकसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सीताराम जी द्वारा कहा गया कि प्रधानमंत्री कार्यालय, नई दिल्ली तथा मुख्यमंत्री कार्यालय, उ0प्र0 के अधिकारीगण घूराराम समाजसेवी के मो0नं0- 7275910783 पर विगत कई दिनों से सम्पर्क में रहे हैं। जिनका कहना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी जल्द ही सभी डिमाण्ड की पूर्ण किये जाने की घोषणा कर सकते हैं। सिर्फ औपचारिक घोषण किया जाना शेष रह गयी है। जिला मुख्य विकास अधिकारी मा0 श्री ओजस्वी राज से भेंट के दौरान आश्वासन मिला है।
उक्त अवसर पर बलिया के मालवीय मुरली बाबू के बचपन के साथी वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीरामजी ठाकुर, अधिवक्ता कृष्ण कुमार चैरसिया सहित घूराराम समाजसेवी, कबीरम समाज के अध्यक्ष डाॅ0 फतेह चन्द बेचैन, श्रीमती एम0एम0 साहु, श्रीमती राधिका तिवारी, श्रीमती मधु सिन्हा, डाॅ0 प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, प्रो0 संतोष प्रसाद गुप्त, महुआ समाज के संरक्षक लक्ष्मण गुप्ता, संजय सिन्हा, अनूप कुमार श्रीवास्तव, अजय कुमार गुप्ता, जाकिर हुसैन, जाहिद परवेज, डाॅ0 संतोष यादव, जितेन्द्र यादव, नित्या बचन राम, विनय पाण्डेय, बब्बन यादव इत्यादि उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment