Posts

Showing posts with the label पर्यटन यात्रा

मेरी पर्यटन यात्रा: बटेश्वर मंदिर समूह

Image
अपने प्राचीन गौरवशाली इतिहास एवं स्थापत्य कला से करा रहा परिचित: डाॅ. गणेश पाठक कभी -कभी अचानक किसी पूर्व योजना के बिना ही जब महत्वपूर्ण ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों के भ्रमण करने का सुअवसर प्राप्त हो जाता है तो अत्यन्त खुशी होती है। ऐसा ही एक अवसर मिला जब 24 अगस्त, 2023 को अपने बड़े साले के यहां ग्वालियर पहुंचा तो 25 अगस्त को उन्होंने बटेश्वर मंदिर एवं एकतेश्वर महादेव एवं चौसठ योगिनी मंदिर सहित मुरैना जिला के अन्य महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों के भ्रमण की योजना बना डाला। यहां मैं एक -एक दिन क्रमश: इन महत्वपूर्ण ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों से अवगत कराने का प्रयास करूंगा। बटेश्वर मंदिर समूह :-   मुरैना एवं ग्वालियर से लगभग 35 किमी० दूर पड़ावली नामक गांव के निकट एक कम ऊंचाई वाली पहाड़ी पर 6 वीं से 10 वीं सदी के मध्य मंदिरों का एक ऐसा समूह है, जो पूरी तरह से ध्वस्त होकर अब खण्डहर के रूप में विद्यमान है। कुछ मंदिर बचे हैं, किंतु वो भी क्षतिग्रस्त हैं। यह मंदिर समूह भगवान शिव एवं भगवान विष्णु से संबंधित बताया जाता है एवं यहां जो विग्रह प्राप्त हुए हैं, वो इन्हीं देवताओं से संबंधित हैं।...