पंचायत भवन के सुंदरीकरण और विद्यालयों के कायाकल्प का प्रस्ताव पारित
ग्राम पंचायत अखार में हुए खुली बैठक में किया गया निर्णय दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के ग्राम पंचायत अखार स्थित पंचायत भवन पर शनिवार की दोपहर गांव के सर्वांगीण विकास को लेकर ग्राम पंचायत की खुली बैठक का सफल आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रशासक/सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) एवं ग्राम सचिव कन्हैया गुप्ता ने की। बैठक के दौरान प्रशासक और सचिव ने उपस्थित ग्रामीणों से गांव के विकास कार्यों से संबंधित महत्वपूर्ण प्रस्ताव आमंत्रित किए। ग्रामीणों ने गांव की मूलभूत समस्याओं और आवश्यक विकास कार्यों को लेकर बारी-बारी से अपने सुझाव एवं मांगें अधिकारियों के समक्ष रखीं। अधिकारियों द्वारा सभी जन-प्रस्तावों को गंभीरता से सुनते हुए कार्रवाई रजिस्टर में दर्ज किया गया और पारदर्शी व्यवस्था बनाए रखने के लिए अंत में सभी प्रस्तावों को पढ़कर सुनाया गया। बैठक में मुख्य से निम्न प्रस्तावो पर भी प्रमुखता से मुहर लगी। जिसमें ग्राम पंचायत सचिवालय का सौंदर्यीकरण कराया जाए और पंचायत भवन पर आने के लिए रास्ता निर्माण कराने की पहल की जाय। गांव के तीनों परिषदीय विद्यालयों में का...