Posts

Showing posts with the label समापन समारोह

ग्रीष्मकालीन उपशास्त्रीय संगीत कार्यशाला' का समापन समारोह संपन्न

Image
सभी प्रतिभागियों को उ०प्र० संगीत नाट्य अकादमी, लखनऊ द्वारा  प्रदान किया गया प्रमाण-पत्र बलिया। उ० प्र० संगीत नाट्य अकादमी, लखनऊ (संस्कृति विभाग, उ० प्र०) एवं 'पं० पारस नाथ उपाध्याय न्यास समिति, बलिया' के संयुक्त तत्वावधान में कुंवर सिंह इण्टर कालेज, बलिया के सभागार में डाॅ० अरविंद कुमार उपाध्याय के संयोजकत्व में आयोजित ' नाद प्रवाह ' के अंतर्गत ' ग्रीष्मकालीन उपशास्त्रीय संगीत कार्यशाला' का समापन समारोह धूम -धाम से एवं हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।  समापन समारोह के मुख्य अतिथि   बलिया जिला के प्रोबेशन अधिकारी एवं विशिष्ट अतिथि जिला चिकित्सालय, बलिया के बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ० के० के० उपाध्याय  रहे। इसके अतिरिक्त जिले के प्रसिद्ध कवि, साहित्यकार एवं प्रतिभागियों के अभिभावक सहित अन्य विशिष्ट गण भी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि उ०प्र० संगीत नाट्य अकादमी, लखनऊ के सहयोग से बलिया में यह संगीत कार्यशाला पहली बार आयोजित हुई है। इस कार्यशाला को आयोजित कर प्रशिक्षक के रूप में  प्रतिभागियों को प्रशिक्षण देने में डाॅ० अरविंद कुमार उपाध्याय द्वारा अथक भूमिका निभा...