Posts

Showing posts from September, 2026

जनहित की आवाज बुलंद करने वाले नागेंद्र पाण्डेय हुए सम्मानित

Image
कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट ने माल्यार्पण कर भेंट किया स्मृति चिन्ह बलिया। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं बलिया नगर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी नागेंद्र पाण्डेय को कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से सम्मानित किया गया। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर डा. राजेश्वर तिवारी एवं ट्रस्ट के सचिव संतोष तिवारी ने नागेंद्र पाण्डेय का अभिनंदन किया। ट्रस्ट की ओर से कहा गया कि यूजीसी से जुड़े मुद्दे के खिलाफ आवाज उठाकर बलिया के हित की बात मजबूती से रखने वाले नेताओं में नागेंद्र पाण्डेय का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा, युवाओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर मुखर होकर अपनी बात रखना समाज के प्रति जिम्मेदारी का परिचायक है। नागेंद्र पाण्डेय के इस प्रयास की सराहना करते हुए ट्रस्ट ने उन्हें सम्मानित किया। सम्मान प्राप्त करने के बाद नागेंद्र पाण्डेय ने ट्रस्ट के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े विषयों पर अपनी आवाज उठाना और समाज के हित में कार्य करना निरंतर जारी रह...

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है प्रशिक्षण: डॉ. पुष्पा मिश्रा

Image
महिलाओं के कौशल विकास हेतु चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया के जे.एन.सी.यू. फाउंडेशन, इनक्यूबेशन एवं इनोवेशन सेंटर की ओर से ग्रामीण महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ला जी के संरक्षण तथा जे.एन.सी.यू. फाउंडेशन की निदेशक डॉ. रूबी एवं डॉ. विवेक कुमार के दिशा-निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम में निदेशिका शैक्षणिक डॉ. पुष्पा मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही।   कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात अतिथियों एवं प्रशिक्षकों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के आयोजकों द्वारा प्रशिक्षण की रूपरेखा, उद्देश्य एवं आगामी चार दिनों में होने वाली गतिविधियों के संबंध में प्रतिभागियों को जानकारी दी गई। इस अवसर पर निदेशिका शैक्षणिक डॉ. पुष्पा मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिल...

डाक्टरों की टीम द्वारा किया गया सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण

Image
सफ़ाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर का हुआ आयोजन लालगंज (बलिया)। स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत सफाईमित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर का आयोजन बुधवार को विकास खण्ड मुरली छपरा के ड्वाकरा हाल में किया गया।  सफाई मित्रों के अहम योगदान को पहचानने व सम्मानित करने के साथ-साथ उन्हें स्वास्थ्य, सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग सोनबरसा के डाक्टरों की टीम द्वारा लगभग 70 सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।  इस दौरान विकास खंड मुरली छपरा के एडीओ (पंचायत) अवधेश कुमार पाण्डेय ने समस्त सफाई-मित्रों को सम्मानित करते हुए कहा कि " सम्मान सफाई- मित्रों का, संकल्प स्वच्छ भारत का " इसी थीम के साथ आज समस्त सफाई मित्रों और उनके आश्रितों के लिए निवारक स्वास्थ्य जांच, स्क्रीनिंग तथा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया है।   सम्मान पाकर गदगद सफाई मित्रों ने भी अपने एडीओ पंचायत अवधेश पाण्डेय, ब्लाक समन्वयक सुशील कुमार दुबे एवं डाक्टरों की टीम को माल्यार्पण कर सम्मानित ...

तकनीकी के माध्यम से हिन्दी का वैश्विक विस्तार संभव: डॉ. प्रमोद शंकर पाण्डेय

Image
 “हिन्दी के वैश्विकीकरण में तकनीकी की भूमिका” विषयक व्याख्यान का हुआ आयोजन बाँसडीह (बलिया)। स्नातकोत्तर महाविद्यालय बाँसडीह , बलिया में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत “ हिन्दी के वैश्विकीकरण में तकनीकी की भूमिका” विषयक व्याख्यान का आयोजन हिन्दी विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वर्तमान डिजिटल युग में हिन्दी के बढ़ते प्रभाव, तकनीकी माध्यमों के उपयोग तथा वैश्विक स्तर पर हिन्दी की संभावनाओं पर विचार-विमर्श करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। उपस्थित अतिथि वक्ता डॉ० प्रमोद शंकर पाण्डेय जी का महाविद्यालय परिवार की ओर से पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। तदुपरान्त बीएलएड की छात्रा निक्की तिवारी ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत अंजली और शिवांगी ने प्रस्तुत किया। स्वागत वक्तव्य श्री सत्येंद्र कुमार पाण्डेय व विषय प्रवर्तन अंजनी कुमार मिश्र ने किया।  विषय पर व्याख्यान देते हुए डॉ० प्रमोद शंकर पाण्डेय जी ने अपने वक्तव्य में हिन्दी भाषा के प्रथम कवि ...

अंतर महाविद्यालयीय भाषण प्रतियोगिता में साक्षी सिंह रही प्रथम

Image
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत अंतरमहाविद्यालयीय भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत सोमवार को अंतर महाविद्यालयीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।   प्रथम चरण में सम्बद्ध महाविद्यालयों में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसके विजेता विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता के द्वितीय चरण  में विश्वविद्यालय में प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक सहभाग किया और विकसित भारत की संकल्पना विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए।  इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान साक्षी सिंह, बीए-एलएलबी, द्वितीय स्थान विवेक सिंह बीसीए -एआई एवं अंकिता पाण्डेय, शहीद मंगल  पाण्डेय राजकीय महिला महाविद्यालय को संयुक्त रूप से एवं तृतीय स्थान शाम्भवी, मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास को प्राप्त हुआ। ये विजेता प्रतिभागी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका में  डॉ. विवेक कुमार राय, डॉ. प्...

राज्यस्तरीय एआईएसएचई कार्यशाला में चन्द्रशेखर विवि ने टॉप टेन में बनाया स्थान

Image
विवि के नोडल अधिकारियों को प्रशिक्षित करने हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन  बलिया। राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, लखनऊ में ऑल इंडिया सर्वे ऑफ़ हायर एजुकेशन के विश्वविद्यालय नोडल अधिकारियों को प्रशिक्षित करने के लिए एक राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। इस कार्यशाला में जननायक विश्वविद्यालय बलिया के एआईएसएचई विश्वविद्यालय नोडल अधिकारी डॉ. शशि भूषण, अर्थशास्त्र विभाग एवं डॉ. विजय शंकर पाण्डेय, वाणिज्य विभाग ने प्रतिभाग किया।   कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री श्री योगेंद्र उपाध्याय मुख्य अतिथि रहेl कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में राज्य के सभी विश्वविद्यालयों का रिपोर्ट कार्ड पढ़ा गया एवं उत्तर प्रदेश के उन विश्वविद्यालयों की एक टॉप टेन सूची जारी की गई जिसने सुनिश्चित समय सीमा में शत-प्रतिशत डाटा भरा एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों द्वारा डाटा भरवाया।  इस सूची में जननायक विश्वविद्यालय को सातवां स्थान प्राप्त हुआ। टॉप टेन के सभी विश्वाविद्यालयों को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा सम्मानित किया जा...

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने नशे से होने वाले दुष्परिणामों को किया प्रस्तुत

Image
नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत जेएनसीयू द्वारा नुक्कड़ नाटक का हुआ आयोजन बलिया। नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया के भूगोल विभाग के विद्यार्थियों ने बसंतपुर मोड़ पर नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने प्रभावशाली संवाद, अभिनय एवं जागरूकता नारों के जरिए नशे से होने वाले सामाजिक, पारिवारिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्परिणामों को प्रस्तुत किया।  विद्यार्थियों ने विशेष रूप से युवाओं को नशे की बढ़ती प्रवृत्ति से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया। बसंतपुर मोड़ से गुजरने वाले राहगीरों एवं स्थानीय लोगों ने रूककर यह नाटक देखा और विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की।  कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ल के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का संयोजन डॉ. प्रेम भूषण यादव ने किया। भूगोल विभाग प्रभारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी एवं प्राध्यापिका पूजा सिंह ने विद्यार्थियों के नेतृत्व में यह आयोजन सम्पन्न हुआ।   नुक्कड़ नाटक में एम.ए. भूगोल के विद्यार्थि...

दिल की धड़कन को न करे नजरअंदाज, समय पर जांच से बच सकती है जिंदगी

Image
कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट के बैनर तले सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. संतोष कुमार ने की अपील बलिया। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट के बैनर तले जनपद के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. संतोष कुमार, एमबीबीएस, एमडी (मेडिसिन) ने बलिया के नागरिकों से अपने हृदय के प्रति विशेष सजग रहने की अपील की। डॉ. संतोष कुमार ने कहा कि आज की बदलती जीवनशैली, तनाव, खान-पान में लापरवाही, शारीरिक मेहनत की कमी, धूम्रपान, तंबाकू का सेवन, मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और बढ़ता कोलेस्ट्रॉल हृदय रोग के प्रमुख जोखिम कारकों में शामिल हैं। इसलिए स्वस्थ व्यक्ति भी समय-समय पर अपने ब्लड प्रेशर, शुगर और कोलेस्ट्रॉल की जांच कराते रहें। उन्होंने कहा कि सीने में दर्द या दबाव, अचानक सांस फूलना, अत्यधिक पसीना आना, चक्कर, असामान्य कमजोरी अथवा दर्द का हाथ, कंधे, पीठ या जबड़े तक पहुंचना जैसे लक्षण दिखाई दें तो इसे सामान्य समस्या समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसी स्थिति में तत्काल चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है। डॉ. संतोष कुमार ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि “हृदय को स्वस्थ रखने के लिए दवा से पहल...

ऑन द स्पॉट प्रदान की गई केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी

Image
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सरकार की योजनाओं की दी गयी जानकारी  बलिया। माननीय कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी की प्रेरणा एवं कुलपति श्री नरेंद्र कुमार शुक्ल के कुशल निर्देशन में जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया में सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत परिसर में एक ही स्थान पर केंद्र एवं राज्य सरकार की समस्त योजनाओं की जानकारी ऑन द स्पॉट प्रदान की गई। कार्यक्रम में कृषि एवं किसान, महिला एवं बालिका, स्वास्थ्य, शिक्षा, युवा एवं रोजगार, आवास एवं सामाजिक सुरक्षा, उद्योग एवं स्वरोजगार, रोजगार एवं  कौशल, शिक्षा एवं डिजिटल सशक्तीकरण आदि विषयों पर चल रहे केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। कौन सी योजना समाज के किस वर्ग के लिए कियान्वित की जा रही है, उस योजना का लाभ कैसे लिया जाय, योजना की पात्रता क्या होगी इत्यादि की संपूर्ण सूचना विद्यार्थियों को एवं गोद लिए हुए गाँव की महिलाओं को दी । विषय विशेषज्ञ के रूप में डॉ. संध्या, सहायक आचार्य, गृह विज्ञान विभाग एवं डॉ. स्मिता, सहायक आचार्य, समाजशास्त्र विभाग...

मनाई गई शहीद भगत सिंह की 119वीं जयन्ती

Image
‘‘हर दिन या शाम, हो हिन्दी के नाम’’ गूंज के साथ हिन्दी पखवारा का हुआ समापन बलिया। कबीरम् समाज-बलिया, जनता जनार्दन मंच -बलिया तथा अखिल भारतीय कबीरम् सेवा संघ, गर्जपतिपुरम् के तत्वावधान में ग्रेसस कम्प्यूटर सेंटर-टी0डी0 कालेज चौराहा, बलिया के पास शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयन्ती उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर इन्कलाब जिन्दाबाद, भारत माता की जय उद्घोष कर हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। तत्पश्चात् हिन्दी राष्ट्रभाषा घोषित हो, मन की भाषा, प्रेम की भाषा। हिन्दी है भारत जन की भाषा।। हिन्दी का करें सम्मान, यही है सच्चा हिन्दुस्तान। हिन्दी हमारी आवाज है, भारत का स्वाभिमान है। हर दिन या शाम, हो हिन्दी के नाम। गूंज के साथ हिन्दी पखवारा का समापन किया गया। सर्वप्रथम श्री मुरली मनोहर टाउन पी0जी0 कालेज, बलिया के प्राचार्य डाॅ0 दयालानन्द राय तथा कबीरम् सोसायटी की महासचिव श्रीमती मधुमालिनी साहू जी, जयप्रकाश नारायन विश्वविद्यालय, छपरा, अर्थशास्त्र विभागध्यक्ष प्रो0 अजीत कुमार तिवारी को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।  आगे कुॅवर सिंह पी0जी0 कालेज , बलिया के पूर्व...

कबीरम् समाज द्वारा मनाया गया हिन्दी पखवारा

Image
हिन्दी के प्रचार-प्रसार तत्सम्बन्धी कई मुद्दों पर किया गया विचार बलिया। कबीरम् समाज - बलिया तथा अखिल भारतीय कबीरम् सेवा संघ , ‘‘गर्जपतिपुरम’’ के तत्वावधान में राजा गाधि की नगरी गाजीपुर का पुरातन नाम ‘‘गर्जपतिपुरम’’ का भ्रमण कर धूमधाम से हिन्दी पखवारा मनाया गया। सर्वप्रथम जिला कलेक्ट्रेट गाजीपुर स्थित कामरेड सरजू पाण्डेय की प्रतिमा के सामने हिन्दी राष्ट्र भाषा घाोषित करो, कबीरम् समाज जिन्दाबाद, इंकलाब जिन्दाबाद, भारत माता की जय, कामरेड सरजू पाण्डेय अमर रहे इत्यादि नारा लगाकर हिन्दी पखवारा मनाया गया।  तत्पश्चात वरिष्ठ अधिवक्ता शशि शेखर श्रीवास्तव उर्फ सुधीर श्रीवास्तव, स्वास्थ सेवाएं विभाग, उ0प्र0 सरकार की सेवा निवृत्त संयुक्त निदेशक तथा जाने-माने चिकित्सक डाॅ0 आर0पी0 शर्मा, जनपद गाजीपुर के विद्युत विभाग के एस0डी0ओ0 श्री मुन्नी लाल गुप्ता तथा जंगीपुर स्थित जानकी देवी मेमोरियल अस्पताल के प्रबन्धक अवधेश कुमार गुप्ता इत्यादि से भेंट कर हिन्दी के प्रचार-प्रसार तत्सम्बन्धी कई मुद्दों पर विचार किया गया।  उक्त अवसर पर श्री मुरली मनोहर टाउन पी0जी0...

समावेशी प्रगति हेतु शोध एवं नवाचार पर तथ्यों के साथ प्रतिभागियों ने रखे विचार

Image
जेएनसीयू में सेवा संकल्प अभियान 2026 अन्तर्गत भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान 2026 के अन्तर्गत दिनांक 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 के मध्य कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। कुलपति प्रो. नरेन्द्र कुमार शुक्ल के संरक्षण और कुलसचिव एस. एल. पाल के निर्देशन चल रहे इस अभियान में शनिवार को विकसित भारत की संकल्पना विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने हेतु अपनी संस्कृति के मूल से जुड़े रहकर शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग एवं व्यापार, सेवा क्षेत्र, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, सुरक्षा, संचार, स्वच्छ पर्यावरण और इनमें उत्तरोत्तर समावेशी प्रगति हेतु शोध एवं नवाचार पर तथ्यों के साथ अपने विचार रखे।  प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में गृह विज्ञान विभाग की सहायक आचार्य डॉ. संध्या नारायण, बीसीए- एआई के सहायक आचार्य कन्हैया पाण्डेय और  पुष्पेन्द्र कुमार रहे। संचालन मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग के सहायक आचार्य डॉ. शैलेन्द्र कुमार...

गोंगपा पूर्व जिलाध्यक्ष दादा अलगू गोंड के आकस्मिक निधन पर शोक

Image
गोंड नेताओं ने अर्पित की विनम्र भावभीनी श्रंद्धाजलि बलिया। जनपद के बांसडीह तहसील अंतर्गत ग्राम सूरजपूरा के मूल निवासी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष दादा अलगू गोंड की 26 सितम्बर 2026 की रात्रि को हुई आकस्मिक निधन पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री/उत्तर प्रदेश प्रभारी अरविन्द गोंडवाना सहित युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज शाह, जिलाध्यक्ष सुरेश शाह, तहसील अध्यक्ष संजय गोंड, विश्वनाथ गोंड, विजय शंकर गोंड ने गहरा शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये गंतव्य आत्मा की शांति के लिये प्रकृति शक्ती फड़ापेन बड़ादेव से प्रार्थना की है। गोंडवाना नेताओं ने कहा कि दादा अलगू गोंड जी के एकाएक हमारे बीच से चले जाना आदिवासी जनजाति गोंड समुदाय व गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की बड़ी क्षति है जिसकी भरपाई निकट भविष्य में पूर्ण होना संभव नहीं दिखता है। दादा अलगू गोंड का संपूर्ण जीवन गोंडवाना आंदोलन के लिए समर्पित रहा है।

चरित्र निर्माण में भारतीय ज्ञान परम्परा की रही है महत्वपूर्ण भूमिका: प्रो. आर.एन. त्रिपाठी

Image
समाज शास्त्र विभाग द्वारा व्याख्यान का आयोजन बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया के समाजशास्त्र विभाग में शनिवार को अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस आयोजन के मुख्य वक्ता काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रसिद्ध समाजशास्त्री प्रो. आर. एन . त्रिपाठी रहे जो पूर्व में  लोक सेवा आयोग एवं उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग के सदस्य भी रह चुके हैं। उन्होंने अपने व्याख्यान में भारतीय ज्ञान परम्परा की विस्तृत  व्याख्या की। बताया कि आदिकाल से ही समाज के सदस्यों के चरित्र निर्माण में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।  कहा कि नई शिक्षा नीति का मुख्य उद्देश्य ज्ञान की विभिन्न शाखाओं में भारतीय ज्ञान परम्परा के महत्व को पुनर्स्थापित करना है।  कार्यक्रम का संचालन विभाग की सहायक आचार्य स्मिता ने किया। समाजविज्ञान संकाय के अध्यक्ष प्रो. एस. पी. सिंह,  समाजशास्त्र विभाग की अध्यक्ष डॉ. प्रियंका सिंह, प्रो. राम नरेश यादव, डॉ. अनिल कुमार आदि प्राध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। रिपोर्ट: विनय कुमार

विश्व पर्यटन दिवस (27 सितम्बर) पर विशेष-

Image
बलिया ज़िला में हैं पर्यटन के विविध आयाम: विकसित कर बनाया जा सकता है पर्यटन का जाल                                                    -डा.गणेश पाठक  जनपद बलिया विविधताओं एवं विभिन्नताओं से भरा पड़ा है।खनिज संसाधन विहिन इस जिला में कोई बड़ा उद्योग भी स्थापित नहीं है। लघु एवं कुटीर उद्योगों की स्थिति भी बेहतर नहीं है। एकमात्र कृषि ही जनपद की अर्थव्यवस्था का स्रोत है। कृषि का भी समुचित विकास नहीं हो पाया है। यही कारण है कि बलिया ज़िला में बेरोजगारों भरमार है और जिला का विकास भी कुंठित हो गया है। ऐसी स्थिति में पर्यटन ही एकमात्र ऐसा विकल्प दिखाई दे रहा है,जिसको विकसित कर बलिया ज़िला को विकास के पथ पर अग्रसर किया जा सकता है। बलिया में है पर्यटन विकास की अपार सम्भावनाएं -      बलिया ज़िला में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं विद्यमान हैं। खासतौर से खासतौर से धार्मिक - आध्यत्मिक एवं पौराणिक स्थलों, ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थलों, प...

पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ0 मनमोहन सिंह की जयंती 26 सितम्बर पर विशेष प्रस्तुति

Image
आज भी प्रासंगिक व प्रेरणादायी है डाॅ0 मनमोहन सिंह के विचार: प्रो. सन्तोष प्रसाद गुप्त बहुआयामी प्रतिभा के धनी मनमोहन सिंह का जन्म ब्रिटिश पंजाब में 26 सितम्बर 1932 को हुआ था, जिनका निधन 23 दिसम्बर 2024 को 92 साल की उम्र में दिल्ली में हुआ। उनकी माता का नाम अमृत कौर और पिता का नाम गुरूमुख सिंह था। देश के विभाजन के बाद मनमोहन सिंह का परिवार भारत चला आया।  यहां पंजाब विश्वविद्यालय से मनमोहन सिंह ने स्नातक तथा स्नातकोत्तर की पढ़ाई की। बाद में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से इन्होंने पीएच-डी की। तत्पश्चात आक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से डी-फिल किया। उनकी पुस्तक ‘‘ इण्डियाज ट्रेड एक्सपोर्ट ट्रेन्ड्स एण्ड प्रास्पेक्टस फाॅर सेल्फ सस्टेन्ड ग्रोथ’’ भारत की अन्तर्मुखी व्यापार नीति की प्रमुख पुस्तक मानी जाती है। डाॅ0 सिंह ने अर्थशास्त्र के अध्यापक के तौर पर पंजाब विश्वविद्यालय तथा दिल्ली स्कूल आफ इकाॅनामिक्स में अपनी सेवा प्रदान की। डाॅ0 मनमोहन सिंह ने संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास सम्मेलन सचिवालय में सलाहकार भी रहे। 1972 में उन्हे वित्त मंत्रालय में आर्थिक सलाहकार नियुक्त किया गया। ...

हम सभी की स्मृति में रहेगा आपका सहयोग: अरविंद गांधी

Image
निवर्तमान जिलाधिकारी को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने भी दिया विदाई  बलिया। निवर्तमान जिलाधिकारी बलिया श्री मंगला प्रसाद सिंह का विदाई समारोह का आयोजन बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार, बलिया में 1:00 बजे दिन में किया गया। इसमें निवर्तमान जिलाधिकारी बलिया श्री मंगला प्रसाद सिंह जी, वर्तमान जिलाधिकारी बलिया श्री ज्ञानेंद्र सिंह जी, मुख्य विकास अधिकारी, पुलिस अधीक्षक बलिया, सभी उप जिलाधिकारी, सभी विभागों के प्रमुख उपस्थित रहे।  इस अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद गांधी निवर्तमान जिलाधिकारी श्री मंगला प्रसाद सिंह जी को विदाई दिया। इस अवसर पर अनिल कुमार गुप्ता, मीडिया प्रभारी प्रीतम गुप्ता आदि उपस्थित रहे।   विदाई समारोह को संबोधित करते हुए श्री अरविंद गांधी ने कहा कि आपके साथ काफी दिनों तक जनहित और व्यापारी उद्यमी बंधु के हित में काम करने का मौका मिला। आपका काफी सहयोग मिला जो हम सभी की स्मृति में रहेगी। बलिया आपके कार्य को कभी नहीं भूलेगा।

शैक्षणिक भ्रमण दल को कृषि प्रभारी ने हरी झंडी दिखा किया रवाना

Image
जेएनसीयू के बी.एससी. कृषि छात्रों का राष्ट्रीय कृषि महत्त्वपूर्ण सूक्ष्मजीव ब्यूरो में शैक्षणिक भ्रमण बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कृषि संकाय के बी.एससी. कृषि के विद्यार्थियों के लिए आईसीएआर-राष्ट्रीय कृषि महत्त्वपूर्ण सूक्ष्मजीव ब्यूरो, कुशमौर, मऊ में शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया।  कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ल के निर्देशन में आयोजित इस शैक्षणिक भ्रमण दल को कृषि प्रभारी  डॉ. संजीव कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को कृषि में सूक्ष्मजीवों की उपयोगिता, जैव उर्वरकों, जैव नियंत्रण एजेंटों, सूक्ष्मजीव संरक्षण तथा फसल उत्पादन एवं मृदा स्वास्थ्य में उनके वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक महत्व से परिचित कराना था।  भ्रमण दल का नेतृत्व डॉ. लाल विजय सिंह ने किया। उनके साथ श्री पंकज कुमार पटेल, श्री विकास कुमार यादव एवं सुश्री अंकिता सिंह ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन एवं सहयोग किया। आईसीएआर- राष्ट्रीय कृषि महत्त्वपूर्ण सूक्ष्मजीव ब्यूरो के निदेशक डॉ. आलोक कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में ...