बाबू मुरली मनोहर लाल की पुण्य तिथि 4 सितम्बर पर विशेष प्रस्तुति:-
मुरली मनोहर जी का व्यक्तित्व व कृतित्व आज भी सभी को करता है प्रेरित: प्रो.सन्तोष प्रसाद गुप्त श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर विशेष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जिसे जनमाष्टमी या गोकुलाष्टमी के रूप में जाना जाता है। यह एक वार्षिक हिन्दु त्योहार है जो विष्णु के दस अवतारों में से आठवें और चैबीस अवतारो में से बाइसवें अवतार श्रीकृष्ण के जन्म आनन्दोत्सव के लिए मनाया जाता है। यह हिन्दु चन्द्र पद के अनुसार कृष्ण पक्ष के आठवें दिन अष्टमी को भाद्र पद में मनाया जाता है। श्री कृष्ण जी भगवान विष्णु के अवतार हैं, उनके माता पिता वासुदेव तथा देवकी जी के विवाह के समय माता कंस जब अपनी बहन देवकी को ससुराल पहुंचाने जा रहा था तभी आकाशवाणी हुई थी जिसमें बताया गया था कि देवकी का आठवां पुत्र कंस का अंत करेगा अर्थात यह होना पहले से ही निश्चित था। अतः वासुदेव तथा देवकी को कारागार में रखने के बावजूद भी कंस कृष्ण को नहीं मार पाया तथा मथुरा के बंदीगृह मे कृष्ण के जन्म के उपरान्त उनके पिता वासुदेव यमुना पार करके उन्हे गोकुल मे नन्द और यशोदा तक पहुंचाते है। इसी की स्मृति मे कृष्ण जन्माष्टमी पर्व...