Posts

Showing posts with the label गायत्री महायज्ञ

समाज व राष्ट्र के लिए दिव्य और दैविक है गायत्री प्रवाह: विजेंद्र चौबे

Image
गायत्री शक्तिपीठ पर एक जनवरी से होगा विराट 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ बलिया। गायत्री परिवार द्वारा एक से चार जनवरी तक आयोजित 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ राष्ट्र को सक्षम समर्थ एवं समृद्ध बनाने का महान आध्यात्मिक प्रयोग है। कहा मनुष्य एट भटका हुआ देवता है। यदि मनुष्य सही दिशा में चल पड़े तो उससे बढ़कर श्रेष्ठ इस संसार में कोई नहीं। गायत्री महायज्ञ मानव को ठीक करने और सही दिशा में ले जाने का उपाय है।  उक्त बातें गायत्री शक्तिपीठ के प्रभारी विजेंद्र नाथ चौबे ने कहीं। वे रविवार को मीडिया कर्मियों को संबंधित कर रहे थे। शक्तिपीठ प्रभारी ने आगामी नववर्ष के प्रथम दिवस एक जनवरी से चार जनवरी तक गायत्री शक्तिपीठ परिसर में आयोजित 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की जानकारी दे रहे थे। श्री चौबे ने बताया कि एक जनवरी से चार जनवरी तक विराट 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ और गायत्री माता प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा वार्षिकोत्सव आयोजित है। कहा आयोजन में 500 साधक दंपति मनोयोग से साधना भी करेंगे। उनके प्रवास का भी बेहतर आयोजन किया गया है। दिव्य एवं भव्य कलश यात्रा एक जनवरी को  श्री चौबे ने बताया कि एक...

घर-घर में अक्षत पुष्प देकर दिया जा रहा निमंत्रण

Image
गायत्री शक्तिपीठ बलिया में एक जनवरी से होगा गायत्री महायज्ञ एवं विराट संस्कार महोत्सव बलिया। मां गायत्री प्राण प्रतिष्ठा वार्षिकोत्सव 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं विराट संस्कार महोत्सव दिनांक 1 जनवरी से 4 जनवरी 2025 तक होने वाले विराट आयोजन में भागीदारी हेतु गायत्री परिवार के साधक बहनों द्वारा घर घर में अक्षत पुष्प देकर निमंत्रण दिया जा रहा है।  शहर के प्रबुद्ध वर्ग, स्वयं सेवक संगठन, व्यपारीक वर्ग, अधिकारी, शहर के 25 वार्ड में 20 टोली द्वारा घर घर में अक्षत पुष्प वितरण कर निमंत्रण दिया जा रहा है। वही जनपद के 170 न्याय पंचायत में प्रचार चल रहा है। 17 ब्लाकों, बलिया नगर के 25 वार्ड से  निर्धारित मंदिरों से झांकीयो के साथ जय घोष भजन कीर्तन करते हुए वाहन रथयात्रा के साथ मंगल कलश शोभा यात्रा में शामिल होने की व्यवस्था किए जा रहें हैं। उक्त जानकारी देते हुए गायत्री शक्तिपीठ बलिया के प्रमुख विजेंद्र नाथ चौबे ने बताया कि यज्ञ में पांच दिन के शिविर में संकल्पित पांच सौ साधक दम्पति को रहने ठहरने की आवासीय व्यवस्था किए जा रहे हैं।

गायत्री जयंती व गंगा दशहरा का पावन पर्व समारोह 9 जून को

Image
गायत्री शक्तिपीठ पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार होंगे सम्पन्न बलिया। शहर के महावीर घाट गंगा जी मार्ग पर स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर 9 जून दिन वृहस्तपतिवार को गायत्री जयंती व गंगा दशहरा के पावन पर्व समारोह आयोजित किया जाएगा।             उक्त जानकारी देते हुए गायत्री शक्तिपीठ के विजेंद्र नाथ चौबे ने बताया कि 09 जून दिन वृहस्तपतिवार को प्रातः 05 बजे से अखण्ड जप (24घंटा) हेतु प्रारंभ होगा। वही अगले दिन 10 जून शुक्रवार को प्रातः 04 बजे से सामुहिक गंगा स्नान, सूर्य अर्घ्य दान, गंगा- गायत्री चालिसा पाठ होगा। तथा प्रातः 7 बजे से पांच कुंडिय गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार सम्पन्न होंगे। वही पूर्वाहन 10 बजे से गायत्री जयंती पर्व पूजन, संगीत प्रवचन, शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु संकल्प, शांति पाठ, प्रसाद वितरण, विदाई सम्पन्न होगा। उन्होंने सभी श्रद्धालु भक्तो से कार्यक्रम में सम्मिलित होकर पूण्य का लाभ उठाने की अपील की है।

मां गंगा के 107 घाटों पर होगा सामुहिक सूर्य अर्घ्य दान व दीप महायज्ञ

Image
कार्यकर्तागण 6 मई तक काशी स्थित राजघाट कैम्प कार्यालय पर कर ले अपना पंजीकरण बलिया। गायत्री परिवार के दस हजार युवाओं के द्वारा सामुहिक सूर्य अर्घ्य दान व दीप महायज्ञ मां गंगा के 107 घाटों पर दिनांक 7 और 8 म‌ई को डा0 चिन्मय पण्ड्याजी के द्वारा सम्पन्न किया जायेगा। उपरोक्त अवसर पर वाराणसी ज़ोन के सभी बीस जिलों से 200 युवा समय दानी समर्पित कार्यकर्ता दिनांक 6 मई को प्रात सात बजें तक काशी स्थित राजघाट कैम्प कार्यालय पर पहुंच कर अपना पंजीकरण अवश्य ही करवा लें।  वाराणसी ज़ोन के समन्वयक प्रसेन सिंह द्वारी जारी सूचना के अनुसार केन्द्रीय प्रतिनिधियों द्वारा प्रशिक्षण उपरान्त उन्हें घाटों पर कार्यक्रम संचालन व्यवस्था में नियुक्त किया जायेगा। सभी कार्यकर्ताओं को गणवेश में आना है। कहा कि सभी जिला समन्वयक अपने जिलों से आने वाले कार्यकर्ताओं की सूची अति शीघ्र ज़ोन कार्यालय के मोबाइल पर भेजने की कृपा करें। उक्त जानकारी गायत्री शक्तिपीठ महावीर घाट बलिया के विजेंद्र नाथ चौबे ने दी है।

दो अप्रैल से प्रारंभ होगा पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ

Image
चैत्र नवरात्रि में नवरात्रि साधना हेतु होगा गायत्री महापीठ पर विविध आयोजन बलिया। चैत्र माह में प्रारम्भ हो रहे चैत्र नवरात्रि के अवसर पर नवरात्रि साधना हेतु शहर के महावीर घाट स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर 2 अप्रैल दिन शनिवार से विविध कार्यक्रमो के साथ पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ प्रारम्भ होगा जो कि 10 अप्रैल दिन रविवार को पूर्णाहुति कार्यक्रम तक चलेगा। उक्त जानकारी देते हुए महावीर घाट स्थित गायत्री शक्तिपीठ के विजेंद्र नाथ चौबे ने बताया कि हमारी सनातन संस्कृति, ऋषि चिंतन द्वारा प्रणीत, परिपूर्ण है। ऋषि कहते हैं कि ऋतु परिवर्तन की इस संक्रांति बेला में हमारे शरीर और मन में भी अनुकूल परिवर्तन होते हैं।अतः तन व मन दोनों को साधने हेतु धर्म में आस्था रखने वाले सभी श्रद्धालु व्रत- उपवास रखते हुए आद्यशक्ति माँ भगवती की उपासना करते हुए नवरात्रि पर्व मानते है। इन नौ दिनों में गायत्री मंत्र जप, अनुष्ठान, साधना अत्यंत सिद्ध, सशक्त, व पुण्यफल दायीं होती है। गायत्री शक्तिपीठ महावीर घाट गंगा जी मार्ग बलिया पर भी इस पर्व को सामूहिकता के साथ  मनाया जा रहा है। श्री चौबे ने बताया कि नवरात्रि...

नौ कुंडीय यज्ञ शाला में आहुतियां समर्पित कर गायत्री परिजनों द्वारा मनाया गया बसंत पर्व

Image
जनपद के सभी ब्लॉक एवं वार्ड भागीदारी के साथ शक्ति पीठ के साधना कक्ष में करेंगे सामूहिक जप बलिया। बसंत पंचमी के पावन अवसर पर महावीर घाट, गंगा जी मार्ग पर स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर बसंत पर्व बड़े ही उत्साह एवं उमंग के साथ नौ कुंडीय यज्ञ शाला में आहुतियां समर्पित कर गायत्री परिजनों द्वारा मनाया गया। इस दौरान विगत एक वर्षीय महा पुरश्चरण गायत्री मंत्र अनुष्ठान 24 घंटा सामूहिक अखंड जप का पूर्णाहुति के साथ इस बसंत पर्व से सूर्योदय से सूर्यास्त तक सामूहिक जप का संकल्प किया गया।  उक्त जानकारी देते हुए गायत्री शक्तिपीठ के विजेंद्र नाथ चौबे ने बताया कि जनपद के सभी 17 ब्लॉक एवं नगर के सभी 25 वार्ड के कार्यवाहको ने निर्धारित तिथि पर अपने ब्लॉक एवं वार्ड के सभी ग्राम सभा की भागीदारी के साथ शक्ति पीठ बलिया के साधना कक्ष में करने का संकल्प लिया। जिसके अनुसार ब्लॉक मुरली छपरा दिनांक 1 एंव 18 को, बैरिया 2 एवं 19, बेलहरी 3 एवं 20, दुबहर 4 एवं 21, हनुमानगंज 5 एवं 22, गड़वार 6 एवं 23, नगरा 7 एवं 24, बेल्थरा रोड 8 एवं 25, नवानगर 9  एवं 26, मनियर 10 एवं 27,पंद्रह 11 एवं 28, बेरूआरवारी 12 ...

गायत्री महायज्ञ में हजारों लोगों ने किया हवन- पूजन

Image
प्रवचन व संगीत के माध्यम से श्रद्धालुओं में हुई ज्ञान की वर्षा  बलिया। महावीर घाट स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर चल रहे 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के दौरान मंगलवार को मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल सहित हजारों लोगों ने हवन- पूजन किया। शान्तिकुञ्ज हरिद्वार से आये विद्वानों, आचार्यों ने प्रवचन व संगीत के माध्यम से कहा कि श्रद्धालुओं में ज्ञान की वर्षा की।बताया कि मनुष्य के ऊपर गुरु कृपा होती है तो वह सामान्य से असामान्य जीवन के व्यक्तित्व वाला हो जाता है। अमृत, पारस, कल्पवृक्ष व कामधेनु को किसी ने नहीं देखा। लेकिन सच्चे मिलने पर दयानंद सरस्वती, स्वामी विवेकानंद व शिवाजी जैसे उत्थान संभव है। अंत में हरिद्वार से आये आचार्यों ने सबको आशीर्वाद दिया। शक्तिपीठ प्रमुख विजेंद्र नाथ अतिथियों व कार्यकर्ताओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया और  प्रसाद देकर बिदा किया।

गुरु पार कराता है संसार रुपी वैतरणी को: डा. गायत्री किशोर त्रिवेदी

Image
108 कुन्डीय गायत्री महायज्ञ के दौरान सैकड़ों लोगों ने कराया विभिन्न संस्कार बलिया। महाबीर घाट स्थित गायत्री शक्ति पीठ के प्रागंण में 108 कुन्डीय गायत्री महायज्ञ के दौरान सोमवार को सैकड़ों लोगों ने देव निष्ठ तपोमूर्ति पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी के शिष्य बने।वहीं सैकड़ों लोगों का विभिन्न संस्कार कराया गया।  हरिद्वार से आये आचार्य डा.गायत्री किशोर त्रिवेदी ने गुरु की महत्ता बताते हुए कहा कि गु छिपा हुआ रु प्रकट कर दे, गुरु वहीं है जो मनुष्य के अंदर छुपे हुए गुण व ज्ञान को प्रकट कर दें।गुरु में निष्ठा रखने वालों का गुरु कभी साथ नहीं छोड़ता। गुरुदेव कहते है तुम मेरी ओर एक कदम चलों, मैं 10 कदम चलुंगा। नदी के इस तट पर बैठे मनुष्य को नदी पार कराने लिए गायत्री नौका रुपी हैं। उसे गुरु पार कराते हैं। इस संसार रुपी वैतरणी को गुरु पार कराता है। पहली गुरु मां होती है, दूसरी गुरु पालन करने वाले पिता होते हैं व तीसरे गुरु आध्यात्मिक गुरु होते है जो भवसागर से पार करते है।  बाद में संगीत के आचार्य श्रीहरि चौधरी ने संगीत के माध्यम से गुरु महत्व समझाया। सुनो युग ऋषि के जीवन पूर्ण कहानी ...

सुबह आठ बजे से प्रारंभ होगा यज्ञ

Image
अन्नप्राशन संस्कार, विद्यारंभ संस्कार सहित किये जायेंगे विविध संस्कार बलिया। महावीर घाट स्थित 108 कुन्डीय गायत्री महायज्ञ के तीसरे दिन सोमवार को सुबह आठ बजे से यज्ञ प्रारंभ होगा। इस दौरान विभिन्न संस्कार भी किये जायेंगे। यह जानकारी देते हुए गायत्री शक्तिपीठ प्रमुख विजेंद्र नाथ चौबे ने बताया कि यज्ञ के दौरान बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार, विद्यारंभ संस्कार, मुण्डन संस्कार, उपनयन संस्कार, यज्ञोपवीत संस्कार आदि होगें। संबंधित लोग अपना रजिस्ट्रेशन समय से करा लें। और दिक्षा लेने का समाग्री की खरीद ले। शाम को दीप यज्ञ भी होगा।जो लोग दीप प्रज्वलित करना चाहते है अपने घरों से दीपक व तैल भी साथ लेते आवें।