आरिफा उत्साही जी के बलिया प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन
बलिया कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग द्वारा स्वागत कार्यक्रम का हुआ आयोजन बलिया। पूर्वांचल संयोजक उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की आरिफा उत्साही जी के बलिया प्रथम आगमन पर कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आरिफा उत्साही का स्वागत किया। इस दौरान संगठन को मजबूत करने, अल्पसंख्यक समुदाय के बीच कांग्रेस की नीतियों एवं विचारधारा को पहुंचाने तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष उमाशंकर पाठक जो अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष आरिफ खान उषा सिंह अनुपमा सिंह राशिद कमाल, मोहम्मद शौकत, अब्बू तेज, पिंटू अहमद सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने संगठन की मजबूती और जनहित के मुद्दों को लेकर सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया। रिपोर्ट: मोहसिन उर्फ रिंकू