Posts

Showing posts with the label बलिया

मनजीत सिंह एंड कम्पनी में 23 अगस्त तक 'सावन मेला'

Image
ग्राहकों को कपड़े की खरीदारी पर मिल रहा आकर्षक उपहार बलिया। शहर की 50 साल पुरानी प्रसिद्ध रेडीमेड कपड़े की दुकान " मनजीत सिंह एंड कम्पनी " में सावन के अवसर पर " सावन मेला" का आयोजन किया जा रहा है।  दुकान प्रबंधन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार यह मेला 5 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक चलेगा। इस दौरान ग्राहकों को कपड़े की खरीदारी पर आकर्षक उपहार दिए जाएंगे। बैनर पर लिखा है - "कपड़ा मतलब मनजीत" और "अब आएगा मजा"। दुकान की दोनों ब्रांच: - * 1st ब्रांच*: आर्य समाज रोड - बलिया   - *2nd ब्रांच* : कासिम बाजार   दुकान के बाहर लगे पोस्टरों में लिखा है - "बारीश हुई आयी चेहरे पे मुस्कान, लो भईया सज गयी उपहारों से मेरी दुकान", "पिता जी ने चलाया हम भी चलाएंगे, सावन आते ही उपहारों से झोला भरवाएंगे"। 50 वर्षों से बलियावासियों की सेवा कर रही इस दुकान में सावन मेले के दौरान फॉल, पेटीकोट से लेकर लेडीज सूट, साड़ी और अन्य वस्त्रों पर विशेष ऑफर उपलब्ध रहेंगे। दुकानदारों का कहना है कि हर खरीदार के लिए उपहार सुनिश्चि...

मादक पदार्थों का सेवन शरीर पर डालता है गंभीर एवं दीर्घकालिक दुष्प्रभाव: डॉ. रितेश सोनी

Image
गुलाब देवी महाविद्यालय में नशा उन्मूलन: स्वास्थ्य, समाज और युवा विषयक संगोष्ठी का हुआ आयोजन बलिया। गुलाब देवी महिला महाविद्यालय, बलिया में युवा पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक करने तथा स्वस्थ एवं उत्तरदायी समाज के निर्माण के उद्देश्य से " नशा मुक्ति जागरूकता संगोष्ठी " का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. निवेदिता श्रीवास्तव ने की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञानार्जन नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, आत्मानुशासन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास करना भी है। उन्होंने छात्राओं का आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार और समाज में भी नशामुक्ति के प्रति जनजागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाएँ। जागरूकता एवं सतत संवाद से ही नशामुक्त समाज का निर्माण संभव: श्रीमती संध्या पाण्डेय कार्यक्रम में विनायक सामाजिक संस्था की सामाजिक कार्यकर्ता श्रीम...

अकीदत के साथ संपन्न हुआ जुलूसे चेहल्लुम, गूंजी 'या हुसैन' की सदाएं

Image
ऐतिहासिक जंजीरी मातम के साथ शोहदा-ए-कर्बला को पेश की गई खिराज-ए-अकीदत बलिया। शहर के बिशुनीपुर स्थित स्व. मुनीर हसन जैदी के प्राचीन इमामबाड़े से 25 सफर को जुलूसे चेहल्लुम पूरी अकीदत, गम और शांतिपूर्ण माहौल में बरामद हुआ। 'या हुसैन' की सदाओं के बीच जुलूस में अमारी, जुल्जनाह, अलम और ताबूत शामिल रहे। जुलूस से पूर्व आयोजित मजलिस को खिताब करते हुए हुज्जतुल इस्लाम मौलाना आज़ीम जौरासी किब्ला ने हजरत इमाम हुसैन (अ.स.) और 72 शोहदा-ए-कर्बला की कुर्बानियों पर प्रकाश डाला। मजलिस की शुरुआत सोजख्वानी से हुई, जिसका संचालन मौलाना कुमैल व सिमाब गाजीपुरी ने किया।   समापन मौलाना वसीम रजा ज़ैदी की तकरीर के साथ हुआ। जुलूस में अंजुमन मुहिब्बाने हुसैन सम्मनपुर (आजमगढ़) व सदा-ए-अब्बास (बनारस) के नौहाख्वाहों सहित कुमैल, सुहैल और अली जै़दी ने दर्दभरे नौहे पेश किए। इस दौरान अंजुमन के सदस्यों ने जंजीरी मातम कर जनाबे जैनब (स.अ.) को पुरसा दिया। रास्ते में अकीदतमंदों के लिए सबीलों का इंतजाम था। पुलिस व प्रशासन के कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच आयोजन सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हु...

बलिया: जनाड़ी सपहा से सफेद टाटा योद्धा पिकअप चोरी

Image
बहेरी निवासी ने दी तहरीर बलिया।  जनपद के बहेरी गांव निवासी रवि प्रकाश मिश्रा पुत्र प्रकाश मिश्रा की टाटा योद्धा 1200 पिकअप गाड़ी चोरी हो गई है। पीड़ित ने इस संबंध में कोतवाली बलिया में प्रार्थना पत्र देकर प्राथमिकी दर्ज करने और गाड़ी बरामद करने की मांग की है। दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, उनकी गाड़ी दिनांक 07.08.2026 को स्थान जनाड़ी सपहा से अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई।  चोरी हुई गाड़ी का विवरण: - *वाहन संख्या*: UP60CT1167   - *मॉडल*: TATA YODHA 1200 PICKUP, BS6   - *निर्माण वर्ष*: अक्टूबर 2024   - *रंग*: आर्कटिक व्हाइट / सफेद   - *ईंधन*: डीजल   पीड़ित ने बताया कि गाड़ी की काफी खोजबीन की गई, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला। उन्होंने पुलिस से उचित कानूनी कार्रवाई कर गाड़ी बरामद कराने की गुहार लगाई है। थाने की कार्यवाही:   उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा दिनांक 08/08/2026 को प्रार्थना पत्र प्राप्ति रसीद भी जारी की गई है। जांचकर्ता अधिकारी के रूप में HC राजेश कुमार का नाम अंकित है। थाना प्रभ...

बलिया: जनाड़ी सपहा से सफेद टाटा योद्धा पिकअप चोरी

Image
बहेरी निवासी ने दी तहरीर बलिया।  जनपद के बहेरी गांव निवासी रवि प्रकाश मिश्रा पुत्र प्रकाश मिश्रा की टाटा योद्धा 1200 पिकअप गाड़ी चोरी हो गई है। पीड़ित ने इस संबंध में कोतवाली बलिया में प्रार्थना पत्र देकर प्राथमिकी दर्ज करने और गाड़ी बरामद करने की मांग की है। दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, उनकी गाड़ी दिनांक 07.08.2026 को स्थान जनाड़ी सपहा से अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई।  चोरी हुई गाड़ी का विवरण: - *वाहन संख्या*: UP60CT1167   - *मॉडल*: TATA YODHA 1200 PICKUP, BS6   - *निर्माण वर्ष*: अक्टूबर 2024   - *रंग*: आर्कटिक व्हाइट / सफेद   - *ईंधन*: डीजल   पीड़ित ने बताया कि गाड़ी की काफी खोजबीन की गई, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला। उन्होंने पुलिस से उचित कानूनी कार्रवाई कर गाड़ी बरामद कराने की गुहार लगाई है। थाने की कार्यवाही:   उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा दिनांक 08/08/2026 को प्रार्थना पत्र प्राप्ति रसीद भी जारी की गई है। जांचकर्ता अधिकारी के रूप में HC राजेश कुमार का नाम अंकित है। थाना प्रभ...

विकास भवन कर्मचारी महासंघ के महामंत्री बने अवनीश कुमार सिंह

Image
​उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के दिवार्षिक अधिवेशन में हुआ मनोनयन, बलिया के कर्मचारी संगठनों में हर्ष की लहर ​बलिया। ​विकास भवन कर्मचारी महासंघ, जनपद बलिया के महामंत्री पद पर लघु सिंचाई विभाग के कर्मचारी अवनीश कुमार सिंह के निर्विरोध निर्वाचित होने पर जिले के विभिन्न कर्मचारी संगठनों एवं प्रतिनिधियों में भारी उत्साह है। बापू भवन टाउन हॉल में आयोजित उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के दिवार्षिक अधिवेशन के दौरान अवनीश कुमार सिंह के चयन की औपचारिक घोषणा की गई। ​ अधिवेशन में प्रदेश भर से आए वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं जिले के विभिन्न विभागों के कर्मचारी नेताओं ने अवनीश सिंह का माल्यार्पण कर एवं अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि उनका यह कार्यकाल कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा और कल्याण के दृष्टिकोण से अत्यंत उत्तम एवं प्रेरणादायी रहेगा। ​ विभिन्न कर्मचारी संघों के प्रतिनिधियों ने बधाई संदेश देते हुए आशा व्यक्त की कि अवनीश कुमार सिंह अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन...

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत दस दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण

Image
12 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन बलिया। प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत जनपद बलिया में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 10 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।  जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र , बलिया के उपयुक्त उद्योग रोशन अम्बेडकर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी राजमिस्त्री, नाई, लोहार, मोची एवं बढ़ई ट्रेड में प्रशिक्षण के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि: 12.08.2026 आवेदन राज्य सरकार की वेबसाइट http://diupmsme.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन किए जाएंगे। आवश्यक दस्तावेज: आधार कार्ड, बैंक पासबुक, हाईस्कूल की मार्कशीट, आय प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र। चयन हेतु साक्षात्कार की तिथि बाद में पृथक से सूचित की जाएगी। प्रशिक्षण पूरा होने पर सरकार द्वारा टूलकिट भी प्रदान की जाती है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालय-उपयुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र बलिया से संपर्क कर सकते हैं। यह योजना परंपरागत कारीगरों और श्रमिकों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश...

नशा मुक्त युवा ही देश के उज्ज्वल भविष्य की है नींव: डॉ. अमरेंद्र कुमार

Image
नशा मुक्त युवा: विकसित भारत की आधारशिला विषय पर वेबिनार का हुआ आयोजन बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया के समाजशास्त्र एवं गृह विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में  शुक्रवार को ' नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान' के अंतर्गत नशा मुक्त युवा: विकसित भारत की आधारशिला विषयक वेबिनार का आयोजन किया गया।  वेबिनार के मुख्य वक्ता बलिया के जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार पौत्स्यायन ने अपने संबोधन में इस बात पर विशेष जोर दिया कि नशा मुक्त युवा ही देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं। कहा कि केवल कानून बनाकर  देश को नशामुक्त नहीं किया जा सकता, इसके लिए जन सहभागिता जरूरी है। उन्होंने देश के युवाओं का आह्वान किया कि नशीले पदार्थों से नहीं अपितु पुस्तकों से मित्रता करें। बताया कि हमारे देश के मादक द्रव्य सेवन के आँकड़े बहुत ही चिंताजनक है। यह व्यक्तिगत विघटन नहीं बल्कि सामाजिक विघटन की स्थिति है। हमारा लक्ष्य सिर्फ नशा मुक्त युवा ही न हो बल्कि स्वस्थ युवा, जागरूक युवा हो। गरिमापूर्ण जीवन का अवसर  प्रत्येक युवा को प्राप्त हो।...

नदियों के संरक्षण के लिए सभी को आना होगा आगे: धनंजय उपाध्याय

Image
कॉम्पोजिट विद्यालय निधरिया में हुई गंगा समग्र की गोष्ठी, शान्वी के जन्मदिन पर हुआ वृक्षारोपण बलिया। कॉम्पोजिट विद्यालय, निधरिया, नगर बलिया में 7 अगस्त दिन शुक्रवार को गंगा समग्र, जिला बलिया के तत्वावधान में जिला संयोजक धनंजय उपाध्याय के नेतृत्व में एक जनजागरण गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रवि कुमार यादव ने की। मुख्य वक्ता के रूप में गंगा समग्र के प्रांतीय कोष प्रमुख श्री राजेश्वर गिरी जी (एडवोकेट) उपस्थित रहे। अपने उद्बोधन में जिला संयोजक धनंजय उपाध्याय ने कहा कि गंगा समग्र माँ गंगा एवं उनकी सहायक नदियों की अविरलता, निर्मलता एवं संरक्षण के लिए समर्पित संगठन है। उन्होंने बताया कि गंगा समग्र अपने 15 विभिन्न आयामों के माध्यम से जनजागरण, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण तथा वृक्षारोपण जैसे विविध क्षेत्रों में कार्य कर रहा है। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय को संदेश दिया कि " हम माँ गंगा की रक्षा करें, माँ गंगा मेरी रक्षा करें" तथा नदियों के संरक्षण के लिए सभी को आगे आने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता श...

जागरूकता से ही नशामुक्ति अभियान को बनाया जा सकता है सफल: आनंद दुबे

Image
जेएन केसीयू में चल रहा नशामुक्त युवा और विकसित भारत अभियान बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेन्द्र कुमार शुक्ल के संरक्षण मे नशामुक्त युवा और विकसित भारत अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्राधिकारी सदर, सतीश कुमार शर्मा ने युवाओं के साथ संवाद किया। युवाओं को नशामुक्त जीवन के लिए प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने नशा के मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की।  कहा कि नशा युवा पीढ़ी को अंदर से खोखला कर रहा है। नशा व्यक्तिगत नहीं बल्कि सामाजिक समस्या है, देश और समाज के विकास में बड़ी बाधा बन गया है। युवाओं को आश्वस्त किया कि नशे से हो रहे अपराध से बचने के लिए भयमुक्त होकर पुलिस की मदद लें, पुलिस सदा सहायता प्रदान करेगी।   अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए वित्त अधिकारी आनंद दुबे ने कहा कि युवाओं की जागरूकता से ही नशामुक्ति अभियान को सफल बनाया जा सकता है। युवाओं को दृढ़संकल्पित होकर अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रयास करना चाहिए और प्रलोभनों से बचना चाहिए। नशा युवाओं को पथभ्रष्ट करता है और उनकी जिंदगी तबाह कर देता है, इससे बचें और अप...

21वें वर्ष भी कांवरिया संघ का देवघर धाम के लिए प्रस्थान

Image
बाबा बालेश्वर नाथ, महर्षि भृगु मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद हुए रवाना बलिया। सावन माह की शिवभक्ति और धार्मिक आस्था के बीच शुक्रवार को महाकरपुर (चांदपुर) से श्री सिदेश्वर महादेव कमेटी के तत्वावधान में लगातार 21वें वर्ष कांवरिया संघ का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हुआ। ग्राम प्रधान एवं पत्रकार पप्पू पाण्डेय ने वैदिक मंत्रोच्चार और विधिवत पूजा-अर्चना के उपरांत हरी झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं को यात्रा के लिए रवाना किया। यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व सभी कांवरियों ने जंगली बाबा, बाबा बालेश्वर नाथ तथा महर्षि भृगु मंदिर में दर्शन-पूजन कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के गगनभेदी जयघोष के बीच शिवभक्त पूरे उत्साह, श्रद्धा और भक्ति भाव से बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए प्रस्थान कर गए। इस अवसर पर ग्राम प्रधान पप्पू पाण्डेय ने कहा कि सावन माह भगवान शिव की आराधना का सबसे पवित्र समय माना जाता है। कांवर यात्रा केवल धार्मिक परंपरा ही नहीं, बल्कि सेवा, अनुशासन, समर्पण और सामाजिक समरसता का भी संदेश देती है। उन्होंने सभ...

डॉ० जायसवाल ने प्राचीन राजनैतिक एवं सांस्कृतिक इतिहास पर किए प्रशंसनीय शोध कार्य

Image
डॉ० काशी प्रसाद जा यसवाल की पुण्यतिथि पर उनकी स्मृतियों को किया गया नमन बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० नरेन्द्र कुमार शुक्ल के संरक्षण में प्राचीन इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग द्वारा डॉ० काशी प्रसाद जायसवाल की पुण्यतिथि के अवसर पर डॉ० काशी प्रसाद जायसवाल: व्यक्तित्व और कृतित्व विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया।  मुख्य वक्ता हिन्दी विभाग के सहायक आचार्य डॉ० प्रवीण नाथ यादव ने डॉ० जायसवाल के व्यक्तित्व पर विस्तृत चर्चा करते हुए बताया कि ये ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से इतिहास विषय में परास्नातक करने के साथ ही बार एट लॉ की उपाधि और चीनी भाषा में डिप्लोमा की योग्यता भी अर्जित किया। इनका पारिवारिक व्यवसाय मिर्जापुर, पटना और कलकत्ता में फलफूल रहा था पर उन्होंने अपनी मेधा को भारतीय इतिहास एवं संस्कृति पर गंभीर शोध करने में लगाया। उन्होंने भारत की गणतंत्रात्मक व्यवस्था की प्राचीनता, मौर्य और मौर्योत्तर काल खण्ड सहित उत्तर भारत के प्राचीन राजनैतिक एवं सांस्कृतिक इतिहास पर प्रशंसनीय शोध कार्य किया।  वी .ए . स्मिथ ने 1904 में प्रकाशित द...

नशा मुक्त युवा एवं विकसित भारत विषय पर ऑनलाइन अतिथि व्याख्यान का आयोजन

Image
प्रतिभागियों ने नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का लिया संकल्प बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया में बुधवार को नशा मुक्त युवा एवं विकसित भारत विषय पर ऑनलाइन अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. पूनम गुप्ता, असिस्टेंट प्रोफेसर, सतीश चंद्र कॉलेज, बलिया ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि उसके परिवार, समाज और राष्ट्र के भविष्य को भी गंभीर रूप से प्रभावित करता है। कहा कि विकसित भारत के निर्माण का सबसे मजबूत आधार जागरूक, शिक्षित, स्वस्थ और नशामुक्त युवा हैं। युवाओं को अपनी ऊर्जा, प्रतिभा और समय को शिक्षा, अनुसंधान, खेल, नवाचार तथा राष्ट्र निर्माण में लगाना चाहिए। कहा कि तनाव, जिज्ञासा अथवा क्षणिक आनंद के लिए नशे का सहारा लेना जीवन को अंधकार की ओर ले जाता है। इसके विपरीत आत्मविश्वास, अनुशासन, सकारात्मक सोच और दृढ़ संकल्प ही सफलता की वास्तविक कुंजी हैं।   समन्वयक डॉ. प्रेम भूषण ने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही नशामुक्त एवं सशक्त समाज का निर्माण संभव है। कार्यक्रम की...

शिक्षा जगत की प्रतिष्ठित विभूति प्रो. (डॉ.) रामकुंवर यादव का निधन

Image
शिक्षा जगत में शोक की लहर, हरिश्चंद्र घाट पर हुआ अंतिम संस्कार  वाराणसी। शिक्षा जगत की प्रतिष्ठित एवं सम्मानित विभूति , श्री मुरली मनोहर टाउन पीजी कॉलेज, बलिया के पूर्व प्राचार्य तथा हरिश्चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय, वाराणसी के प्राचार्य प्रो. रजनीश कुंवर के पूज्य पिता प्रो. (डॉ.) रामकुंवर यादव का मंगलवार प्रातः लंका स्थित आवास पर निधन हो गया। वे 88 वर्ष के थे। पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। डॉ. यादव के निधन का समाचार मिलते ही शिक्षा एवं अकादमिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। मूलतः जनपद चंदौली के धानापुर क्षेत्र के निवासी प्रो. (डॉ.) रामकुंवर यादव ने अपने दीर्घ शैक्षणिक जीवन में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। उन्होंने अपने अध्यापन जीवन का प्रारंभ मेरठ कॉलेज से किया। इसके पश्चात महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के समाजशास्त्र विभाग में अध्यापन एवं शोध कार्य से जुड़े रहे। बाद में वे श्री मुरली मनोहर टाउन पीजी कॉलेज, बलिया के समाजशास्त्र विभाग में रीडर एवं विभागाध्यक्ष नियुक्त हुए। वर्ष 1982 में उन्हें श्री मुरली मनोहर टाउन पीजी कॉलेज का प्राचार्य निय...

न्याय दिलाने में वकीलों की अहम भूमिका: अरूण कुमार पांडेय

Image
अधिवक्ता बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ  रसड़ा (बलिया)। अधिवक्ता बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट रसड़ा के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को न्यायायल परिसर में सकुशल सम्पन्न हो गया। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन एडवोकेट इंद्रदेव प्रसाद ने नव निर्वाचित अध्यक्ष रामशब्द यादव, महासचिव भूवनेंद्र कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामायण यादव, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से उपर चंदन कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से नीचे मनोज कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष रविकांत शर्मा, संयुक्त सचिव प्रशासन जावेद अख्तर, संयुक्त सचिव पुस्तकालय अनिश कुमार सिंह, कार्यकारिणी सदस्य गुड़िया रानी, राम प्रकाश यादव तथा सुशीला चौहान को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।  समारोह के मुख्य अतिथि सिविल जज (जू.डि) रसड़ा अरूण कुमार पांडेय ने कहा कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अधिवक्ताओं की अहम भूमिका होती है। अधिवक्ता एकजूट होकर न्याय प्रक्रिया को सम्पन्न कराने में वादकारियों को सहयोग करें तो निश्चित ही वे समाज व राष्ट्र को नई दिशा दे सकते हैं। विशिष्ट अतिथि न्यायाधिकारी ग्राम न...

महिला शिक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए सदा स्मरणीय रहेंगी राजकुमारी सिंह

Image
मनाई गई श्रीमती फुलेहरा ग्रुप आफ इंस्टिट्यूशन की संस्थापिका  की प्रथम पुण्यतिथि रसड़ा (बलिया)। श्रीमती फुलेहरा ग्रुप आफ इंस्टिट्यूशन कमतैला, रसड़ा की संस्थापिका एवं शिक्षाविद् स्व. राजकुमारी सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर मंगलवार को संस्थान परिसर में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय परिवार के साथ-साथ भारी संख्या में प्रबुद्ध जनों ने पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।  कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंध निदेशक ऋषिराज सिंह ने अतिथियों संग स्व. राजकुमारी सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर के किया। प्रबंध निदेशक ऋषिराज सिंह ने कहा कि स्व. राजकुमारी सिंह ने ग्रामीण क्षेत्र में श्रीमती फुलेहरा ग्रुप आफ इंस्टिट्यूशन की स्थापना कर बालिका शिक्षा की ज्योति जलाने का कार्य किया। उनका संपूर्ण जीवन महिला शिक्षा, उनके सशक्तिकरण के साथ सेवा, त्याग, संस्कार के प्रति समर्पण का पर्याय रहा।  उन्होंने शिक्षा की उस ज्योति को प्रज्ज्वलित किया जिसकी रोशनी आज हजारों छात्र-छात्राओं के जीवन को आलोकित कर रही है। श्र...

पुनः कूड़ा डंप किए जाने के विरोध में डीएम को सौंपा गया ज्ञापन

Image
ग्राम सभा जमुआ में पुनः कूड़ा डंप किए जाने पर ग्रामवासियों ने जताया आक्रोश बलिया। ग्राम सभा जमुआ की घनी आबादी, छठ पूजा स्थल तथा ग्रामदेव धारिक्षण दास की कुटी मंदिर के समीप पुनः कूड़ा डंप किए जाने के विरोध में छात्र नेता रमेश गिरि गुरु एवं समस्त ग्रामवासियों की ओर से जिलाधिकारी, बलिया को ज्ञापन सौंपा गया। छात्र नेता रमेश गिरि गुरु ने बताया कि पूर्व में ग्रामीणों की शिकायत पर प्रशासन द्वारा जांच कर उक्त स्थान पर कूड़ा डंपिंग बंद करा दी गई थी, लेकिन अब पुनः उसी स्थान पर कूड़ा गिराया जा रहा है। इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है तथा जनस्वास्थ्य, पर्यावरण और धार्मिक आस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल कूड़ा डंपिंग पर रोक लगाने, पुनः डंपिंग के आदेश की निष्पक्ष जांच कराने तथा भविष्य में आबादी एवं धार्मिक स्थलों के निकट कूड़ा न गिराए जाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, तो ग्रामवासी लोकतांत्रिक एवं विधिसम्मत तरीके से व्यापक जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी समस्त ज...

स्वरचित पोस्टर, स्लोगन एवं बैनर द्वारा नशे के दुष्प्रभावों का दिया प्रभावी संदेश

Image
जेएनसीयू में नशा मुक्त युवा एवं विकसित भारत' विषय पर पोस्टर, स्लोगन एवं बैनर प्रतियोगिता का आयोजन  बलिया। शासन के निर्देशानुसार तथा जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ल के निर्देशन एवं संरक्षण में विश्वविद्यालय के ललित कला विभाग द्वारा मंगलवार को ' नशा मुक्त युवा एवं विकसित भारत ' विषय पर पोस्टर, स्लोगन एवं बैनर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक, शैक्षणिक डॉ. पुष्पा मिश्रा ने मां वाग्देवी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया।   प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को सशक्त बनाना था। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने अपने स्वरचित पोस्टर, स्लोगन एवं बैनर के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों और समाज में जनजागरूकता फैलाने का प्रभावी संदेश दिया। इस अवसर पर ललित कला विभाग के डॉ. ज्ञानेंद्र चौहान एवं डॉ. राजकुमार ने विद्यार्थियों क...

सरकार द्वारा जयंती कार्यक्रम की अनुमति न दिया जाना अत्यंत निंदनीय: सुशील पाण्डेय कान्हजी

Image
पांच अगस्त को लखनऊ स्थित जनेश्वर मिश्रा पार्क में मनाई जानी थी जनेश्वर मिश्र जी की जयंती बलिया। समाजवादी विचारधारा के आधार स्तंभ, बागी बलिया के सपूत तथा ' छोटे लोहिया' के नाम से विख्यात स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र जी की जयंती 5 अगस्त को लखनऊ स्थित जनेश्वर मिश्रा पार्क में मनाई जानी थी, लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कार्यक्रम की अनुमति न दिया जाना अत्यंत निंदनीय है। महापुरुषों की प्रतिमाओं और स्मृति स्थलों का उद्देश्य यही होता है कि उनके अनुयायी उनकी जयंती एवं पुण्यतिथि पर एकत्र होकर उनके व्यक्तित्व, कृतित्व और विचारों को स्मरण करें। सरकार का यह निर्णय लोकतांत्रिक मूल्यों और महापुरुषों के सम्मान की भावना के विपरीत है।                       सुशील पाण्डेय कान्हजी                     जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता                     समाजवादी पार्टी, बलिया उक्त बातें समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता ...

जेएनसीयू द्वारा अपायल में नशा मुक्ति जागरूकता रैली का आयोजन

Image
छात्र-छात्राओं ने गांव की गलियों में भ्रमण कर ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति किया जागरूक बलिया। राज्यपाल/कुलाधिपति, उत्तर प्रदेश के मार्गदर्शन एवं जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ल के संरक्षण में नशा मुक्त युवा एवं विकसित भारत अभियान के अंतर्गत विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए ग्राम अपायल में सोमवार को नशा मुक्ति जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली मे विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए गांव की गलियों में भ्रमण किया तथा ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। विद्यार्थियों ने लोगों को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया।  इस दौरान छात्रों ने ' नशा छोड़ों, जीवन जोड़ों ', 'नशा मुक्त हो हर इंसान, तभी बनेगा देश महान', 'युवा जागे, देश जागे, नशे से हर रिश्ता त्यागे', 'नशे को कहें ना, स्वस्थ जीवन को कहें हाँ', 'नशा छोड़ों, परिवार जोड़ों' तथा 'स्वस्थ युवा, सशक्त भारत', 'नशा मुक्त ह...